- बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
- सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
- डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
- स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
- छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
- 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
- 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
- BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा के नेतृत्व में बिरसा चौक, हज़ारीबाग स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा झारखण्ड स्थापना दिवस मनाया और सभी झारखण्डवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा झारखण्ड राज्य गठन को आज 22 वर्ष बीत गए परन्तु आज भी झारखण्ड के आदिवासी और मूलवासी आपने आप को उपेक्षित एवं ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, वर्तमान सरकार आज तक स्थानीय निति, आरक्षण निति , विस्थापन निति, बेरोज़गारी की समस्या…
हजारीबाग। धरती आबा बिरसा मुंडा के 147 वें जयंती के अवसर पर बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सीपीएम कार्यालय में ” उलगुलान का सौदा मंजूर” नहीं विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसमें सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू ने कहां की बिरसा मुंडा के 125 वीं जयंती के अवसर पर झारखंड राज्य का निर्माण हुआ और झारखंड राज्य के निर्माण के तत्काल बाद जो सरकार झारखंड में बनी वह बिरसा मुंडा के उलगुलान का सौदा करने लगी देखते-देखते सरकार ने 27 अगस्त 2008 तक 74 बड़े परियोजनाओं के लिए बड़े उद्योगपतियों के साथ एम…
हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मंगलवार को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर जनजातीय गौरव दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव सहित व्याख्याताओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। मौके पर झारखंड की संस्कृति और विरासत से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय प्रांगण में बिरसा मुंडा की आकर्षक रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बिरसा मुंडा ने जो योगदान…
नई दिल्ली। हल्की गुलाबी ठंड के साथ ही सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। सर्दी का मौसम यूं तो कई मायने में काफी अच्छा माना जाता है। यह मौसम न सिर्फ खुशनुमा होता है बल्कि खानपान के लिहाज से भी इसे काफी अच्छा माना जाता है। ठंड के मौसम में यूं तो सभी को अपनी सेहत का काफी ध्यान रखना चाहिए, लेकिन इस मौसम में गर्भवती महिलाओं को अपना खासतौर पर विशेष ख्याल रखना चाहिए। सर्दियां गर्भवती महिलाओं के लिए कई सारे जोखिम और परेशानियां भी साथ लेकर आती है, जिसमें एलर्जी और कई इंफेक्शन आम हैं। इस…
कोडरमा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को समाहरणालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त आदित्य रंजन, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की और अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, जिला योजना पदाधिकारी खोपलाल राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, नगर प्रशासक जितेंद्र कुमार जैसल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, एपीआरओ अविनाश कुमार समेत पदाधिकारी, कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा के…
मुंबई। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताई हैं। फातिमा ने कहा है कि वो मिर्गी जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। फातिमा का कहना है कि वो एक्सरसाइज और मेडिसिन की मदद से इस बीमारी को सही करने में लगी हुई हैं। उनका ये मानना है कि इस बीमारी की वजह से उनके प्रोफेशनल काम में कभी रूकावट नहीं आई। फातिमा का कहना है दंगल फिल्म के सेट पर उन्हें इस बीमारी के बारे में सबसे पहले पता चला। हालांकि फातिमा ने कहा है कि वो…
रांची (विष्णु पांडेय)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जनजातीय गौरव दिवस व झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड दौरे पर है। द्रौपदी मुर्मू खूंटी जिला स्थित भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु पहुंची। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके जन्म स्थली उलिहातू, खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री…
कोडरमा: डोमचांच स्थित द हेरिटेज एकेडमी के प्रांगण में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर मिठाई केक बांटकर चिल्ड्रन दिवस मनाया गया वही स्कूल के प्राचार्य रंजन कुमार सिंह ने कहा कि आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था जिसे बच्चों प्यार से चाचा नेहरू कहां करते थे अपने जन्मदिन के अवसर पर चाचा नेहरू चिल्ड्रन दिवस मनाते हैं वही बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में तरह-तरह के नृत्य संगीत चित्रकला का प्रोग्राम करके कार्यक्रम को आनंददायक बनाने का काम किया क्लास नर्सरी से प्रिंस कुमार दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया एलकेजी…
हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, मुकुंदगंज, हजारीबाग में सोमवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सह बाल दिवस धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पंडित नेहरू की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मौके पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बी0एड0 की प्रशिक्षु शांति एवं समूह ने स्वागत गीत गा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्याख्याता डॉ0 पुष्पा कुमारी सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता व शांतिदूत थे। उन्होंने औद्योगिकीकरण की…
हजारीबाग। रोजबड स्कूल, हजारीबाग में बाल दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया। विद्यालय की चेयरमैन पिंकी सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद अतिआवश्यक है। इस अवसर पर वाद-विवाद, लेख, पेंटिंग के साथ-साथ कबड्डी एवं अन्य खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ दसवीं कक्षा के छात्रों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
