Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची : राजधानी के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर की जर्जर स्थिति का मामला शुक्रवार को संसद भवन में उठा। रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में पहाड़ी मंदिर से जुड़ा मामला उठाया। सेठ ने इसे राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित कर इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग की। शून्यकाल के दौरान सांसद ने सदन में कहा कि भारत में ऐसे बहुत कम स्थान हैं, जिनका धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व साथ-साथ है। ऐसे ही स्थानों में है रांची का पहाड़ी मंदिर। सांसद संजय सेठ ने बताया कि हिमालय से भी पुरानी इस पहाड़ी पर साक्षात भगवान शिव का वास माना जाता…

Read More

रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में सिपाही का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक सिपाही का नाम गुलशन बागे है। मृतक सिपाही नेतरहाट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चाईबासा जिला बल का सिपाही था। संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक सिपाही सिमडेगा जिले के जलडेगा का निवासी बताया जा रहा है। खादगढ़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। ये भी पढ़िए…. https://offbeatnews.in/rishabh-pant-took-the-first-step-after-the-car-accident-shared-his-photo/

Read More

नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत हॉस्पिटल से बाहर निकल कर चलते नजर आए। उन्होंने बैसाखी के सहारे चलने के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक कदम आगे, एक कदम स्ट्रॉन्गर, एक कदम बेहतर।’ पिछले साल 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद पंत ने पहली बार खुद के फोटो शेयर किए। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका ट्रीटमेंट अभी चल रहा है। फैंस बोले- जल्दी वापसी करो पंत ऋषभ पंत ने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 फोटो…

Read More

जिंदयारिस: तुर्किये और सीरिया में भूकंप से हालात बदतर होते जा रहे हैं। अब तक 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 64 हजार के करीब हो गई है। तुर्किये में 14,351 लोगों की जान जा चुकी है और 35 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, सीरिया में 3,162 लोग मारे गए और 4 हजार से ज्यादा जख्मी हैं। सीरिया में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए सामूहिक कब्रें बनाई जा रही हैं। इस बीच एक एक्सपर्ट ने दावा किया है कि तुर्किये में एक बार फिर से…

Read More

मुंबई : भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) की पहल का स्वागत करते हुए ‘गऊ भारत भारती’ के संपादक संजय अमान ने भारतवर्ष के समस्त नागरिकों को वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) को ‘काऊ हग डे’ (COW HUG DAY) के रूप में मनाने का आह्वान किया है। संजय अमान ने कहा है कि बोर्ड का यह एक शानदार कदम है सभी गौ वंश से सम्बंधित संस्थाओं को इस का स्वागत करते हुए बड़े पैमाने पर गौशालाओं और सार्वजानिक स्थानों पर 14 फ़रवरी को ‘काऊ हग डे’ कार्यक्रम का आयोजन कर एक नई परंपरा की…

Read More

कोडरमा(अरुण सूद): समाहरणालय सभागार में डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में फायर सेफ्टी ऑडिट, फायर फाइटिंग उपकरण अधिष्ठापन करने हेतु बैठक आहूत किया गया। डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रकार के भवनों में फायर सेफ्टी ऑडिट, फायर फाइटिंग उपकरण अधिष्ठापन हेतु अग्नि सुरक्षा सलाह एवं अग्नि सुरक्षा अनापति प्रमाण पत्र प्राप्त करें। अग्निशमन सेवा से निर्गत होने वाले अग्नि सुरक्षा सलाह, अग्नि सुरक्षा अनापति प्रमाण पत्र एवं अग्नि सुरक्षा अनापति नवीनिकरण सिंगल विंडो के माध्यम से ऑन लाइन प्राप्त किये जाते हैं। इसके लिए झारखंड सरकार के बेबसाईट www.advantsgejharkhand.gov.in आवेदन किया जा सकता है। प्रथम आवेदन फायर…

Read More

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर के पास भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो चालक 8 बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। 5 से 8 साल के बीच है उम्र सभी बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच थी। 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 बच्चों ने कोरर अस्पताल में दम तोड़ा। ड्राइवर और एक बच्चे की हालत फिलहाल…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिमडेगा निवासी 14 वर्षीय बच्ची के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त सिमडेगा और झारखण्ड पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने, बच्ची को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, बच्ची की सकुशल राज्य वापसी, उसे शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और हरियाणा सरकार से आग्रह किया है कि इस गंभीर मामले को संज्ञान में लें और लड़की को उसके परिवार में वापस लाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करें। मुख्यमंत्री के…

Read More

रांची (विष्णु पांडेय)। झारखण्ड स्पोर्ट्स डिजिटिज़ेशन सोच के साथ पहला ऐसा पोर्टल देश में रखा है, जो राज्य के प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ियों के हुनर को और तराशने का प्रयास करेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड को खेल की नर्सरी बनाने के लक्ष्य के साथ खेल और खिलाड़ियों के संपूर्ण विकास हेतु जोहार खिलाड़ी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल की शुरुवात 29 दिसंबर 2022 को किया था। कई मायने में खास है जोहार खिलाड़ी पोर्टल मुख्यमंत्री द्वारा शुरु किया गया पोर्टल पहला ऐसा पोर्टल जो स्पोर्ट्स डिजिटाइजेशन की सोच को मजबूत आधार देता है। एक ही पोर्टल पर खिलाड़ी, प्रशिक्षक, रेफ़री, सभी…

Read More

रांची (विष्णु पांडेय)। राजधानी में अब स्कूल-हॉस्पिटल और धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में मीट-मुर्गा व शराब की बिक्री नहीं होगी। यह प्रस्ताव बुधवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में स्वीकृत किया गया। करीब चार माह बाद डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई निगम बोर्ड जनहित से जुड़े करीब एक दर्जन प्रस्तावों पर सहमति दी गई। इसमें शहर में पार्कों का संचालन दिल्ली की तर्ज पर मुहल्ला कमेटी से कराने पर भी सहमति दी गई। क्योंकि, दिल्ली में पार्कों का संचालन मुहल्ला कमेटी करती है। इसके लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।…

Read More