Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग। हजारीबाग लोहसिंगना थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी चौक पर सिमरिया विधायक किशुन दास के बेटे पंकज कुमार पर हमला क‍िया गया। अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर पत्थर चलाया, जिसमें उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया और उनको हल्की चोट भी आई है। वह सिमरिया से हजारीबाग एक शादी समारोह में शामिल होन पहुंचे थे। हालांकि इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी क‍ि सिमरिया विधायक के बेटा घर जा रहे थे, उनपर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर चलाई, जिसमें उनको हल्की चोट आई है। इस संबंध में कोई भी थाना…

Read More

हजारीबाग : अब तक शहर के आसपास और ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों का आतंक था. लेकिन अब हजारीबाग शहर में गजराज पहुंच गए हैं. एक हाथी ने बुधवार को खीरगांव में एक छात्रा समेत तीन ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया. इनमें दो ग्रामीणों खीरगांव मैलाटांड़ निवासी दामोदर साव (66 वर्ष) और धनेश्वर साव उर्फ बाबू ( 67 वर्ष) की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं छात्रा रिकी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी थी. उसका इलाज आरोग्यम अस्पताल में किया जा रहा था. देर रात उसकी भी मौत हो गई. छात्रा रसूलीगंज में किराए के मकान पर अपने…

Read More

रांची : राज्य के सरकारी स्कूलों के क्लास आठ से 10 में पढ़ने वाले सभी श्रेणी के बच्चों को कल्याण विभाग की ओर से साइकिल दी जाएगी। इसके लिए तीसरी बार प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मिली है। अब तक टेंडर की शर्तों की वजह से साल 2020-21, 2021-22 के बाद अब 2022-23 में भी बच्चों को साइकिल नहीं मिली है। बच्चों को साइकिल मिले इसके लिए टेंडर में संशोधन की बात सामने आयी थी। इसके लिए नया टेंडर प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस प्रस्ताव को कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की अनुमति मिल गयी है। अब तक क्यों नहीं…

Read More

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने बुधवार को रेपो रेट में 0.25% का इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। हालांकि FD पर अब ज्यादा ब्याज दरें मिलेंगी। 1 अगस्‍त 2018 के बाद रेपो रेट की सबसे ऊंची दर है। तब रेपो रेट 6.50% थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी को बजट पेश करने के बाद MPC की यह पहली बैठक है। ब्याज दरों पर फैसले के लिए 6…

Read More

गिरिडीह। झारखण्ड के गिरिडीह जिले में एक इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या करने के बाद शव को जलाकर बीच सड़क पर फेंक दिया गया है। सड़क पर जला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक का शव खंडौली मोड़ के समीप पाया गया है। युवक की पहचान बिरनी थाना इलाके के खंगराडीह निवासी बबन सिंह के पुत्र विशाल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। मामले की छानबीन…

Read More

रांची (विष्णु पांडेय):  झारखंड में आज यानी 8 फरवरी को खाद्यान्न राइस और फ्लावर मिल के कारोबारी अपना कारोबार बंद रखेंगे. व्यापारियों ने कृषि बाजार पर 2 फीसदी शुल्क वसूलने की सरकार की तैयारी के खिलाफ यह फैसला लिया है. झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुताबिक झारखंड राज्य कृषि उत्पादन और पशुधन विपणन विधेयक 2022 के जरिए सरकार कृषि बाजार शुल्क वसूलना चाह रही है. जबकि साल 2015 में ही कृषि बाजार शुल्क की व्यवस्था को हटा दिया गया था. इसकी वजह से 73 से ज्यादा राइस मिलें खुलीं. अगर बाजार शुल्क वसूला जाएगा तो ट्रेडर्स और उपभोक्ताओं को महंगाई…

Read More

जिंदयारिस: तुर्किये और सीरिया में भूकंप के चलते अब तक 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 30 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना भी मिल रही है। भारत समेत दुनिया के कई देशों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। भारत से राहत-बचाव दल तुर्किये पहुंच चुका है। मेडिकल टीम भी मौजूद है। सीरिया में मलबे के नीचे फंसी एक गर्भवती महिला ने नवजात को जन्म दिया। उत्तरी सीरिया में एक घर के मलबे से एक नवजात शिशु को जीवित निकाला गया। इस दौरान नवजात अपनी मां की गर्भनाल से बंधा हुआ था। बता…

Read More

रामगढ़ : रामगढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी बजरंग महतो ने आज नामांकन दाखिल किया। इससे पहले अपने सहयोगियों के साथ रजरप्पा जा कर मां छिन्नमस्तिके के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान झारखंड कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी रजरप्पा पहुंचे। बजरंग महतो, रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी के पति हैं। उपचुनाव का ऐलान होते ही बजरंग महतो ने अपनी दावेदारी पेश की थी। तब शीर्ष कांग्रेसी नेताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से इसका संकेत भी दिया था कि बजरंग महतो ही उम्मीदवार होंगे। मां के आशीर्वाद के साथ अब जनता का आशीर्वाद…

Read More

नई दिल्ली : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जिंदगी का स्पेशल डे फाइनली आ गया है। इस कपल को पति-पत्नी के रूप में देखने के इंतजार में बैठे फैंस की यह तमन्ना बस कुछ ही घंटों में पूरी हो जाएगी। बाराती पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर में यह कपल सात फेरे लेगा। जिस जगह सिद्धार्थ और कियारा सात फेरे लेंगे, वह जगह किसी महल से कम नहीं है। ‘बावड़ी’ में सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ-कियारा सिद्धार्थ और कियारा की शादी करण जौहर, शाहिद कपूर और कई सेलेब्स के बीच होगी। हल्दी, संगीत, मेहंदी जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन पूरे हो चुके…

Read More

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय रूसा के बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक सोमवार को कुलपति सम्मेलन कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ मुकुल देव नारायण देव ने की। डॉक्टर देव ने सदन में रखे गए मुद्दों की जानकारी लेते हुए उसे अविलंब क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महिला महाविद्यालय रामगढ़ और चतरा में उपस्करों की आपूर्ति के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा इस संबंध में कुलपति ने निर्देश दिया कि आपूर्ति किए गए उपस्करो की गुणवत्ता से सभी समझौता नहीं किया जाए। विश्वविद्यालय के 19 विभागों के साथ 6…

Read More