- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में मंगलवार को टैलेंट सर्च प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें बी.एड. सत्र-2022-24 के विभिन्न प्रतिभागियों ने संगीत विभाग के शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विविध विधाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। किसी ने गीत-संगीत-नृत्य में सुर-ताल, किसी ने वाचन-वादन, तो किसी ने शेरो-शायरी और लघु नाटिका व ड्रामा में अभिनय का जौहर दिखाया। किसी ने कविता पाठ किया, तो किसी ने चुटकुला सुनाया। किसी ने शास्त्रीय संगीत की धुन बिखेरी, तान छेड़ा और गान प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में 65 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस…
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक नक्सल प्रभावित गांव में विधायक, कलेक्टर और SP हाथों में ढोल लेकर पारंपरिक नृत्य करते नजर आए। अफसर और नेता गांव वालों के साथ जमकर थिरके। इनके पारंपरिक डांस करने का वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इनका यह अंदाज इलाके के लोगों को खूब पसंद आया। विधायक ने कहा कि, यह हमारी संस्कृति है। नाच-गान कर हम खुशियां बांटते हैं। दरअसल, एक दिन पहले जिले के कुटरू गांव में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इस खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बीजापुर विधानसभा क्षेत्र…
लखनऊ। लखनऊ में 12वीं की छात्रा को उसके घर पर बंधक बनाकर दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दूसरे दिन भी दोनों ने दुष्कर्म किया। परेशान होकर छात्रा ने अपने परिवार को सुचना दी। इसके बाद सोमवार को दोनों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एक विद्यालय में पीड़िता 12वीं की छात्रा है पीड़िता एक निजी विद्यालय से 12वीं की छात्रा है। दोनों आरोपित भी 12वीं के छात्र है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरि ने बताया कि छात्रा के घरवालों का आरोप है कि बीती…
रांची : साइबर अपराधियों ने ठगी का नया पैंतर अपनाया है. जिले के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले विकास कुमार से साइबर अपराधियों ने 1.60 लाख रुपए की ठगी कर ली है. अपराधियों ने बैंक में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी की है. विकास ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. जिसके बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. विकास ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि उन्होंने नौकरी के लिए कई वेबसाइट पर आवेदन दिया था. एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर कहा कि एक बैंक में वैकेंसी है. अगर आप चाहें तो आपको उसमें नौकरी मिल सकती हैं, उसके लिए आपको…
बिलासपुर : बिलासपुर में किसान नेता राकेश टिकैत ने हसदेव अरण्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोल माइंस बड़ा मुद्दा है, यहां की जनता की जमीनों को लूटा जा रहा है और उन्हें बेघर किया जा रहा है। अगर किसान जमीन देने के लिए तैयार नहीं है, तो कोल माइंस नहीं लगाना चाहिए। टिकैत ने सवाल करते हुए कहा कि, एनजीटी क्या कर रही है। जब एक पेड़ कटते हैं, तो नोटिस जारी हो जाता है। यहां तो पूरा जंगल ही उजाड़ दिया गया। फिर भी कोई नोटिस नहीं…
जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिले में पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी इशिका शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के मामले में एक युवक की भूमिका सामने आ रही है, जो घटना के दिन से ही फरार है। पुलिस को युवक पर ही शक है, उसकी तलाश की जा रही है। इशिका की लाश सोमवार को उसके बेडरूम से संदिग्ध हालत में मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बिलासपुर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवती इशिका…
नई दिल्ली : आयकर विभाग (आईटी) अधिकारी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दफ्तर पर तलाशी ले रहे हैं। समाचार एजेंसी ने बताया कि आईटी अधिकारी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर तलाशी ले रहे हैं। अधिकारी मंगलवार सुबह बीबीसी दफ्तर पहुंचे और कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए। बीबीसी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर केजी मार्ग स्थित एचटी हाउस बिल्डिंग में है। टैक्स चोरी मामले में हो रही तलाशी समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईटी अधिकारी कर चोरी की जांच के सिलसिले में…
पलामू। रेलवे की थर्ड लाइन परियोजना निर्माण पर नक्सलियों ने हमला किया है। यह हमला पूर्व मध्य रेलवे के प. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मोहम्मदगंज और सतबहिनी रेलवे स्टेशन के बीच भीम चूल्हा टनल निर्माण स्थल पर हुआ है। नक्सलियों ने निर्माण में लगे कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की और वाहनों में आग लगा दी। इस दौरान एक बोलेरे जलकर खाक हो गया है। कर्मचारियों के साथ की बदसलूकी रेलवे की थर्ड लाइन का निर्माण बरकाकाना से सोनगर के बीच किया जा रहा है। नक्सलियों ने हमला सोमवार और मंगलवार की रात करीब दो बजे किया। घटना के समय…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान को इन दिनों आर्थिक तौर पर तंगी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये है कि पाकिस्तान में उपभोक्ताओं को दूध और चिकन सहित दैनिक उपयोग के सामान खरीदने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में खुले हुए दूध की कीमतें 190 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 210 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं। जिंदा बॉयलर चिकन के बढ़े दाम इसके अलावा पिछले दो दिनों में जिंदा बॉयलर चिकन में 30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। देश में अब इसकी कीमत 480 से 500…
हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में सोमवार को बी.एड. सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं के लिए ओरिएंटेशन कम इंडक्शन सेरेमनी ‘जोश’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डीइओ उपेंद्र नारायण, विशिष्ट अतिथि हिन्दू प्लस हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य डॉ रमेश कुमार सिंह, देव कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ रीतू कुमारी, गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव मिथिलेश मिश्र और कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीइओ उपेंद्र नारायण ने बी.एड. के प्रशिक्षुओं को योग्य शिक्षक बन…