- जंगल में आग लगाने की कोशिश नाकाम, वन विभाग ने आरोपी को मौके से दबोचा
- लातेहार में इनामी नक्सली कमांडर मृत्युंजय भुइया समेत दो माओवादी गिरफ्तार, एके-47 और कारतूस बरामद
- एसएसपी राकेश रंजन औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई निलंबित
- झारखंड के इन 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
- OFFBEAT IMPACT : घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, 13 सिलेंडर जब्त
- भयावह सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी आग, चालक जिंदा जला
- बलरामपुर में फिर उजागर हुई अफीम की खेती: त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी में 18 क्विंटल से अधिक फसल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
- कमर्शियल सिलेंडर पर सख्ती के बाद घरेलू गैस का खेल, रामानुजगंज में झारखंड से ब्लैक सप्लाई की आशंका
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में राजस्व, पुलिस और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया है। इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों के बीच दहशत का माहौल है। दरअसल, गुरुवार को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के विभिन्न चौक-चौराहों पर ठेले गुमटी के अवैध कब्जे के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। जिसके मद्देनजर राजस्व, पुलिस और नगरपालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया कर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है। लोगों को चेतावनी भी दी गई है कि, जल्द जल्द से कब्जा मुक्त करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सनवाल थाने में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। पिकअप वाहन से बारिश के पानी का छींटा पड़ने पर आरोपित ने पिकअप चालक को जमकर पीटा और जातिगत गाली गलौच की। पुलिस ने एसटी-एससी एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद आज बुधवार को जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि, पीड़ित लक्ष्मी सिंह ने 28 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि 27 अप्रैल की शाम 8 बजे पिकअप वाहन लेकर रामानुजगंज से सनवाल की ओर आ रहा था। तभी…
बलरामपुर : परशुराम प्रकटोत्सव पर निकाली गई मोटरसाइकिल रैली, लोगों ने हाथों में फरसा लेकर लगाए जयकारे
बलरामपुर। विप्र समाज के द्वारा परशुराम प्रकटोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान परशुराम की छायाचित्र पर विधि विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन करते हुए बाजे-गाजे के साथ विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान रामानुजगंज सहित आसपास दर्जनों गांव के बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे। शिव मंदिर में परशुराम जयंती के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से परशुराम प्रकटोत्सव धूमधाम से नगर में मनाई जाती है जिसके लिए कई दिन पूर्व से व्यापक स्तर में तैयारियां प्रारंभ कर…
बलरामपुर। बिहार राज्य के औरंगाबाद लोकसभा के पूर्व सांसद भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के छत्तीसगढ़ के प्रभारी मंगलवार शाम को रामानुजगंज पहुंचे, जहां अपनी बुआ ललिता नारायण सिंह और पारिवारिक सदस्य सृष्टि नारायण सिंह राष्ट्रीय संगठन महासचिव महिला विंग, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के रामानुजगंज स्थित निवास पर स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सुशील सिंह का ज़ोरदार स्वगात किया। पूर्व सांसद ने पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से परिचय बैठक पर विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं को बिहार चुनाव में आने हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि आगामी बिहार विधानसभा…
बलरामपुर। भारत को आजाद हुए 78 साल बीत गए है। लगभग आठ दशक बीत जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ का एक ऐसा गांव जहां आज तक बिजली नहीं पहुंच सकी है लोग अंधेरे में जीवनयापन करने को मजबूर है। बिजली नहीं पहुंचने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। हम बात कर रहे है, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के भूताही ग्राम की। कुसमी विकासखंड के भूताही ग्राम चारों तरफ पहाड़ी से घिरा हुआ है। एक समय यहां पर नक्सलियों की गतिविधि ज्यादा रहती थी। नक्सलियों के सितम से लोग परेशान रहते थे। धीरे-धीरे ग्राम नक्सली से आजाद…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के डिंडो पुलिस चौकी अंतर्गत पुरानपानी जंगल में शिकार करने के दौरान भरमार बंदूक से गोली लगने पर साथी की बीते शुक्रवार काे मौत हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपित समेत दो बंदूक बिक्री करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपितों से चार भरमार बंदूक भी बरामद किए गए है। बलरामपुर पुलिस ने रविवार की देर शाम विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, ग्राम बेलसर निवासी मृतक के पिता मगर साय शनिवार को डिंडो पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि,…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता को महिला बाल विकास विभाग में गठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद शर्मिला गुप्ता ने बलरामपुर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। भाजपा नेत्री शर्मीला गुप्ता ने यह जिम्मेदारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बलरामपुर : प्राइवेट स्कूल टीचर ने मात्र पचास हजार रुपये से शुरू किया बिजनेस, अब हो रही लाखों की कमाई
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज निवासी अभय सिंह लोगों के बीच इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन से अभय के व्यवसाय को एक ऊंची उड़ान मिली है। लोन की राशि से अभय का सपना साकार हुआ है। अभय पेशे से शिक्षक है। रामानुजगंज के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में इंग्लिश के प्राचार्य है। पत्नी हाउस वाइफ है। बेटी झारखंड के धनबाद में रहकर पढ़ाई करती है। बेटा रामानुजगंज के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करता है। सोशल मीडिया के द्वारा एक दिन अभय को चप्पल बिजनेस स्टार्ट करने का आइडिया आया। शुरुआती समय में पचास…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में यातायात नियम उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं है। ट्रैफिक नियम ताेड़ने पर सीधा फाइन ठोका जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड ट्रक से 64 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है और चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में डर का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो ओवरलोड ट्रकों के ऊपर चालानी कार्रवाई की गई है। यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन व टीम के द्वारा सीजी30एफ 0956 और सीजी30एफ 7553…
बलरामपुर। रामानुजगंज थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी का ट्रांसफर रायपुर हो गया है। गुरुवार को उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। सूचना मिलते ही रामानुजगंज के ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी थाना पहुंचकर उनका सम्मान कर उनके कार्यों की भरपूर सराहना किये। ब्राह्मण समाज के ब्लॉक अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में रामानुजगंज थाना पहुंचकर पूर्व थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। ब्राह्मण समाज ने लगभग सात माह के कार्यकाल की काफी सराहना की। तिवारी ने अपने कार्यकाल में हुए घटनाओं का निराकरण के साथ साथ पेंडिंग पड़े केस फाइलों का निपटारा भी बहुत तेजी से किया। जिस…