Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh Budget: वित्त मंत्री चौधरी ने पेश किया 01 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट
    Chhattisgarh

    Chhattisgarh Budget: वित्त मंत्री चौधरी ने पेश किया 01 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट

    Raipur: वित्तमंत्री ने कहा कि पिछले बजट में हमारा फोकस ज्ञान पर था, अब गति पर हमारा फोकस है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब 14 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। बस्तर और सरगुजा के लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। रायपुर से 76 फ्लाइट चल रही हैं।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में सरकार का वर्ष 2025-26 के लिए दूसरा बजट का बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि इस बार का बजट जीएटीआई अर्थात गुड गवर्नेंस यानी सुशासन, ए से अक्सेलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर यानी आधारभूत संरचना को गति देना, टी से टेक्नॉलॉजी यानी प्रौद्योगिकी और आई से इंडस्ट्रियल ग्रोथ यानी औद्योगिक विकास है। चौधरी ने 01 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले साल की तुलना 12 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने अपने हाथों से लिखा बजट भाषण विधानसभा में प्रस्तुत किया।

    वित्तमंत्री चौधरी ने कहा पिछले बजट में ज्ञान पर हमारा फोकस था, अब गति पर हमारा फोकस है। प्रदेश में पेट्रोल एक रुपये सस्ता मिलेगा। प्रदेश में कर्मचारियों का डीए 53 प्रतिशत किया गया है, यह अप्रैल से बढ़कर मिलेगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सड़कों के निर्माण पर नई योजना मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना रखा है। इस योजना के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बजट में जानकारी दी गई है कि केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को 6,000 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की है। रेडी टू इट का कार्य पुनः महिला स्व सहायता समूहों को देना प्रारंभ कर दिया गया है।आने वाले समय में 8 लाख समूहों की महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य बजट में रखा गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    वित्तमंत्री ने कहा कि पिछले बजट में हमारा फोकस ज्ञान पर था, अब गति पर हमारा फोकस है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब 14 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। बस्तर और सरगुजा के लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। रायपुर से 76 फ्लाइट चल रही हैं। सरकार ने 1 करोड 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 10 हजार से 1.5 लाख पहुंच गई है। छत्तीसढ़ पावर सरप्लस बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विश्वविद्यालय की संख्या भी बढ़ गई है। प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री और आसान होगी। इसके लिए सुगम एप लांच किया गया है। राज्य की जीडीपी 5 लाख करोड़ के पार चली गई है।

    वित्त मंत्री सदन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि डीएमएफ फंड से दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। सरकार 250 करोड़ रुपये की लागत से दंतेवाड़ा में नया मेडिकल कॉलेज खोलेगी। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल 14 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें से 11 सरकारी और 3 निजी संस्थान हैं। हाल ही में कवर्धा, मनेंद्रगढ़, जाजगीर-चांपा और गीदम में चार नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई है, जिससे राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इन नए कॉलेजों के साथ राज्य में एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या 1,820 से बढ़कर 2,320 हो गई है। उन्होंने बजट में रायपुर-दुर्ग के बीच मेट्रो चलाने को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। रायपुर-दुर्ग के बीच मेट्रो निर्माण के लिए सर्वे का काम जल्द शुरू हो सके, इसके लिए 5 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। राज्य में 11 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ दो विशेष संग्रहालय तैयार किए जाएंगे, जिससे छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किया जाएगा।

    कर्मा महोत्सव का आयोजन

    वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ में कर्मा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिससे राज्य की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए फिल्म सिटी बनाने का प्रावधान किया गया है। राज्य में फैशन और टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए निफ़्ट इंस्टीट्यूट के निर्माण का बजट में प्रावधान किया गया है। सीएम कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षित करने और रोजगार के अवसर देने के लिए 26 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे पॉलिसी बनाई गई है, जिसमें विशेष रूप से सरगुजा और बस्तर क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार सरगुजा और दुर्ग में नए स्टेडियमों का निर्माण करेगी। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

    नगरीय निकाय में 750 करोड़ का बजट का प्रावधान किया गया है। सीएम गृह प्रदेश योजना के लिए 100 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। नगरीय निकायों में नालंदा परिसर विकसित करने 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पुलों के निर्माण के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ग्राम पंचायतों में 200 करोड़ का प्रावधान किया गए है। पीएम आवास योजना के लिए 8 हजार 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। योजना का सरलीकरण करते हुए जिनकी तनख्वाह 15000 रुपये महीना है, उनको भी इसका लाभ अब दिया जायेगा। नक्सल प्रभावितों के लिए 15 हजार अधिक आवास की स्वीकृति दी गई। महिला एवं बालविकास के लिए 5 हजार 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नए आंगनबाड़ी बनाने 42 करोड़ का प्रावधान किया गया है।इस वर्ष नारी के उत्थान के लिए 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। विधानसभा में अपना दूसरा बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने राज्य में सांस्कृतिक पहचान के लिए विशेष प्रावधान किया है। इसमें एक ओर रामलला दर्शन योजना के लिए 36 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं डोंगरगढ़ में 21 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। राजिम कुंभ के लिए 8 करोड़ का वित्तीय प्रावधान किया गया है।

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पिछली सरकार ने तीर्थ यात्रा योजना बंद कर दिया था। पिछले बजट में यह योजना आरंभ की गई और आज के बजट में हरिद्वार, पुरी, द्वारिका, श्रवणबेलगोला, सारनाथ, शबरीमाला, वैष्णोदेवी, स्वर्णमंदिर इत्यादि धार्मिक स्थानों की यात्रा के लिए तीर्थ यात्रा योजना के लिए 15 करोड़ का बजट दिया गया है। इसके अलावा स्थानीय आदिवासी संस्कृति को संजोने के लिए इसे 14 गैलरियों में संजोया जाएगा, जिसके लिए 11 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। इसके साथ गौरव दिवस जैसे कार्यक्रमों के लिए वृहद बजट का प्रावधान किया गया है।

    ये भी पढ़िए………..

    Jharkhand Budget: महिलाओं, पेंशन और कृषि को प्राथमिकता

    Post Views: 683
    Chhattisgarh Budget 2025
    Previous ArticleJharkhand Budget: महिलाओं, पेंशन और कृषि को प्राथमिकता
    Next Article झारखंड के बकाया राशि मुद्दे पर सरयू राय का सवाल, सरकार ने बनाई कमेटी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.