- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- टियर-2 शहरों में सेल्फ-ड्राइव क्रांति: चतरा के अमरजीत सिंह का ‘Drigo India Cars’ बना नया भरोसा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रायपुर, ऑफबीट संवाददाता। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक गांव में हुई दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की जान चली गई थी.इस हत्या के विरोद में विश्व हिंदूं परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया है. इस दौरान सोमवार को रायपुर बस स्टैंड में विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.उन्होंने बस में तोड़ फोड़ की. विहिप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बस स्टैंड बंद कराने पहुंचे हैं. जानिए कहां कहां बंद कराने पहुंचे विहिप कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सबसे बड़े मार्केट शास्त्री बाजार को बंद करा दिया है.बंद के दौरान…
राजपुर : भाजपा मंडल किसान मोर्चा की प्रथम बैठक चौधरी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा शिवनाथ जयसवाल, जिला महामंत्री संजय सिंह, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा मुन्नालाल चौधरी एवम अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू के द्वारा किया गया। स्थानीय चौधरी गेस्ट हाउस में आयोजित किसान मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि भाजपा की रीढ़ संगठन के कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही कई राज्यों एवं केंद्र में भाजपा की…
हजारीबाग, ऑफबीट संवाददाता : जैन संत श्रमणाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 सूयश सागर जी महाराज व क्षुल्लक श्री सोयम सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश रविवार प्रातः हजारीबाग नगर में हुआ। मुनि श्री के अगवानी के लिए काफी संख्या में समाज के लोग कारगिल पेट्रोल पंप कॉलेज मोड़ पर पहुंचे। सभी भक्तगण ने वहां पर मुनि श्री के चरणो में नमोस्तु कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। वहां से गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए जगह-जगह लोगों ने आरती उतारी और मुनि श्री बड़ा बाजार दिगंबर जैन मंदिर का दर्शन…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता : बलरामपुर-रामानुजगंज के कुसमी विकासखंड में सिराजुद्दीन कुरैशी, जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलरामपुर स्थान -रामानुजगंज के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रेशमा बैरागी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा एकलव्य विद्यालय कुसमी व 100 सीटर कन्या छात्रावास कुसमी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त विधिक जागरुकता शिविर में विद्यालय के स्टॉफ, छात्राएं एवं इस प्राधिकरण के पीएलव्ही इरसाद आलम, उदित लकड़ा, रंजित राम उपस्थित थें। विधिक साक्षरता शिविर में रेशमा बैरागी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपस्थित समस्त छात्राओं को घरेलु हिंसा के बारे में बताते हुए कहा कि…
रांची: सरना धर्म कोड, मरांग बुरू और नई नियोजन नीति के विरोध में आदिवासी संगठनों ने 10 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया था। अब आदिवासी सेंगल अभियान के प्रमुख और पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन के बाद दस अप्रैल को होने वाले इस बंद को वापस ले लिया है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन के कारण झारखंड बंद स्थगित छात्रनेता गोवर्धन ठाकुर ने बताया कि यह निर्णय सूबे के शिक्षा मंत्री के आकस्मिक निधन होने के कारण लिया गया है। उन्होंने कहा कहा कि वे खतियान के सच्चे और प्रबल…
रांची: रांची-बंगाल सीमा पर 5 दिनों तक लगातार चल रहे कुड़मी आंदोलन रविवार को खत्म हो गया है. रविवार दोपहर 12:30 बजे आद्रा डिवीजन के कस्तूरा में आंदोलनकारी रेल पटरी से हटे। वहीं रात करीब आठ बजे खड़गपुर के पास खेमाशुली में आंदोलनकारियों ने जाम हटाया। वहीं आपको बताते चले कि पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारी आंदोलनकारियों से लगातार बात कर रही थी। लेकिन वे मानने काे तैयार नहीं थे। रविवार को अधिकारियों ने उनकी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इसके बाद आंदोलन खत्म करने की घोषणा की गई। आंदोलनकारियों ने कुल 111 घंटे तक रेल…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। फोरेस्ट रेंज अंतर्गत आरागाही, नावापारा और कंचननगर में बीते रात हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया साथ ही खेत में लगी फसलों को तबाह कर दिया। वन विभाग को इसकी सूचना दी लेकिन वन विभाग का सुस्त रवैया बरकरार है। पिछले दिनों चिनिया महावीरगंज की तरफ हाथियों के दल को देखा गया था। मक्का, गेहुं सहित अन्य फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया खेतों में हाथियों के पैरों के निशान भी मौजूद है जिससे साफ पता चल रहा है कि हाथियों ने बीते रात अपनी भुख मिटाने के लिए खेत में धावा बोलकर फसलों को रौंदते…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। कन्हर किनारे स्थित प्राचीन राम मंदिर में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर आगामी 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव बृहद तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है। नगर में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के द्वारा हर वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष भी आगामी 22 अप्रैल दिन शनिवार को भव्य रूप से मनाने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया है कि नगर सहित आसपास के क्षेत्र में भी सभी ब्राह्मणों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित…
रांची। पिछले कुछ दिनों से रांची समेत आसपास के जिलों में गर्मी ने कहर बरपाया है। सुबह होते ही तेज धूप का असर शुरू हो जाता है, दोपहर होते होते लोग घरों में सिमट रहे हैं। गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने रविवार शाम तक बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश के आसार हैं। रविवार शाम तक बारिश होने के साथ ही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। राज्य के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां के अलावे रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला,…
हरिद्वार। जहां एक ओर देश के कई हिस्सोंं में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हुई तो वहीं धर्मनगरी हरिद्वार में अलग ही माहौल देखने को मिला। हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर मुस्लिम समुदाय ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। इस दौरान दोनों समुदाय के व्यक्तियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की। पिछले साल डाडा जलालपुर गांव में छह अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा को लेकर बवाल हो गया था। इस दौरान पथराव और आगजनी हुई थी। इसके बाद से हनुमान जन्मोत्सव…