Author: Vishnu Pandey

विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिवस 15 जनवरी की संध्या तातापानी परिसर में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंग में पूरी तरह रंग गई। “मोर छइयां भुइयां” के सुपरस्टार, पद्मश्री से सम्मानित एवं धरसीवां विधानसभा से विधायक अनुज शर्मा की सजीव मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों को भावनाओं और उत्साह के सागर में डुबो दिया। तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन 15 जनवरी की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा और लोकसंगीत के लोकप्रिय कलाकार, पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपनी सशक्त और आत्मीय प्रस्तुति से मंच पर ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों और लोकधुनों…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति पर्व पर तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ हुआ, वहीं महोत्सव के पहले दिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार, पद्मश्री से सम्मानित एवं धरसीवां विधायक अनुज शर्मा संध्या मंचीय प्रस्तुति से पूर्व रामानुजगंज पहुंचे, जहां क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के साथ उन्होंने धार्मिक एवं सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण किया। आपको बता दें, तातापानी महोत्सव के पहले दिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले पद्मश्री अनुज शर्मा रामानुजगंज पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री रामविचार…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। इस वर्ष मकर संक्रांति को लेकर तिथि और समय को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश, पुण्यकाल, षटतिला एकादशी का संयोग और उदया तिथि इन सभी ज्योतिषीय तथ्यों के आधार पर मकर संक्रांति के पर्व को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आई है। जानिए इस वर्ष मकर संक्रांति कब और कैसे मनाई जाएगी, साथ ही क्या रहेगा दान-पुण्य का विशेष महत्व। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वर्ष 2026 में सूर्य 14 जनवरी, बुधवार को दोपहर बाद 3 बजकर 8 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रहे तातापानी महोत्सव 2026 को लेकर बलरामपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी और सीमावर्ती जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा से लेकर यातायात तक हर मोर्चे पर सख्त और सुनियोजित इंतजाम किए गए हैं। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम तातापानी (प्रसिद्ध गर्म जलस्रोत) में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में प्रस्तावित है। इस दौरान राज्य के…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। तातापानी महोत्सव-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। खासतौर पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रस्तावित तातापानी महोत्सव-2026 के आयोजन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष आदेश जारी किया है। यह महोत्सव 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट और शीतलहर की मार को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के संचालन को लेकर अहम निर्णय लिया गया है, वहीं जनजीवन, खेती और यातायात पर भी ठंड का सीधा असर साफ नजर आने लगा है। रांची जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहरी की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिले के सभी निजी स्कूलों में…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में सशक्त प्रदर्शन किया। मध्य बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समीप कांग्रेस जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष हरिहर यादव के नेतृत्व में रविवार को मनरेगा बचाव अभियान के तहत एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक सत्याग्रह किया गया। उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महात्मा गांधी के नाम से जुड़े रोजगार गारंटी कानून को समाप्त कर…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। यात्रियों की जान की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने रामानुजगंज में सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार रामानुजगंज स्थित परिवहन चेकपोस्ट पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में नियमों की अनदेखी कर रहे यात्री वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों से 10,500 रुपये का राजस्व वसूला गया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर विगत दिनों रामानुजगंज परिवहन चेकपोस्ट पर यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान उन वाहनों को चिन्हित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया, जिनमें फायर एक्सटिंग्विशर उपलब्ध नहीं थे अथवा उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी,…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तातापानी धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। 14 से 16 जनवरी तक प्रस्तावित महोत्सव के मद्देनज़र मंदिर परिसर सहित विशाल शिव प्रतिमा की रंग-रोगन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। पूरे मेला परिसर की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके। मेला परिसर में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। दुकान लगाने के लिए रसीद कटना प्रारंभ हो गया है और…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तातापानी धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। 14 से 16 जनवरी तक प्रस्तावित महोत्सव के मद्देनज़र मंदिर परिसर सहित विशाल शिव प्रतिमा की रंग-रोगन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। पूरे मेला परिसर की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके। मेला परिसर में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। दुकान लगाने के लिए रसीद कटना प्रारंभ हो गया है और…

Read More