Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»Babanagari: महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
    State

    Babanagari: महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 8, 2024Updated:March 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Babanagari
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    देवघर (Babanagari)। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को बाबानगरी देवघर का दृश्य देखते ही बन रहा था। तड़के 3:05 बजे बाबा बैद्यनाथ के मंदिर का पट खुला। सबसे पहले कांचा जल पूजा हुई। इसके बाद 4:35 बजे से हजारों की संख्या में आम भक्तों ने पूजा-अर्चना शुरू की। दर्शन के लिए मंदिर से पांच किलोमीटर तक लाइन लगी रही। श्रद्धालु के कतारबद्ध तरीके से होकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा को जल अर्पण किया। राज्य के अलावा कई राज्यों के श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा परिसर भक्ति में गोते लगा रहा था।

    पूरा मंदिर बोल बम, ओम नमः शिवाय, जय शिव के नारों से गूंज रहा था। भोलेनाथ के दर्शन को लेकर बीते गुरुवार की शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी। (Babanagari) शिवरात्रि को लेकर बैद्यनाथ मंदिर में कई परंपराओं का भी आज निर्वाह किया जाता है, जिसमें सिंदूरदान की परंपरा गठबंधन की परंपरा बाबा बैद्यनाथ मंदिर में चार पहर की पूजा की परंपरा के अलावा रात्रि में भव्य बारात निकली जाती है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    Babanagari: वीआईपी पूजा पर लगाई गई रोक

    सुचारू जलार्पण के लिए देवघर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मंदिर परिसर और रूट लाइन में भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गयी है। (Babanagari) देवघर के उपायुक्त विशाल सागर खुद मंदिर में रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं।

    उपायुक्त ने कहा कि सावन की सोमवारी की तरह ही महाशिवरात्रि भी एक महत्वपूर्ण दिन है और इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा पर जलाभिषेक करने आते हैं, इसलिए जिला प्रशासन सभी श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण कराने में जुटा हुआ है। इस भीड़ को देखते हुए आज किसी भी तरह की वीआईपी पूजा पर रोक लगा दी गई है। (Babanagari) उन्होंने कहा कि जो भी भक्त इस भीड़ से बचना चाहता है वह शीघ्र दर्शनम का कूपन कटाकर कुछ अलग व्यवस्था प्राप्त कर सकता है।

    महाशिवरात्रि के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, क्यू कॉम्प्लेक्स, नेहरू पार्क, शिवराम झा चौक के अलावा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का अवलोकन कर विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा की जानकारी ली। 

    उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनके साथ बोलबम के नारे भी लगाए। श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते हुए उपायुक्त ने उन्हें बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उनके लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया करायी गई है। (Babanagari) साथ ही किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो, इसका ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि श्रद्धालु आसानी से बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण कर सकें, ऐसी व्यवस्था करें। आपका व्यवहार ऐसा हो कि श्रद्धालु अच्छी अनुभूति लेकर जाएं।

    500 रुपये मेंं शीघ्रदर्शनम कूपन

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्रदर्शनम कूपन की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को इसके लिए 500 रुपये का भुगतान करना था। (Babanagari) उपायुक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे।

     

    ये भी पढ़िए…..

    Kedarnath Dham: ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

    Post Views: 613
    Babanagari
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleKedarnath Dham: ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे
    Next Article Balrampur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.