बलरामपुर, अनिल गुप्ता। सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन पर्व अब नजदीक आ गया है. इस वर्ष 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा. आज मंगलवार को रामानुजगंज में विहिप दुर्गा वाहिनी की बहनों ने 12वीं बटालियन के जवानों को रक्षा सूत्र राखी बांधकर देश की सेवा और आम जनता के लिए अपना समय और जीवन खपाकर अपनी ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए रक्षा की कामना की. नगर संयोजिका नेहा गुप्ता ने बताया कि जो पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा में मुस्तैद रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं उनको राखी बांधकर हमें गर्व महसूस होता है. इस दौरान नगर संयोजिका नेहा गुप्ता, शक्ति साधना प्रमुख खुशी प्रजापति, छात्रा प्रमुख सोनम मेहता, दीपिका गुप्ता, खुशबू पूरी, सुधा पूरी, वर्षा गुप्ता उपस्थित रही.
Trending
- भुरभुरी नदी में डूबने से युवक की मौत
- जमीन विवाद में चला बम, दो घायल
- भारी बारिश से टूटा आहार का तटबंध, प्रखंड कार्यालय में घुसा पानी
- जर्जर सड़क को लेकर रामानुजगंज से बलरामपुर तक पैदल यात्रा, सीएम और मंत्री के फोटो पर किया जलाभिषेक
- बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर एनएसयूआई ने किया चक्का जाम, बीच सड़क रोपा धान
- रांची के कई थाना प्रभारियों का तबादला, रणविजय शर्मा बने लोअर बाजार थाना प्रभारी
- ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को हिरासत में लिया
- रांची में स्कूल भवन का छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, दो घायल