Author: Vishnu Pandey

विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। जिले के सनवाल थाना अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने अपनी हवस का शिकार 12 वर्षीय बेटी को बनाया है। सनवाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता की पांच वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद दो वर्ष पहले पीड़िता की मां से आरोपी पिता चूड़ी विवाह करके 04 बच्चों के साथ अपने घर लेकर आया था लेकिन पिता की अपनी 12 वर्षीय सौतेली पुत्री पर ही नियत खराब हो गई।…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। शनिवार को सरगुजा उड़नदस्ता, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल के द्वारा सूचना पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मौके पर पहुंच वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र, रामानुजगंज वन परिक्षेत्र एवं बलरामपुर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रामानुजगंज के पलटन घाट समीप तेंदुए और भालू की खाल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार की है। दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, वाहन भी जब्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 2 बजे अनिल कुमार (24) बभनी निवासी एवं रामबचन (39) पुरानडीह निवासी को तेंदुए एवं भालू की खाल सहित दो दोपहिया वाहन को भी जब्त किया…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना के अनुसार रामानुजगंज नगर पंचायत की वर्तमान सीमाएं ही प्रस्तावित नगर पालिका की सीमाएं होंगी। इधर, पूरे रामानुजगंज में खुशी का माहौल है। नगरवासी आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। आपको बता दें, नगर पंचायत रामानुजगंज प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायत है। रामानुजगंज को वर्ष 1942 में नगर पालिका का दर्जा दिया गया था। वर्ष 1993 तक यह नगर पालिका रहा। तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार ने 73वें संशोधन में कम आबादी के कारण…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। यातायात नियमों की जानकारी होने पर भी लोग लापरवाह नजर आ रहे है। नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात विभाग जुर्माना भी वसूल रही है। यातायात विभाग के द्वारा 1 जनवरी से 24 दिसंबर तक अभियान चलाकर 13,307 लोगों पर चालानी कार्रवाई की है, जिनसे करीब 45 लाख 16 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।  सालभर में 212 लोगों ने जान गंवाई जिले के यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन ने बताया कि इस वर्ष 1 जनवरी से 24 दिसंबर के मध्य जिले में 323 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। जिसमें 212 लोगों ने जान गंवा दी है और…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव गुरुवार को मिला था। इस मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल दाखिल कर दिया है बाकी दो फरार चल रहे आरोपियों की तलाश जारी है। करंट से हुई हाथी की मौत रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट पी 3472 छतवा जंगल में बीते गुरुवार को नर हाथी की मौत हुई थी। वन विभाग ने वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51,52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। बताया जा रहा है कि जांच में हाथी की…

Read More

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के मदनपुर गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच झगड़े ने रौद्र रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने दुकान में रखी पांच लीटर वाली पेट्रोल की जर्किंग अपने ऊपर डाल माचिस मार ली। पति को बचाने निकली पत्नी भी इसमें झुलस गई। चीख पुकार सुन गांव के लोग एकत्रित हो गए। दोनों दंपत्ति को वाड्रफनगर सौ बिस्तरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में पति बुरी तरह से झुलस गया है। डॉक्टरों ने बताया कि पति के शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा गांव में एक नर हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद रेंजर, डीएफओ समेत वन विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए है। फिलहाल हाथी की मौत किस वजह से हुई इसका पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है, इधर शव का पीएम भी करवाया जा रहा है। हाथी की मौत प्राकृतिक है, बीमारी या किसी दुर्घटना से हुई है। इस विषय में वन विभाग गहन जांच कर रही है।…

Read More

बलरामपुर। जिले के सनवाल थाना अंतर्गत सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन आक्रोशित होकर स्कूल पहुंचे। जहां शिक्षक के ऊपर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी स्कूल के छठवीं कक्षा की 6 छात्राओं ने सहायक शिक्षक मोहम्मद शाहिद पर  छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि टीचर पांच दिन पहले अर्धवार्षिक परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर के दौरान टीचर ने छात्राओं से छेड़छाड़ की है। जिसके…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम अपने भाषण में रायपुर से रामानुजगंज तक उत्कर्ष योजना के तहत चांदी की सड़क बनवाने का ऐलान किए थे लेकिन आज भी एनएच 343 अपनी बदहाली पर रो रहा है। रामानुजगंज से बलरामपुर तक सड़क में इतने गहरे गढ्ढे है जिसके कारण आवागमन को लेकर लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन गहरे गढ्ढों के कारण कई लोगों ने तो जान तक गंवा दिए है। प्रतिदिन लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे है। सड़क की बदहाली से लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी मुद्दे…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के सरहदी क्षेत्र रामानुजगंज में संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए रामानुजगंज पुलिस ने एक मुहिम चला रही है। इस मुहिम के अंतर्गत रामानुजगंज क्षेत्र में बिना किसी वैध प्रमाण के रहने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिसमें 9 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। जांच में इन व्यक्तियों के पास निवास से संबंधित किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 128 के तहत कार्रवाई कर सभी को दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।     रामानुजगंज के थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी…

Read More