Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    • Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती
    • देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग
    • सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»16 करोड़ के 3.13 टन गांजा तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, चार और आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    16 करोड़ के 3.13 टन गांजा तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, चार और आरोपी गिरफ्तार

    बलरामपुर पुलिस और ओडिशा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कंधमाल के चार आरोपी गिरफ्तार। वर्ष 2025 और 2026 में बसंतपुर से जब्त 3.139 टन गांजा ट्रकों में लोड कराने में थी अहम भूमिका, दोनों मामलों में अब तक नौ गिरफ्तार।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर पुलिस और ओडिशा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे ओडिशा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी वर्ष 2025 और 2026 में बसंतपुर थाना क्षेत्र से जब्त 3.139 टन गांजा की खेप ट्रकों में लोड कराने में शामिल थे। दोनों मामलों में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    बलरामपुर पुलिस से आज गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस और एसटीएफ भुवनेश्वर (ओडिशा) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्करी गिरोह के चार और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी ओडिशा के कंधमाल जिले के रहने वाले हैं और गांजा की खेप ट्रकों में लोड कराने की भूमिका निभाते थे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस के अनुसार, बसंतपुर थाना क्षेत्र में 29 दिसंबर 2025 को एक ट्रक से 1198.460 किलोग्राम और 11 जून 2026 को दूसरे ट्रक से 1941.110 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। दोनों मामलों में कुल 3139.570 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई गई है।

    संयुक्त जांच के दौरान गिरफ्तार ट्रक चालक और अन्य आरोपियों से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ। तकनीकी साक्ष्यों, जीपीएस लोकेशन और आरोपियों की निशानदेही के आधार पर पता चला कि ओडिशा के लोपा ढाबा क्षेत्र के पास स्थानीय लोगों की मदद से ट्रकों में गांजा लोड किया गया था।

    इसी दौरान ओडिशा एसटीएफ ने 24 जून 2026 को एक अन्य कार्रवाई में गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी नीलाम्बर कंहार से पूछताछ की। उससे मिली जानकारी के आधार पर बलरामपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया। पूछताछ और पहचान परेड के बाद चारों ने ट्रकों में गांजा लोड कराने में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्वीशा साहू (46), सुभुधी साहू (40), अरुणकुमार राणा (34) और प्रकाश खड़ंगा (35) के रूप में हुई है। सभी आरोपी ओडिशा के कंधमाल जिले के निवासी हैं।

    पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के साथ दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    इसे भी पढ़ें…………

    शंकरगढ़ हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, दो पिकअप जब्त, 21 हजार का जुर्माना

    Post Views: 565
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleशंकरगढ़ हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, दो पिकअप जब्त, 21 हजार का जुर्माना
    Next Article NH-75 पर भीषण हादसा, ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026

    देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग

    August 6, 2026

    सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.