Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»Bihar: बिहार के महागठबंधन में महाभारत! नीतीश कैबिनेट से जीतनराम मांझी के बेटे का इस्तीफा
    Politics

    Bihar: बिहार के महागठबंधन में महाभारत! नीतीश कैबिनेट से जीतनराम मांझी के बेटे का इस्तीफा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 13, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पटना : 2024 लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में विपक्षी एकता के लिए 18 दलों की बैठक बुलाई है। बैठक से 10 दिन पहले मंगलवार को बिहार की महागठबंधन सरकार से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे डॉ. संतोष सुमन ने नीतीश कुमार को इस्तीफा भेज दिया है। सुमन अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री हैं। बिहार में पार्टी के 4 विधायक हैं।

    इस्तीफा देने के बाद संतोष सुमन ने कहा- नीतीश कुमार हमारा अस्तित्व खत्म करना चाहते हैं। वे हमारी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का विलय अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड में करवाना चाहते हैं। पार्टी बचाने के लिए हमने इस्तीफे का विकल्प चुना है। अभी हम सरकार से अलग हुए हैं, महागठबंधन से नहीं। महागठबंधन में रखना है या नहीं यह लालू और नीतीश तय करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मांझी के एनडीए में जाने की चर्चा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    NDA में जाने पर अभी फैसला नहीं
    NDA में जाने के सवाल पर संतोष सुमन ने कहा- इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। हम अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल हम महागठबंधन के साथ है। हम तो रहना चाहते हैं, लेकिन बड़ी पार्टियां जदयू और आरजेडी हम को नहीं रखना चाहती हैं।

    नीतीश कुमार के मनाने और समझाने की बात तो तब होती है जब आपका अस्तित्व रहे, इसलिए हमने पार्टी को चलाने के लिए अलग होने का फैसला लिया है। जब नीतीश कुमार से हमारी आखिरी मीटिंग हुई, उससे पहले भी हमारे सामने प्रस्ताव रखा गया था। जब एक बार इस्तीफा दे दिया तो फिर वापस लेने की बात कहां है।

    इस्तीफे पर JDU और RJD ने क्या कहा
    संतोष सुमन के इस्तीफे पर JDU और RJD का बयान आया है। JDU की मंत्री लेशी सिंह ने कहा- नीतीश जी ने जीतन राम मांझी को CM बनाया था। ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ेगा। RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा- पद से इस्तीफा देना झटका नहीं है। कैबिनेट में नहीं रहने का फैसला उनका है। 2015 में भी कई बार इधर-उधर हुए थे, फिर लौट कर आए। वो उन्हीं लोगों के पास जाना चाहते हैं जिन्होंने उनके मंदिर जाने के बाद उसे धुलवाया था।

    महागठबंधन में अनदेखी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि लोग हटते हैं तो अनदेखी का आरोप लगाते हैं। अब तक कैबिनेट में थे तो अनदेखी नहीं हो रही थी क्या? जन्नत का रास्ता किसने-किसको दिखाया है, ये हम नहीं जानते हैं क्या?

    BJP बोली-उल्टी गिनती शुरू

    पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन का हाल यही हुआ है सब बिछड़े बारी-बारी। महागठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिस तरह का उन पर दबाव बनाया जा रहा था, इससे तंग आकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार विपक्षी दलों को इकट्‌ठा करने के लिए 23 जून को बैठक कर रहे हैं। यहां खुद जो उनके साथ हैं उनका साथ छोड़ रहे हैं।

    बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि जीतन राम मांझी कोई भी निर्णय सोच-समझ कर निर्णय लेते हैं। संतोष मांझी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है, ये उनका अंदरूनी निर्णय है। पिछले दिनों उन्होंने दलितों के दमन-उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाई थी। इस पर महागठबंधन के नेताओं ने ध्यान नहीं दिया। ये लोग जीतन राम मांझी को इस्तेमाल करते रहे।

    चौधरी से मिलने गए थे मांझी
    जीतन राम मांझी मंगलवार को अचानक वित्त मंत्री और सीएम नीतीश के नजदीकी विजय चौधरी के आवास पहुंचे। मांझी के साथ बेटे और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन भी थे। दोनों ने विजय चौधरी से लगभग आधे घंटे तक बात की। मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी ने कहा है कि विजय चौधरी नीतीश कुमार के करीबी हैं। नीतीश कुमार ने कहा है कि मांझी की हर परेशानियों को विजय चौधरी देखेंगे। इसलिए अपनी परेशानी बताने गए थे।

    महागठबंधन छोड़ बीजेपी के पाले में जाने के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा है कि बीजेपी ऐसा चाहती है तो उनका शुक्रिया। अभी हम महागठबंधन के साथ हैं।

    कैबिनेट की बैठक का समय बदला
    बिहार कैबिनेट की 11:30 बजे मीटिंग होने वाली थी, जिसे आगे बढ़ाकर शाम 4:30 बजे कर दिया गया था। डॉ. संतोष सुमन अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री थे।

    ये भी पढ़िए…..

    ट्रेनों पर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन गाड़ियों को किया गया रद्द, देखिए

    Post Views: 687
    Jitan Ram Manjhi Son Resignation
    Previous Articleट्रेनों पर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन गाड़ियों को किया गया रद्द, देखिए
    Next Article Bollywood News: प्राइम वीडियो ने कॉमेडी ड्रामा ‘टीकू वेड्स शेरू’ के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘देश की स्थिति और भयानक होगी’ : कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर कांग्रेस नेता की चेतावनी, साधा सरकार पर निशाना

    May 13, 2026

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 हार, ‘शतक’ से महज एक कदम दूर

    May 4, 2026

    राज्यसभा का सियासी गणित, ‘आप’ के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

    April 27, 2026

    भाजपा में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने खोला राज, बताई आप छोड़ने की वजह

    April 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.