- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पड़ोसी देश पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों निर्दोष लोगों को मारने के लिए बदनाम है। जम्मू-कश्मीर उसके निशाने पर है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लोगों को सांप्रदायिक रूप से बांटना चाह रहा है। उन्होंने बताया कि पहली बार परफ्यूम आईईडी का घाटी में इस्तेमाल किया गया। सरकारी टीचर बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपित डीजीपी ने नरवाल हमले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 20 जनवरी को दो बम लगाए गए…
अयोध्या: 373 किलोमीटर और 7 दिन के सफर के बाद दो विशाल शालिग्राम शिलाएं अयोध्या पहुंच गई हैं। गुरुवार सुबह रामसेवक पुरम में 51 वैदिक ब्राह्मणों ने शालिग्राम शिलाओं का पूजन कराया। इसके बाद नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि और जानकी मंदिर के महंत तपेश्वर दास ने चंपत राय को शालिग्राम शिलाएं सौंप दी। इसी 6 करोड़ साल पुराने शालिग्राम पत्थर से भगवान राम और सीता की मूर्ति बनेगी, जो राम दरबार में स्थापित होगी। विमलेंद्र निधि ने बताया कि जनकपुर में राम व जानकी की जयंती से सात ही सीताराम विवाह धूमधाम से मनाते हैं। महंत तपेश्वर दास…
कोडरमा (अरुण सूद) : केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट सर्वसमावेशी, देश के सर्वांगीण विकास को समर्पित और भारत को आत्मनिर्भर बनाकर दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनानेवाला है। बजट में एक तरफ जहां मध्य वर्ग और वेतनभोगी वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए आय कर का स्लैब घटाते हुए 7 लाख रुपए तक की आय को करमुक्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण को बल देनेवाली बचत योजना महिला सम्मान बचत पत्र का प्रावधान भी किया गया है। मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाने…
बेतिया। नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर गुरुवार सुबह बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। मझौलिया-बेतिया रेलवे स्टेशन के बीच महोद्दीपुर रेल गुमटी के पास 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ईंजन कई बोगी छोड़कर चली गई। बोगियां बिना इंजन के पटरी पर दौड़ने लगी। 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ईंजन और चार बोगी लेकर चल गई, शेष बोगियां बगैर ईंजन के रेल पटरी पर दौड़ने लगी। हालांकि, चार बोगी को लेकर ईंजन अभी 100 मीटर आगे बढ़ी थी कि चालक को इसकी जानकारी लग गई। चालक ने आपातकाल ब्रेक लगा कर ईंजन समेत चार बोगियों को रोका। उसके बाद फिर से सभी बोगियों को जोड़कर ट्रेन का परिचालन शुरू…
अहमदाबाद : टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। अहमदाबाद में हुए सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने शुभमन गिल (नाबाद 126 रन) के इस फॉर्मेट में पहले शतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 12.1 ओवर में 66 रन के स्कोर पर ऑलराउट हो गई। हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। पंड्या ने ब्लेयर टिकनर एक रन, लोकी फर्ग्युसन शून्य, ग्लेन फिलिप्स 2 रन और फिन एलेन 3 रन के विकेट लिए। हमारी सबसे…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में मोदी सरकार 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया। इस बजट के माध्यम से सरकार ने सभी तबकों को साधने की कोशिश की। इस दौरान सरकार ने मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों को आयकर मोर्चे पर राहत तो लघु बचत योजनाओं के तहत निवेश सीमा बढ़ाकर बुजुर्गों और नई बचत योजना के जरिये महिलाओं को सौगात दी। इसके साथ ही सरकार ने बुनियादी ढांचे पर खर्च में 33 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि बजट के पिटारे से किस सेक्टर को…
धनबाद। दबंग रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की बुधवार सुबह करीब आठ बजे पीके राय काॅलेज गेट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे आधा दर्जन गोली मारी है। उपेंद्र सिंह अपनी बाइक से सुबह-सुबह अपने बेटे को पीछे बैठा कर गोविंदपुर में उसे उसके कॉलेज में छोड़ने आया था। जैसे ही उसका बेटा बाइक से उतरकर अंदर गया। पीछे से दो बाइक सवार ने उसकी पीठ पर गोली मार दी। उपेंद्र सिंह बाइक से उतर अपनी जान बचाने के लिए कॉलेज के अंदर भागा मगर पीछे से ताबड़तोड़ चार से पांच गोलियां उपेंद्र सिंह पर चला दी…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार शाम श्रीनगर से रायपुर लौट आए। वे भारत जोड़ो यात्रा के समापन रैली में शामिल होने गए थे। रायपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्रीय बजट के बहाने केंद्र सरकार और एक कारोबारी घराने के कथित रिश्तों पर महीन तंज कसा। उन्होंने कहा, अभी तक लगातार ट्रेनें रद्द हो रही हैं, रेलवे स्टेशन बिक रहे हैं, अब तो कुछ दिन थम ही जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में सारी ट्रेने बंद कर दी गई थीं। नई ट्रेन जगदलपुर के लिए हो यह लोगों की डिमांड है। इसके लिए आंदोलन भी हुए।…
पटना : बिहार में आज 01, फरवरी, 2023 से इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। पहले दिन बारहवीं कक्षा का मैथ्स पेपर था। पेपर सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था लेकिन परीक्षा से आधे घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया है। मीडिया में चल रहीं खबरों के मुताबिक इंटर का मैथ्स का पेपर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंगेर में एक एग्जाम सेंटर के बाहर मोबाइल पर क्वेश्चन पेपर देखकर अपना आंसर लिखते हुए मिले हैं। https://twitter.com/rajsinghreigns/status/1620628048453443584?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1620628048453443584%7Ctwgr%5E0d9220743dbfb5ff4f1af9c7ef0a02a7759e7e2c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Feducation-bihar-board-inter-paper-leak-bihar-board-12th-paper-leak-on-first-day-maths-paper-circulated-on-whatsapp-23315696.html इस संबंध में मीडिया…
रांची (विष्णु पांडेय)। राजभवन का बगीचा मंगलवार से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। राजभवन में पहले ही दिन सैकड़ों लोगों की भीड़ बाग की खूबसूरती देखने के लिए उमड़ी। हर साल की तरह इस साल भी आम लोगों के लिए राजभवन खोल दिया गया है। राज्यपाल रमेश बैस के निर्देश पर राजभवन उद्यान को 31 जनवरी से 7 फरवरी तक आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। गेट नंबर दो से होगी एंट्री इस दौरान सुबह 10 बजे से गेट नंबर दो से लोगों का प्रवेश होगा। दोपहर 1 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति है।…