Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने बुधवार को विभिन्न कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया. विश्वविद्यालय की टीम के साथ कुलपति महिला कॉलेज डोमचांच, जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया तथा डिग्री कॉलेज बरकट्ठा का निरीक्षण कर महाविद्यालयों की शैक्षणिक प्रशासनिक व अन्य गतिविधियों से रूबरू हुए. जेजे कॉलेज के प्राचार्य शिक्षक व कर्मचारियों को समय पालन का निर्देश देते हुए कॉलेज की बेहतरी के लिए समर्पित भाव से काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए. कुलपति ने यह भी कहा कि कक्षाओं का संचालन समय पर…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में बुधवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी गई। इसके पीछे फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के कंप्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी का कारण बताया गया है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, पूरे अमेरिका में सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार, अमेरिका में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे तक 400 से अधिक उड़ानें देर से रवाना हुई थी। सिस्टम को ठीक करने में जुटा एफएए अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम अंतिम सत्यापन जांच कर रहे हैं और…

Read More

हजारीबाग : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बुधवार को शहर के हुरहुरू स्थित निमंत्रण पैलेस सभागार में गुरुवार को सालभर के कार्यों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा बताया. साथ ही प्रति वर्ष की भांति रिपोर्ट कार्ड सेवा पुस्तिका-2022 का लोकार्पण भी किया. उन्होंने प्रेस को बताया कि साल की शुरूआत कोरोना के जंग के साथ हुई और उसके बाद से जनहित में संघर्षों का सफर जारी रहा. उन्होंने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार की कुव्यवस्था से जूझते हुए जनता के हित में संघर्ष के साथ क्षेत्र के विकास को गति दी. जनसेवा को भी बाधित नहीं होने दिया. विधायक ने बताया…

Read More

रांची (विष्णु पांडेय) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज जन्मदिन है। शिबू सोरेन ने अपना 79 वहां जन्मदिन मोराबादी मैदान स्थित अपने आवास पर 79 पौंड का केक काटकर मनाया। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में जेएमएम के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। मुख्यमंत्री हेमंत ने पिता से लिया आशीर्वाद शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और…

Read More

चाईबासा : राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज है। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में नक्सलियों ने धमाका किया है। इस धमाके में पांच जवानों के घायल होने की खबर है। घायल जवानों को रांची रेफर किया गया है। मेडिका अस्पताल में घायल जवानों का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ बयान नहीं आया है। नक्सलियों ने बिछा रखी है बारूदी सुरंग घटना चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका की बतायी जा रही है। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे इसी दौरान यह धमाका हुआ है। इस…

Read More

बड़कागांव : अब तक आपने सिर्फ दो पैर वाला मुर्गा या मुर्गी देखा होगा. लेकिन हजारीबाग के बड़कागांव में अंडे से चार पैर वाला मुर्गी का चूजा निकला है. प्रखंड के महुदी निवासी आशिक अंसारी के यहां एक अंडे से मुर्गी के इस चूजे ने जन्म लिया है. यह खबर फैलते ही आशिक अंसारी के घर पर भीड़ उमड़नी शुरू हो गई. मुर्गी के चार पैर वाले चूजे की चर्चा यहां चहुंओर हो रही है. आशिक अंसारी व्यवसायी हैं और मुर्गीपालन के शौकीन हैं. यह उनका व्यवसाय नहीं है. वह कहते हैं कि अल्लाअताला की नेमत है कि आज इस मुर्गी के…

Read More

हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में गुरुवार को एकेडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. इस मौके पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के विभावि समन्वयक डॉ इंद्रजीत कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए एनईपी में एकेडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि एनईपी की मल्टीपल इंट्री और एक्जिट के प्रावधान के अनुपालन के लिए विद्यार्थियों की ओर से डीजी लॉकर पर एकेडेमिक बैंक अकाउंट खोलना अपेक्षित है. कार्यशाला में नैड के जोनल को-ऑर्डिनेटर रवि कुमार पांडेय ने एकेडेमिक बैंक अकाउंट खोलने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही…

Read More

हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग कोर्स का उद्घाटन वीसी प्रो. डॉ मुकुल नारायण देव ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन में निर्देशन का बहुत बड़ा महत्व है. इसके अलावा यह कोर्स रोजगार प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने काउंसिलिंग के महत्व की विस्तार से जानकारी दी. इससे पहले विषय प्रवेश स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ सादिक रज्जाक ने कराया. स्वागत भाषण डॉ नमिता गुप्ता ने दिया. मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सुरभि ने किया. मौके पर काफी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे. ये…

Read More

गढ़वा : गढ़वा में तीन लोगों की जान ले चुका तेंदुआ अब भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। 50 कैमरे, तीन ऑटोमेटिक केज और एक्सपर्ट के तौर पर मशहूर शूटर नवाब शफत अली खान लगभग एक सप्ताह से इलाके में कैंप कर रहे हैं। इसके बावजूद भी तेंदुए को पकड़ना तो दूर तेंदुए को ठीक से देखना भी वन विभाग को नसीब नहीं हो सका है। आज सुबह दिखे पैर के निशान भंडरिया प्रखंड के कुछ इलाकों में तेंदुए के पांव के निशान और उसका मल आज सुबह दिखा है। वडीएफओ शशि कुमार ने कहा कि हम उसके…

Read More

Bihar News: जमीन अधिग्रहण को लेकर बक्सर में बवाल, पुलिस की कार्रवाई से उग्र हुए किसान; वाहन फूंके बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के चौसा में थर्मल पावर प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे किसान उग्र हो गए हैं। पुलिस की पिटाई के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए। नाराज किसानों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा किसानों ने पुलिस पर भी हमला किया है। हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घर में घुसकर किसानों को पीटा दरअसल, किसान चौसा के पास बन…

Read More