Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»Chattisgarh: 2 जुलाई को बिलासपुर में AAP की महारैली, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भरेंगे हुंकार
    Politics

    Chattisgarh: 2 जुलाई को बिलासपुर में AAP की महारैली, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भरेंगे हुंकार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 10, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। इस बार आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत से प्रदेश में चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी व पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह गैरी वडिंग सहित पदाधिकारी लगातार दौरा कर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। अब चुनाव से पहले AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान की बड़ी सभा करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट गए हैं।

    आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी एवं पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह गैरी वङिंग शनिवार को बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 2 जुलाई को होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली की तैयारी को लेकर वो पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसके साथ ही पार्टी की गतिविधियों और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आम जनता तक पहुंच बनाने को लेकर भी रणनीति बनाने बैठक ली है। उन्होंने कहा कि पार्टी की महारैली को सफल बनाने युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर में घर-घर जाकर सतत जनसंपर्क कर रहे हैं।

    प्रदेश के 90 सभी विधानसभा में पार्टी उतारेगी प्रत्याशी

    सहप्रभारी गैरी वङिंग ने कहा, हम लगातार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद कर रहे हैं। हमें सकारात्मक रिजल्ट मिल रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जनता ने अबकी बार परिवर्तन का मन बना लिया है।

    आम आदमी पार्टी प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसानों की समस्या, जनजातियों के हक और जन सुरक्षा के उन मुद्दों पर विस्तार से काम करेगी, जो पिछली सरकारों के कार्यकाल में सिर्फ खाना पूर्ति की गई थी।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। यही वजह है कि इस बार पार्टी पूरे 90 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अपने प्रवास के दौरान बिलासपुर, बिल्हा, बेलतरा, तखतपुर, मस्तूरी सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे।

    BJP- कांग्रेस ने 23 साल से किया सिर्फ दिखावा

    गैरी वङिंग ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 वर्षों में काम के बहाने सिर्फ दिखावा करने का काम किया है। यहां लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा दिल्ली में केजरीवाल की सरकार ने सिर्फ 5 सालों में बहुत से कार्य किए, तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं हुआ। दिल्ली में मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी दे रहे हैं, स्वास्थ्य जांच और दवाई भी मुफ्त है। पंजाब में आप की सरकार बनते ही तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में यह सब अब भी कोसों दूर है।

    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस झूठे वादे और लोकलुभावन घोषणा, छल-कपट करके वोट लेने की राजनीति में लिप्त है। दोनों पार्टियों ने केवल प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। छत्तीसगढ़ियों के हित में आजतक कोई काम नहीं हुआ।

    ये भी पढ़िए…

    Bollywood News: थ्रिलर वेब सीरीज ‘रफूचक्कर’ 15 जून को रिलीज होगी

    Post Views: 456
    Bilaspur News
    Previous ArticleBollywood News: थ्रिलर वेब सीरीज ‘रफूचक्कर’ 15 जून को रिलीज होगी
    Next Article GHAZIABAD: चिकनपॉक्स से बच्चे की हुई मौत, अंधविश्वास के कारण नहीं कराया इलाज
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘देश की स्थिति और भयानक होगी’ : कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर कांग्रेस नेता की चेतावनी, साधा सरकार पर निशाना

    May 13, 2026

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 हार, ‘शतक’ से महज एक कदम दूर

    May 4, 2026

    राज्यसभा का सियासी गणित, ‘आप’ के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

    April 27, 2026

    भाजपा में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने खोला राज, बताई आप छोड़ने की वजह

    April 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.