Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»125 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: बिहार से दबोचे गए मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी, एंड-टू-एंड कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क ध्वस्त
    Chhattisgarh

    125 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: बिहार से दबोचे गए मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी, एंड-टू-एंड कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क ध्वस्त

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ निर्णायक प्रहार करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह की कमर तोड़ दी है। ओडिशा से बिहार गांजा पहुंचाने वाले नेटवर्क पर महीनों की सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और जमीनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन आरोपियों को बिहार के सासाराम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई “एंड टू एंड” रणनीति का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसमें एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए पूरे गिरोह तक पहुंच बनाई गई।

    जारी विज्ञप्ति के अनुसार, थाना कोतवाली बलरामपुर क्षेत्र अंतर्गत गांजा तस्करी के एक बड़े प्रकरण में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की जड़ 26 अगस्त 2025 की रात से जुड़ी है, जब ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से अवैध रूप से गांजा लेकर बिहार जा रहा एक ट्रेक्टर दलधोवा घाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जांच के दौरान ट्रेक्टर-ट्रॉली के नीचे बनाए गए विशेष चेंबर से 125 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। मौके से पकड़े गए ट्रेक्टर चालक अनुज कुमार को बाद में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इस प्रारंभिक गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले को साधारण मानकर बंद नहीं किया, बल्कि तस्करी के पूरे नेटवर्क को उजागर करने के उद्देश्य से गहन विवेचना शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और साइबर सेल से मिली जानकारियों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह है।

    विवेचना के क्रम में अक्टूबर 2025 में एक अन्य आरोपी ज्ञानचंद पासवान को सासाराम से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस की नजर गिरोह के मुख्य सूत्रधारों पर टिक गई। तकनीकी विश्लेषण और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि रंजन श्रीवास्तव, धीरज कुमार सिंह और विनय पासवान इस पूरे ऑपरेशन के संचालन में केंद्रीय भूमिका निभा रहे थे।

    लगातार निगरानी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बलरामपुर पुलिस की विशेष टीम ने सासाराम, बिहार में दबिश देकर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में तस्करी की योजना, परिवहन का तरीका और पायलेटिंग की पूरी व्यवस्था का खुलासा हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर गांजा तस्करी के दौरान उपयोग में लाई गई एक मारुति ब्रेजा और एक टोयोटा ग्लैंजा कार भी जब्त की गई।

    गिरफ्तार आरोपियों रंजन श्रीवास्तव, उम्र 30 वर्ष, निवासी तिलकापुर, धीरज कुमार सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी तुर्की बाजार, विनय पासवान, उम्र 36 वर्ष, निवासी मोहदी गंज, सभी सासाराम, बिहार के निवासी को बलरामपुर लाकर विधिवत कार्रवाई की गई और सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

    पुलिस की सख्त चेतावनी
    इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि बलरामपुर पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी। तस्करी से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंच बनाकर कानून के दायरे में लाया जाएगा, चाहे वह किसी भी राज्य में क्यों न छिपा हो।

    ये भी पढ़िए………….

    सुरक्षित सफर का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, निकाली जागरूकता बाइक रैली

    Post Views: 568
    Previous Articleसुरक्षित सफर का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, निकाली जागरूकता बाइक रैली
    Next Article इन्द्रपुरी चौक युवक हत्याकांड का खुलासा, 7 अभियुक्त गिरफ्तार, तलवार व बेसबॉल बैट बरामद
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.