Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कानपुर। कांशीराम अस्पताल में मंगलवार दोपहर शर्मनाक घटना देखने को मिली। एक बेटा मां के इलाज के लिए डाक्टरों से मिन्नतें करता रहा, लेकिन डाक्टर उससे बोले, पहले पर्चा बनवाकर लाओ तब इलाज होगा। वह ओपीडी से इंमरजेंसी के बीच भटकता रहा। तब तक इलाज के अभाव में उसकी मां ने दम तोड़ दिया। बेटे को यहीं तक परेशान नहीं होना पड़ा। सीएमएस के पास पहुंचे पीड़‍ित के ग‍िरे हुए 13 हजार, काफी देर बैठाकर रखा पर्चा बनवाने के लिए इधर-उधर भटकने की हड़बड़ाहट में उसकी जेब से 13 हजार रुपये गिर गए, जो कई लोगों के पास से होते हुए…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में गहरी खाई में गिरने से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। मृतकों में एक जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर (जेसीओ) भी हैं। भारतीय सेना ने बुधवार को इस हादसे की जानकारी दी है। सेना ने बताया कि तीनों जवान फिसलकर गहरी खाई में गिर गए थे। LoC के पास गश्त पर थे जवान आर्मी ने बताया कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब जवान एलओसी के पास गश्त कर रहे थे। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि जेसीओ और दो अन्य रैंक के जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर…

Read More

गिरिडीह : मधुबन-पारसनाथ को तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की दिशा में हाल में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से की गई पहल के खिलाफ मंगलवार को मधुबन से पारसनाथ पर्वत तक आदिवासी-मूलवासियों ने जबरदस्‍त प्रदर्शन किया। मरांग बुरु सांवता सुसार बैसी व आदिवासी- मूलवासी संघर्ष मोर्चा की अगुवाई में मरांग बुरु बचाओ जन आक्रोश रैली निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में आदिवासी-मूलवासी प्रदर्शनकारी अपने साथ पीएम नरेंद्र मोदी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन व गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य साेनू का पुतला भी लिए हुए थे। यह रैली सह शव यात्रा पर्वत के ऊपर दिशोम मांझी थान तक पहुंची।…

Read More

हजारीबाग : आयुक्त के सचिव-सह-सहायक केन्द्राधीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के निर्देशानुसार राजपत्रित पदाधिकारियों की द्वितीय अर्द्धवार्षिक विभागीय परीक्षा 2022 तथा अराजपत्रित कर्मचारियों की द्वितीय अर्धवार्षिक जनजातीय भाषा की परीक्षा 2022 के परीक्षा प्रवेश पत्र का वितरण आयुक्त कार्यालय उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग में होगा. प्रवेश पत्र 12-13 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक दिया जाएगा. सभी संबंधित परीक्षार्थियों से अपना प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि को लेने की बात कही गई है. ये भी पढ़िए…. https://offbeatnews.in/revenue-recovery-of-1-21-crores-in-case-of-traffic-rule-violation-22000-challans-deducted-in-a-year/

Read More

हजारीबाग : हजारीबाग यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में 1.21 करोड़ की राजस्व वसूली सालभर में की गई. इस दौरान 22000 चालान काटे गए. यह जानकारी देते हुए एसपी मनोज रतन चोथे ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और हेलमेट पहने वाहन चलाना कानूनन जुर्म और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है. तीन अथवा उससे अधिक लोडिंग और बिना सीट बेल्ट और अत्याधिक रफ्तार से वाहन चलाने वालों से भी जुर्माना वसूला गया.  उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न थाना पुलिस की ओर से यातायात संबंधी कई जागरुकता अभियान भी चलाए…

Read More

हजारीबाग : छह जनवरी से अपनी मांगों को लेकर झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद के निर्देश पर बार एसोसिएशन हजारीबाग के लगभग 800 अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग हैं. राज्य सरकार और विधिज्ञ परिषद् के साथ अब तक कोई भी संवाद नहीं हुआ है, परिणाम स्वरूप हड़ताल अभी जारी रहेगा. यह बात बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार राजू ने बार संघ कार्यालय में मंगलवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में बेतहाशा कोर्ट फी में बढ़ोतरी, एडवोकेट प्रोटेक्टशन एक्ट लागू नहीं करने, बजट में अधिवक्ता कल्याण के लिए निधि आवंटन नहीं करने, लोक अभियोजक एवं अपर लोक…

Read More

हजारीबाग : हजारीबाग स्थित डेमोटांड़ एनएच-33 पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में सदर-बड़कागांव के रेंजर छोटेलाल शाह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है. उनके बायां हाथ टूट गया है और दूसरे हाथ में भी चोट लगी है. उनके सिर पर भी गंभीर चोट लगी है. वह रांची से हजारीबाग लौट रहे थे. छोटेलाल शाह हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल स्थित बड़कागांव और सदर रेंज में बतौर रेंजर (वन क्षेत्र पदाधिकारी) पदास्थापित हैं. बाइक सवार को बचाने के क्रम में उनके चालक ने ट्रेलर को पीछे से ठोंक दिया. चालक को भी…

Read More

रांची। रांची के रातू स्थित कमड़े में संचालित झारखंड राय यूनिवर्सिटी के बीटेक माइनिंग के एचओडी सुमित किशोर को क्लीन चिट मिल गई है. उन पर बीटेक माइनिंग प्रथम सेमेस्टर के जिस छात्र वरुण कुमार सिंह और शुभम कुमार ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था, उन्होंने रांची स्थित रातू थाने में आवेदन दिया है. उसमें दोनों छात्रों ने कहा है कि एचओडी सुमित किशोर ने उन लोगों के साथ कोई उत्पीड़न नहीं किया है. गलतफहमी और किसी के बहकावे में उन्होंने उनके खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया था. अब उनकी गलतफहमी दूर हो गई और अपनी शिकायत वापस ले ली…

Read More

गिरिडीह : सम्मेद शिखर पर दावे को लेकर आदिवासी समाज भी मंगलवार को प्रदर्शन कर रहा है। पारसनाथ पहाड़ के आसपास की दुकानें को बंद कराया गया है। सभा स्थल पर नारेबाजी करते हुए लोग पहुंच रहे हैं। पूरे इलाके में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। झारखंड के आदिवासी संताल समुदाय ने दावा किया है कि पूरा पहाड़ उनका है। यह उनका मरांग बुरु यानी बूढ़ा पहाड़ है। ये उनकी आस्था का केंद्र है। यहां वे हर साल आषाढ़ी पूजा में सफेद मुर्गे की बलि देते हैं। इसके साथ छेड़छाड़ उन्हें मंजूर नहीं होगी। इस दावे को लेकर मंगलवार को…

Read More

जोशीमठ: जोशीमठ में भूधंसाव के कारण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो चुके दो होटलों मलारी इन और माउंट व्यू को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने की कार्रवाई आज से शुरू कर दी गई है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन द्वारा अनाउंसमेंट कर आसपास के लोगों को हटाया जा रहा है। लोगों से गिराए जाने वाले भवनों से दूर रहने की अपील की जा रही है। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआइ), नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरआफ) और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की टीम को तकनीकी रूप से ध्वस्तीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। होटल मालिक…

Read More