- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली : म्यूजली झटपट तैयाए हो जाने वाला रेडी-टू-ईट नाश्ता है। सर्दियों की सुबह जब ब्रेकफास्ट बनाने का मन न करे तो म्यूजली से आसान कुछ भी नहीं। न्यूट्रीशन एक्सपर्ट विवेक भारद्वाज से जानें म्यूजली कितनी मात्रा में लेना सही और इसे बनाने का तरीका। म्यूजली बोल कंप्लीट ब्रेकफास्ट है, इसे आप ब्रंच (शाम के समय) में भी ले सकते हैं। एक म्यूजली बोल प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिंस से भरपूर होता है। म्यूजली बहुत जल्दी खराब होती है। इसे खराब होने से बचाने के लिए एयरटाइट डिब्बे में बंद करें। सुबह म्यूजली, ताजे कटे फल, नट्स और…
हजारीबाग : मौसम बदलाव, जल संसाधन, कृषि एवं सतत विकास पर भारतीय भूगोलवेत्ता संघ का तीन दिवसीय 44 वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कर्नाटक में संपन्न हो गया। 19 से 21 दिसंबर तक रानी चेन्नम्मा विश्वविद्यालय बेलगावी, कर्नाटक में आयोजित इस सम्मेलन में हजारीबाग से विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ कमला प्रसाद के नेतृत्व में बिहार एवं झारखंड के अनेक भूगोलवेत्ताओं ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। विदित हो कि डॉ प्रसाद ने 23 वीं एवं 24 वीं तकनीकी सत्र की अध्यक्षता कर बिहार एवं झारखंड का नाम गौरवान्वित किया।उन्होंने गांव के विकास में शहरों का विकास विषय पर अपना…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपित आफताब अमीन पूनावाला का आज यानी सोमवार को वॉयस सैंपल लिया जाएगा। आरोपित की आवाज को सीबीआई मुख्यालय में रिकॉर्ड किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को कोर्ट ने आफताब की आवाज का नमूना लेने की दिल्ली पुलिस की याचिका को स्वीकार करते हुए कहा था कि भले ही निष्पक्ष सुनवाई एक आरोपित का अधिकार है, लेकिन साथ ही निष्पक्ष जांच जनहित के लिए जरूरी है। साकेत कोर्ट की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौड़ ने कहा था कि निष्पक्ष सुनवाई अभियुक्त का अधिकार है, लेकिन यह…
हजारीबाग। शाश्वत तीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी की वरदानी छाँव तले 2600 वर्षों के बाद स्वर्णभद कूट पर ऐसी दुर्धर तप एवं अखंड मौन भगवान महावीर सम साधना पश्चात अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज एवं पावन भूमि पर विराजित समस्त चतुर्विध संघों के पावन सानिध्य में सिद्ध भूमि सम्मेद शिखरजी स्थित सिद्धायतन परिसर के पावन प्रांगण में नवनिर्मित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं श्री भक्तामर ध्यान केंद्र का भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ रविवार 5 फरवरी से 10 फरवरी को होने जा रहा है। इसी क्रम में आज महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष संतोष सेठी,…
हजारीबाग : हजारीबाग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 23 वां प्रांतीय अधिवेशन जिला स्कूल मैदान में रविवार से शुरू हो गया. अधिवेशन का उद्धाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 देश के विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बनने जा रहा है. क्षेत्रीय भाषा हमारी ताकत है और वह हमारी संपर्क भाषा बनेगी. हर भाषा का अपना शब्दकोश होगा, इसके लिए विभाग काम भी कर रहा है. अपने जनजाति विभाग के बारे उन्होंने कहा कि हम लोग भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर काम कर रहे हैं. आने वाले दिनों…
हजारीबाग : आजसू पार्टी कार्यालय हजारीबाग में रविवार को शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने आजसू के संस्थापक शहीद निर्मल महतो के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित हुए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के महानगर अध्यक्ष आफताब आलम ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि जुल्म, अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ अनवरत संघर्ष करनेवाले वीर शहीद निर्मल महतो का नाम झारखंड के वजूद से जुड़ा है. निर्मल…
हजारीबाग : आजसू पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष यदु राणा के आवास पर रविवार को झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हजारीबाग जिला की कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई. कोर कमिटी की बैठक की अध्यक्षता कोर कमिटी के समन्वयक यदु राणा ने किया तथा मंच संचालन हजारीबाग जिला महासचिव महावीर राणा ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित हुए. बैठक में मुख्य रूप से भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा 12 फरवरी 2023 को रांची में होनेवाली…
हजारीबाग : ‘चरनी में जो लेटा है, ईश्वर का वह बेटा है’. इसी संदेश के साथ शनिवार की मध्यरात्रि के बाद बालक यीशु को सर्वप्रथम हजारीबाग धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो ने चूमा और फिर उन्हें चूमने को ख्रीस्तीय विश्वासियों का तांता लग गया. इस बीच बिशप ने कहा कि पूरी दुनिया को प्रेम और शांति का संदेश देने के लिए बालक यीशु के रूप में प्रभु का दूत बनकर जन्मा है. शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक हजारीबाग के तीनों गिरजाघर कैथोलिक आश्रम, सीएनआई और जीइएल चर्च गुलजार रहे. सुबह में मिस्सा पूजा के साथ प्रभु यीशु…
हजारीबाग : जिले के प्रतिष्ठित जैक एंड जिल स्कूल सिंघानी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने सतरंगी छटा बिखेरते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. बतौर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेडियो के कार्यक्रम प्रधान अमिताभ कुमार ने बच्चों से कहा कि विफलता ही सफलता की राह दिखाती है. इसलिए विफलता से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उससे सीख लेते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है. यही राह हमें मंजिल तक पहुंचाती है. फिर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में स्कूल की निदेशक सुरोभि रॉय ने बच्चों के सर्वांगीण विकास…
हजारीबाग : डीवीसी से सेवानिवृत्त अपर मुख्य लेखा अधिकारी और ज्योतिष मार्तंड उपाधि से सम्मानित संजय सिंह ने कहा कि ज्योतिष भ्रम नहीं है. यह पूर्णतया विज्ञान और गणितीय गणना है. यह भारत की पुरातन विद्याओं में एक है. देश, काल और पात्र के अनुसार ग्रहों का जो प्रभाव पड़ता है, उसी के आधार पर ज्योतिषीय गणना की जाती है. वह रविवार को बंशीलाल चौक स्थित भवानी प्लाजा में अपने कार्यालय मां तारा ज्योतिष प्रतिष्ठान में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कुछ बाबाओं के आडंबर से लोगों का इस पर से विश्वास उठ रहा है. ज्योतिष…