Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग : संत जेवियर्स स्कूल के प्रांगण में शनिवार को हजारीबाग ओल्ड जवेरियन एसोसिएशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल में किया गया. इसमें वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज का सहयोग मिला. शिविर का उद्घाटन स्कूल के प्राचार्य फादर रोशनर खलखो व होक्सा परिवार ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया. संत जेवियर्स स्कूल के प्रथम प्राचार्य एवं फाउंडर संस्थापक फादर जॉन मूरे की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. शिविर में 38 लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान कर लोगों की जान बचाने…

Read More

धनबाद : धनबाद के जाने माने हॉस्पिटल हाजरा क्लिनिक में देर रात भीषण आग लगने से हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में एक घायल है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटो बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि सभी की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना को लेकर बताया जाता है की बैंक मोड़ थाना के टेलीफोन एक्सचेंज रोड में स्थित शहर के जानेमाने हाजरा क्लिनिक एवं हॉस्पिटल…

Read More

गिरिडीह। डुमरी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर टोल प्लाजा के निकट मछली से लदी पिकअप पलट गई। जिसके बाद लोगों में मछली लूटने की होड़ मच गई। कोई थैला तो महिलाएं आंचल में भरकर मछली ले जाते दिखीं। घटना शुक्रवार सुबह छह बजे की है। पिकअप बंगाल से मछली लेकर बिहार जा रही थी, तभी वह टोल प्लाजा के पास पलट गई। वाहन पर 10 क्विंटल मछलियां लदी थीं। वैन पलटने के साथ ही सड़क पर मछलियां बिखर गई, जिसमें लगभग दो क्विंटल मछलियां राहगीरों ने लूट ली। लोग अपनी थैलियां भर-भरकर मछली लेकर जा रहे थे। कुछ महिलाएं अपनी…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत की मां जया सावंत का देर रात निधन हो गया। मां के निधन के बाद राखी बुरी तरह टूट गई हैं। खुद को संभाल पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। पिछले काफी समय से राखी की मां ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर से झूज रही थी। ऐसे में अब अदाकारा का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से बीमारी से पीड़ित थी जया राखी सावंत की मां जया ने शनिवार यानी 28 जनवरी की रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। राखी और उनकी दोस्त ने मीडिया से…

Read More

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के जालिम खुर्द पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगलदगा के दस छात्र सरस्वती पूजा के बासी बुंदिया खाने से गंभीर रूप से बीमार हो गए। बच्चों की स्थिति गंभीर होता देख परिजनों सहित आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया सुनीता कुमारी को दी। मुखिया के सहयोग से तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉ सुनील कुमार भगत ने सभी पीड़ित छात्रों का इलाज किया। ये बच्चे हुए बीमार फूड प्वाइजनिंग के शिकार छात्रों में अभिषेक उरांव, नवनीत उरांव, प्रियंका कुमारी रंजीत उरांव, प्रिंस उरांव, अंशू उरांव,…

Read More

लातेहार। लातेहार जिले के सदर थाना के पतरातू गांव में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हुई। यह मामला शनिवार को शाम एक बार फिर हुआ। इससे गांव में तनाव पूर्ण माहौल हो गया। शनिवार की रात भी विसर्जन के दौरान दोनों समुदाय के बीच झड़प हुई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम अशोक साव है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। क्यों हुई हिंसक झड़प विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर एक समुदाय के कुछ लोग दूसरे समुदाय के लोगों…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने को लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस कड़ी में शीघ्र ही राज्य के मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा बहाल की जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों के अस्पतालों में समय पर भर्ती कराया जा सके। यह सुविधा आमजनों को बिल्कुल सरकारी दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को जिमखाना क्लब में आयोजित पहले नेफ्रो क्रिटिकल केयर कॉन्‍फ्रेंस-2023 के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि राज्य के मेडिकल सर्किटों को…

Read More

हजारीबाग। स्थानीय संत जेवियर स्कूल प्रांगण में हजारीबाग ओल्ड जवेरियन एसोसिएशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन आज प्रातः 10:00 बजे से 2 बजे तक संत जेवियर स्कूल ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। इसमें वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज का सहयोग मिला। शिविर का उद्घाटन स्कूल के प्राचार्य फादर रोसनर खालको व हाँक्सा परिवार ने दीप प्रज्वलित कर इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। संत जेवियर स्कूल के प्रथम प्राचार्य एवं फाउंडर संस्थापक फादर जाँन मूरे की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। शिविर में 38 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों लोगों ने कहा…

Read More

हजारीबाग : भारतीय नागरिक अधिकार रक्षा मंच ने सूचना आयुक्त के रिक्त पद के खिलाफ शिनवार को अनोखे ढंग से धरना-प्रदर्शन किया. आमतौर पर धरना प्रदर्शन में तख्ता और बैनर लेकर विरोध दर्ज किया जाता है, लेकिन भारतीय नागरिक अधिकार रक्षा मंच ने झारखंड में सूचना अधिकार अधिनियम 2005 का अनुपालन नहीं होने पर नुक्कड़ नाटक के जरिए विरोध दर्ज करते हुए धरना दिया. इसमें एक व्यक्ति को खून विटामिन चढ़ाते हुए दिखाया गया और बताया गया कि राज्य में सूचना अधिकार अधिनियम कोमा में चला गया है. मंच ने सरकार से धरने के जरिए मुख्य सूचना आयुक्त एवं 10…

Read More

हजारीबाग : सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की रक्षा, संवर्धन, उपयोगिता एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ शनिवार को सामूहिक रूप से दीप प्रवज्जलित कर किया गया. दो दिवसीय सेमिनार के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के सूचना आयुक्त राहुल कुमार और अति विशिष्ट अतिथि व वक्ता के रूप में निखिल डे ने भाग लिया.  मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के सूचना आयुक्त ने अपना अनुभव सभी के साथ बांटते हुए कहा कि वह अपने ऑफिस में देखते थे कि बड़े ऑफिसर जब आते थे, तो कुर्सी पर बैठते थे और गरीब तबके का आवेदक खड़ा…

Read More