- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य और मीडिया पैनलिस्ट धीरज दुबे ने रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय (आरसीयू) के द्वितीय दीक्षांत समारोह में पूर्व सीएम रघुवर दास को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने पर सवाल उठाया है। दुबे ने रघुवर के सम्मान पर ऐतराज जताते हुए शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मानद उपाधि जैसी प्रतिष्ठित सम्मान केवल उन व्यक्तियों को दी जानी चाहिए, जिन्होंने शिक्षा, समाजसेवा, विज्ञान या कला के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हो। यदि ऐसे सम्मान राजनीतिक समीकरणों या आपसी संबंधों के आधार पर दिया जाने लगा, तो इससे शिक्षा संस्थानों की साख…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में शुक्रवार को लगभग 800 करोड़ रुपए के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) घोटाला के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपित विक्की भलोटिया की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने विक्की की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ में विक्की की जमानत पर सुनवाई हुई। विक्की पर शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 800 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप है। इस मामले की जांच ईडी कर रही है। क्या…
रांची। झारखंड में रांची की चुटिया थाना पुलिस ने बिजली विभाग के पावर हाउस से तार स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ा है। आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रांची पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपितों की पहचान गुड्डू होरो, रोहित कुमार, विवेक थापा, दीपक महली,पवन यादव, रॉकी नायक और आर्यन मुंडा के रूप में हुई है। एक नाबालिग का (हिरासत में लिया गया है)निरुद्ध किया गया है। इनमें से गुड्डू होरो और एक अन्य आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने बताया कि…
बलरामपुर। रामानुजगंज थाना परिसर में श्रावण अमावस्या के अवसर पर बीते शाम छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तिहार हरेली के मौके पर थाना कैंपस को हरा भरा बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, उप निरीक्षक निर्मल राजवाड़े, उप निरीक्षक कृपादान लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक, अतुल दुबे, शिव शरण पैकरा, कल्याण सिंह, मायापति सिंह नारायण तिवारी, संजीव सिंह, विजेंद्र पैकरा, महामाया शर्मा, मनीषा, जगमोहन तिर्की, निकेश सिंह जगरानी, कैलाश यादव, सावित्री एवं सभी स्टाफ के द्वारा थाना कैंपस में वृक्षारोपण किया गया एवं पौधों के बड़े होते तक उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। ये भी पढ़िए……….. https://offbeatnews.in/three-killed-including-woman-due-to-lightning-fall/
पलामू। आसमान से शुक्रवार को भी मौत बरसी। पलामू जिले के पांकी, सतबरवा और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित तीन की मौत हो गयी। तीनों घटनाओं के वक्त मृतक खेत में काम रहे थे। तीनों मजदूरी कर रहे थे। इन घटनाओं कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। संबंधित क्षेत्र से शव को पुलिस ने बरामद किया और फिर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है। घायलों का भी इलाज एमएमसीएच में चल रहा है। आकाशीय बिजली गिरनेसेसतबरवा के विफन मोची की मौत हो गई। मामले की जानकारी परिजनों…
हजारीबाग। हजारीबाग में संयुक्त बिहार के पूर्व सीएम केबी सहाय की आदमकद प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है। प्रतिमा की गर्दन से सिर को तोड़कर नीचे गिरा दिया गया है। यहां केबी सहाय पार्क में हर दिन मॉर्निंग वॉक को आनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता सह वर्ल्ड विजन न्यूज के कार्यकारी संपादक अखौरी ब्रजेश सहाय और उनके साथियों की इस पर नजर पड़ी, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। साथ ही जिला, पुलिस व नगर निगम प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसमें राजनीतिक साजिश की बू से भी इनकार नहीं किया…
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को सुबह से उद्योगपति अनिल अंबानी की मुंबई स्थित कंपनियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसके प्रमोटर-निदेशक अनिल डी अंबानी को ‘धोखाधड़ी’ के रूप में वर्गीकृत करने के कुछ ही दिनों बाद की जा रही है। ईडी की टीम को छापेमारी के दौरान इससे जुड़े कई सबूत मिले हैं, लेकिन ईडी की टीम ने छापेमारी से संबंधित कोई अधिकृत ब्योरा नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई राष्ट्रीय आवास बैंक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी),…
रांची। राजधानी रांची के तुपुदाना स्थित नेपाली कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।यहां की टूटी-फूटी सड़कें, सड़ांध मारती गंदगी और बहता नालियों का पानी स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता की पोल खोल रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस शिकायत के बावजूद ध्यान नहींं दिया तो लोगों ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर समस्या के समाधन के लिए मांग पत्र सौंपी है। स्थानीय लोगों का यहां तक कहना है कि यहाँ वोट के आधार पर सड़क बनती है। भाजपा को वोट दिया तो कांग्रेस क्यों बनाएगी रोड। अब यह बात मोहल्ले में खुलेआम मजाक बन चुकी…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में इस वर्ष औसत से अधिक वर्षा हुई है। बारिश की मार किसान समेत आम जनता भी झेल रहे है। बारिश में फसल नष्ट होने के कारण बाजार में हरी सब्जी महंगी हो गई है। इसका मार सीधे मध्यम वर्गीय परिवार को झेलना पड़ रहा है। मार्केट में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। क्रेता इससे काफी परेशान है। वहीं, किसानों का कहना है कि, भारी बारिश से हरि सब्जियों के फसल नष्ट होने के कारण बाजार में सब्जी नहीं पहुंच पा रही है। जिससे सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। आसमान छू रहे हरी…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज पुलिस ने गर्ल्स स्कूल के बाहर आवारागर्दी और मजनू गिरी करने वाले आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बीते शाम प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेजा है। पुलिस के द्वारा मिली जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में आरोपित युवक मोहम्मद हसन विजयनगर निवासी रामानुजगंज बस स्टैंड के रंगीला चौक के पास एक मोबाइल दुकान में काम करता था। इसी दौरान आरोपित गर्ल्स स्कूल की छुट्टी होने पर छात्राओं के आस पास आवारागर्दी और मजनू गिरी कर पीछा किया करता था। पुलिस को मिली शिकायत के बाद आरोपित को मजनू गिरी करते…