Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026

    चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    • स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
    • नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती
    • बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»Chhattisgarh : सिपाही ने पिता को पीटा, दुखी होकर बेटे ने दे दी जान, सुसाइड के बाद देर रात तक चला बवाल
    Crime

    Chhattisgarh : सिपाही ने पिता को पीटा, दुखी होकर बेटे ने दे दी जान, सुसाइड के बाद देर रात तक चला बवाल

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 30, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बिलासपुर : बिलासपुर में पुलिस के खिलाफ भड़का आक्रोश शांत नहीं हो रहा है। पिता की पिटाई से दुखी बेटे की मौत के बाद यह आक्रोश भड़का है। आरोप है कि सिपाही ने ही मरने वाले युवक के पिता को पीटा था। दोषी पुलिस वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित भीड़ सुबह से लेकर देर रात तक थाने के सामने प्रदर्शन करते रही।

    वहीं पुलिस अफसरों ने आरोपी सिपाही को लाइन अटैच कर कमेटी बनाकर जांच करने का भरोसा भी दिलाया। लेकिन, भीड़ आरक्षक के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रही और देर रात तक थाने के सामने बवाल होता रहा। पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है, जहां आरक्षक पर प्रताड़ना का आरोप लगा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    दरअसल, ग्राम भैंसबोड़ निवासी हरीश चंद्र गेंदले (23) के ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के बाद आक्रोशित भीड़ ने मंगलवार बिल्हा थाने का घेराव कर दिया। लोगों का आक्रोश इतना भड़का कि उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया और थाने के सामने चक्काजाम करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों को शाम तक समझाइश देने की कोशिश चलती रही। इस दौरान SSP पारुल माथुर ने आरक्षक रूपलाल चंद्रा को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया और पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी भी बना दी।

    बेटे के मौत से दुखी माता-पिता

    सुबह से लेकर दोपहर और फिर शाम तक आक्रोशित लोग धरना-प्रदर्शन कर हंगामा मचाते रहे। तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर और आसपास के थानेदार और जवानों को बिल्हा भेजा गया। लेकिन, भीड़ शांत नहीं हुई। परिजन और समाज के लोग दोषी आरक्षक के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी और परिजन को 10 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े रहे।

    इसलिए पुलिस पर लगा वसूली का आरोप
    एक दिन पहले सोमवार को साइकिल सवार छात्रा से हरीश के बाइक की टक्कर हो गई थी। छात्रा ने इसकी शिकायत थाने में कर दी और आरक्षक रूपलाल चंद्रा को लेकर गांव पहुंच गई। हरीशचंद्र घर में नहीं मिला, तो आरक्षक उसके पिता भागीरथी को पिटते हुए थाने लेकर आ गया।

    इधर, पिता को पकड़कर ले जाने की जानकारी मिलते ही हरीशचंद्र भी थाने पहुंच गया। हरीशचंद्र के सामने भी आरक्षक ने उसके पिता के साथ मारपीट की, जिससे वह दुखी हो गया और दुखी होकर रात में रेलवे ट्रैक में जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत के बाद पिता भागीरथी ने आरक्षक पर मामले को रफादफा करने के लिए वसूली करने का भी आरोप लगाया है।

    पिता का टूट गया पैर, भाई ने छोड़ी पढ़ाई, अकेले परिवार चलाता था हरीश
    भागीरथी ने बताया कि उसके छह बच्चों में हरीश सबसे बड़ा और इकलौता कमाने वाला था। दो बेटे और तीन बेटियां छोटी हैं। तीन साल पहले एक्सीडेंट में उसका पैर टूट गया था, तब हरीश के छोटे भाई ओमप्रकाश को पढ़ाई छोड़नी पड़ गई। इसके बाद वह भी रोजी-मजदूरी करने लगा। लेकिन, परिवार की जिम्मेदारी हरीश पर थी।

    बेटे को भगाने का आरोप लगाकर की मारपीट
    भागीरथी ने बताया कि आरक्षक रूपलाल चंद्रा उसे घर से मारते हुए थाने लेकर आया। उसने बेटे को भगाने का आरोप लगाकर थाने में भी मारपीट की। बाद में बेटे हरीश को इसकी जानकारी हुई, तब वह थाने आ गया। उसके सामने में भी आरक्षक ने उनकी पिटाई की। हरीश का कहना था कि गलती उसकी है तो पिता को पकड़कर थाने क्यों लाया गया और उनकी पिटाई क्यों की गई।

    एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा देर रात तक बिल्हा थाने में प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते रहे। लेकिन, लोग शांत नहीं हुए। उनका कहना था कि दोषी आरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाए। एएसपी शर्मा ने बताया कि आरक्षक को लाइन अटैच कर जांच के दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के आक्रोश और धरना-प्रदर्शन के चलते मृतक हरीश की क्षत विक्षत लाश मॉर्च्यूरी में है, जिसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।
    मृतक हरीश चंद्र, फाइल फोटो .

    बताया जा रहा है कि युवक सोमवार की शाम अपने घर पहुंचा। इसके बाद देर शात करीब 7 बजे वह बिना बताए घर से निकल गया। इस बीच वह पैदल रेलवे ट्रैक की ओर चला गया और ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आकर युवक के कई टुकड़े हो गए। रात करीब 9 बजे परिजन को इस घटना की जानकारी हुई, तब वे घटनास्थल पहुंचे।

    पुलिस बोली शराबी तो भड़के ग्रामीण

    दरअसल, पूरा मामला उस समय ज्यादा तूल पकड़ा, जब युवक की आत्महत्या करने की खबर पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव का पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस ने कह दिया कि मरने वाला युवक शराब पीने का आदी था। सोमवार को भी वह शराब के नशे में था। पुलिस की बातों को सुनकर परिजन और गांव वाले आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि पुलिस अपनी लापरवाही छिपाने उनके बेटे को ही शराबी बताने का प्रयास कर रही है।

    Views: 524
    Chhattisgarh News Offbeat News
    Previous ArticleBihar: नीतीश सरकार के नए फैसले से घर बनाना हुआ मुश्‍कि‍ल, पढ़िए
    Next Article Big Breaking : क्या 14 रूपए तक सस्ते हो सकते है पेट्रोल-डीजल? जानिए
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026

    चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026

    रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं

    October 28, 2026

    स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026

    चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026

    सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल

    October 28, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.