
महासमुंद। जिले के खल्लारी मंदिर में नवरात्रि के चौथे दिन सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया, जिससे करीब 20 फीट ऊंचाई पर चल रही ट्रॉली नीचे गिर गई। उस समय ट्रॉली में सवार श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 5 से 6 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और पुलिस टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और हालात को नियंत्रित किया।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर केबल टूटने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।इस घटना ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और रोप-वे संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर नवरात्रि जैसे भीड़भाड़ वाले समय में।
ये भी पढ़िए……….
सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला

