Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रामगढ़ : झारखंड की रामगढ़ सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव का परिणाम आज आने वाला है, जिसमें सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई है। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कुल 18 प्रत्‍याशी अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।  गौरतलब है कि इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्‍ठा एक तरह से दांव पर लगी है।  यहां देखें उपचुनाव में कौन है आगे रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में मतों की गिनती दस राउंड में होगी और अब तक तीन राउंड की गिनती पूरी हो चुकी…

Read More

रांची : राज्य भर के करीब 20 हजार डॉक्टर बुधवार को हड़ताल पर चले गए. हड़ताल में जाने की वजह से सभी सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रही. जिसके बाद हजारों मरीज बिना इलाज के वापस लौट गए. डॉक्टरों पर लगातार हो रहे हमले को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन झारखंड (आईएमए) और झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) ने बुधवार सुबह से ही राजधानी के रिम्स और सदर अस्पताल में एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. डॉक्टरों ने कहा कि जब तक मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं होता और डॉक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित…

Read More

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में 40 लाख की लग्जरी कार (HR 20 AV 0006) में G20 सम्मेलन के लिए आए फूलों वाले गमले को चुराने वाला पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम के गांधी नगर का रहने वाला मनमोहन यादव है। आरोपी की गिरफ्तारी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर हुई है। कार मनमोहन की पत्नी बीना कुमारी के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिस पर हिसार का नंबर लगा हुआ है। पुलिस ने कार और चोरी किए पौधे भी बरामद कर लिए है। बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी गुरुग्राम में ही अधिकारी है। हालांकि कुछ…

Read More

नई दिल्ली। होली से पहले तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका देते हुए गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। कमर्शियल और घरेलू दोनों गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू गैस के दाम आठ महीने के बाद बढे़ हैं। घरेलू सिलेंडर के रेट में 50 रुपये का इजाफा किया गया है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़े हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने गैस की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर हाल के महीनों में लगातार सस्ता हो रहा था। जहां तक रसोई गैस की कीमतों का सवाल है,…

Read More

नई दिल्ली : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है। बता दें कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली की नई आबकारी नीति (2021-22) घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने के बाद अदालत ने उन्हें पांच दिन (4 मार्च तक) की सीबीआई रिमांड में भेज दिया था। वहीं, सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। आज सुप्रीम कोर्ट से भी सिसोदिया…

Read More

झुमरी तिलैया (अरुण सूद)। केटीपीएस में 500 मेगा वाट बिजली उत्पादन बंद होने का प्रभाव शहर की बिजली व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण शहर को प्रत्येक दो घंटे पर बिजली आपूर्ति हो रही है। आसान भाषा में समझे तो, दो घंटे बिजली रहती है, फिर दो घंटे आपूर्ति बंद रह रही है।  इस बारे में विभागीय कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केटीपीएस के अनुसार जेएसइबी को फिलवक्त मात्र 12 घंटे बिजली की आपूर्ति हो पा रही है। इसी में रोटेशन के आधार पर क्षेत्रों में आपूर्ति की जा रही है।  दुरुस्त होने में…

Read More

सूरजपुर : जिले के खोपाधाम में देवी-देवताओं की जगह दानव की पूजा होती है। खोपा नाम के गांव में धाम होने के कारण यह खोपाधाम के नाम से प्रसिद्ध है। यहां छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के लोग भी पूजा करने आते हैं। नारियल और सुपाड़ी चढ़ाकर पहले लोग पूजा कर मन्नत मांगते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां चढ़ाया हुआ प्रसाद भी घर नहीं लाया जाता। मन्नत पूरी होने के बाद मुर्गे-बकरों की बलि देने के साथ ही शराब भी चढ़ाया जाता है। पहले यहां महिलाओं के पूजा करने पर पाबंदी थी, लेकिन अब महिलाएं भी पूजा करने आती…

Read More

कोरबा : हमने अक्सर सुना है कि एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है. बच्चे पर अगर आंच आये तो वह मौत से भी लड़ सकती है. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज इस कहानी को सच होते देखा गया. यहां एक मां ने अपनी 11 वर्षीय बेटी की जान बचाने के लिए खुद मौत से टक्कर ले ली. बता दें इस महिला की बेटी पर इस जंगली सूअर ने हमला कर दिया था जिसके जवाब में महिला उससे भिड़ गयी. बेटी की बच गयी जान लेकिन… छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मां अपनी 11…

Read More

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. शिबू सोरेन इस वक्त चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही वह रांची पहुंचेंगे. शिबू सोरेन की से मिलने उनकी बेटी अंजली सोरेन पहुंची थी. पिता के साथ तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ईश्वर के आशीर्वाद से और आप सभी के प्रेम से बाबा के स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है. बाबा का इलाज चेन्नई…

Read More

बेलगावी। छोटे किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही  महत्वाकांक्षी स्कीम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 16,800 करोड़ रुपये से अधिक की 13वीं किस्त जारी की गई। योजना के अनुसार, पात्र किसान परिवारों को 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। पिछले साल मई और अक्टूबर में इस योजना के तहत 11वीं और 12वीं किस्त जारी की गई थी। पीएम मोदी ने बेलगावी में जनसभा को किया संबोधित पीएम मोदी ने…

Read More