- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने भुनेश्वर में चल रहे विश्वविद्यालय पूर्वी क्षेत्रीय युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 7-7 पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय की गरिमा में चार चांद लगाने का काम किया है। कीर्ति उत्सव -2022 के नामित इस महोत्सव में भाषण प्रतियोगिता में नूपुर माला ने प्रथम स्थान तथा थिएटर इवेंट के अभिनय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसमें अवंतिका प्रियम ,शशीकांत, रोहित ,आदर्श कुमार ,चंदन कुमार जनक कुमार ,तथा संगतकार के रूप में राहुल पंडित और अभिषेक शामिल थे। प्रहशन में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसमें अभिषेक अमन, अवंतिका प्रियम, शशिकांत, आदर्श कुमार,…
चौपारण : नव भारत जागृति केंद्र की ओर से संचालित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल के नवनीत कुमार नेशनल गतका चैंपियनशिप 2022 में पंजाब के चंडीगढ़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है. नवनीत राज्यस्तरीय गतका खेल में गोल्ड मेडल लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे. उन्होंने अंडर-14 में महाराष्ट्र और तमिलनाडु को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया और ब्रोंज मेडल जीत कर लाए थे. प्राचार्य रीना पांडे ने बताया कि नवनीत कुमार काफी होनहार विद्यार्थी है और उसकी जीत एवं उपलब्धि से वह काफी खुश हैं. विद्यालय के शिक्षक एवं सभी कर्मियों…
हजारीबाग : हजारीबाग के जिला स्कूल मैदान में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन के समापन समारोह में मंगलवार को देश के युवा आइकॉन सह सामाजिक उद्यमी शरद विवेक सागर ने परिषद के सदस्यों को संबोधित किया. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही राष्ट्र निर्माण हो सकता है. वहीं उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि हजारीबाग और विद्यार्थी परिषद से उनका पुराना संबंध रहा है. जन्म के बाद दो-तीन माह तक हजारीबाग में रहे. जन्म से पिता परिषद के…
हजारीबाग : हजारीबाग शहर के केनरी हिल डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राइमरी शाखा की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका अनिता मेहरोत्रा का असामयिक निधन रांची के एक निजी अस्पताल में हो गया. वे किडनी रोग से पीड़ित थीं. वे बच्चों और सहकर्मियों के बीच काफी लोकप्रिय थीं. उनका स्वभाव काफी सौम्य और मिलनसार था. उनके असामयिक निधन से संपूर्ण डीएवी परिवार मर्माहत है. उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विद्यालय में एक विशेष हवन का कार्यक्रम किया गया. इस हवन में विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार और प्राइमरी शाखा की इंचार्ज संपा श्रीवास्तव भी उपस्थित थीं. प्राचार्य ने बच्चों को…
हजारीबाग : हजारीबाग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए डीएमएफटी ( जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों (ऑर्थोपेडिक, गेयनिकोलॉजिस्ट, पेडियाट्रिशियन, ईएनटी स्पेशलिस्ट, ऑपथेल्मोलॉजिस्ट, सर्जन, जनरल फिजीशियन, एनेस्थेटिस्ट) की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन उपायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह 8:30 बजे से समाहरणालय भवन के सभाकक्ष में किया गया. विशेषज्ञ चिकित्सकों के कुल 21 रिक्तियों के विरुद्ध साक्षात्कार में कुल 27 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा साक्षात्कार का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा. जिले में स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति डीएमएफटी मद अंतर्गत सेहत-मित्र योजना के तहत की जा रही है. सेहत…
बलरामपुर : तातापानी महोत्सव मकर संक्रांति पर्व 2023 के तैयारी हेतु कलेक्टर विजय दयाराम के. ने तातापानी पहुंचकर मेला स्थल व मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेला स्थल पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने तातापानी में स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के समस्त सुधार कार्य एवं समस्त परिसर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, अहाता की पोताई, हेलीपेड परिसर में जीर्ण-शीर्ण फेंसिंग का सुधार तथा सड़क किनारे एवं परिसर में स्थित पौधों की साफ-सफाई, ट्री-गार्ड की मरम्मत व पोताई कार्य, मेन गेट के पास छायादार एवं अन्य शोभायमान पौधों…
मुंबई : आज सलमान खान का 57वां बर्थडे है। सलमान वो सुपर स्टार हैं, जो अपने दुबलेपन के कारण कभी हीरो नहीं बनना चाहते थे। वे डायरेक्शन सीख रहे थे। किस्मत से फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ मिली और वो बड़े पर्दे पर आ गए। मजेदार ये है कि खुद सलमान चाहते थे कि उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो जाए, क्योंकि उन्होंने इसमें काफी घटिया काम किया था और वो नहीं चाहते थे कि कोई उसे देखे। जब फिल्म मैंने प्यार किया साइन की तो इतने दुबले थे कि उन्हें कई सीन पैंट के नीचे लड़कियों की 6-7 लेगिंग्स पहनाकर…
नई दिल्ली : कोरोना की पहली नेजल वैक्सीन को मंजूरी देने के चार दिन बाद केंद्र सरकार ने इसकी कीमत तय कर दी है। भारत बायोटेक की यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में 325 रुपए में लगवाई जा सकेगी। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में इसके लिए 800 रुपए चुकाने होंगे। यह वैक्सीन जनवरी के आखिरी हफ्ते से उपलब्ध हो जाएगी। केंद्र ने दुनिया की पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को 23 दिसंबर को मंजूरी दी थी। कोवैक्सिन बनाने वाली हैदराबाद की भारत बायोटेक ने इसे वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (WUSM) के साथ मिलकर बनाया है। नाक से ली जाने वाली इस वैक्सीन…
धनबाद। धनबाद रेल मंडल में एक बार फिर हादसा हुआ है। कोडरमा से गया की ओर जा रही मालगाड़ी सोमवार की देर रात टनकुप्पा स्टेशन के पास बेपटरी हो गयी। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मामलगाड़ी के बेपटरी होने से अप तथा डाउन लाइन पर ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा। ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित किया गया है। कितने बजे हुई घटना सीपीसी नामक मालगाड़ी सोमवार की रात कोडरमा से गया की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक मालगाड़ी की तीन वैगन बेपटरी हो गये। घटना अप लाइन पर 3:15 बजे पोल नंबर 449/07 के…
रामगढ़। झारखंड विधानसभा ने आधिकारिक तौर पर रामगढ़ से कांग्रेस विधायक ममता देवी को अयोग्य घोषित कर दिया। इस ऐलान के बाद ममता देवी की सदस्यता आधिकारिक तौर पर चली गयी। विधानसभा के अधिकारियों ने कहा कि सचिव ने स्पीकर के निर्देश पर अयोग्यता अधिसूचना जारी कर दी है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के नियमों के अनुसार अयोग्यता अधिसूचना जारी हुई है। ममता से पहले गयी थी बंधु तिर्की की सदस्यता मार्च में, झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और मांडर विधायक बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन साल की कैद की सजा के बाद अयोग्य घोषित…