- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली: 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों की प्लानिंग में शामिल अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तान की जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वो पंजाब प्रांत के शेखपुरा जेल में टेरर फंडिंग के मामले में सजा काट रहा था। 2020 में उसे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के बहनोई अब्दुल रहमान मक्की के साथ साढ़े 16 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भी भुट्टावी की मौत की पुष्टि की है। 2011 में अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने भी भुट्टावी पर आतंकी हमलों के लिए फंड जुटाने और आतंकियों की भर्ती…
रामानुजगंज: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के मनोज प्रजापति एवं पीयूष ठाकुर के नेतृत्व में नगर के पत्रकारों को पेन देकर सम्मानित करते हुए उन्हें अपनी लेखनी की धार जनहित में हमेशा बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के आशीष सिंह ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत 30 मई 1826 को हुई थी। सिंह ने कहा कि लगभग 2 शताब्दी पूर्व ब्रिटिश कालीन भारत में जब तत्कालिक हिंदुस्तान में दूर-दूर तक मात्र अंग्रेजी भाषी गुरु एवं बांग्ला भाषा में अखबार छपते थे तब देश की राजधानी कोलकाता…
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक ) 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। जैक इंटर आटर्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी करेगा। जैक की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के कहा है कि रिजल्ट 3.30 बजे जारी कर दिया जाएगा। दोनों संकाय में लगभग 2.50 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। सभी बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यहां पर देखें अपना परिणाम झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जायेंगे। ( jac.nic.in, jharresults.nic.in, और jac.jharkhand.gov.in) रिजल्ट जारी…
रांची: झारखंड में ईडी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधानसभा से विधायक प्रदीप यादव के साथ-साथ राज्य के 12 जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है। मंगलवार को टीम ने एक साथ इन ठिकानों पर छापेमारी की है। जमीन घोटाला मामले को लेकर बिल्डर शिवकुमार के ठिकानों पर ईडी का छापा ईडी ने होम रोड में रहने वाले बिल्डर शिवकुमार के ठिकाने पर भी ईडी की टीम पहुंची है। जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी की टीम शिवकुमार के ठिकाने पर छापा मारा है। विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों पर ईडी के पहले…
बलरामपुर: पीएससी परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को हाई स्कूल ग्राउंड से लारंगसाय चौक तक पीएससी चेयरमैन टामन सोनवानी की शवयात्रा निकलकर पुतला दहन किया गया। गैरतलब है कि हाल ही में घोषित हुए पीएससी परीक्षा के परिणाम अधिकांश नेताओ और अफसरों के रिश्तेदारों का चयन का आरोप भाजपा एवं अन्य दल लगा रहे है. इसी परिपेक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर के जिला संयोजक रितिक सिंह के नेतृत्व में पीएससी चेयरमैन की शवयात्रा निकालकर लारंगसाय चौक में पुतला दहन किया गया। एबीवीपी के जिला संयोजक रितिक सिंह ने बताया कि भूपेश बघेल प्रदेश के छात्रों…
जम्मू-कश्मीर में बस खाई में गिरी, मुंडन कराने वैष्णो देवी जा रहा था परिवार, 10 लोगों की मौत; 50 घायल
नई दिल्ली। जम्मू में मंगलवार की सुबह अमृतसर से कटरा जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों के मरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सभी बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि लखीसराय का परिवार बच्चे का मुंडन कराने के लिए वैष्णो देवी जा रहा था। इस घटना में करीब 55 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें अधिकतक बिहार के हैं। जम्मू एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि बस में सीमा से अधिक यात्री सवार थे। श्रद्धालुओं से खचाखच भरी बस पंजाब…
रांची, विष्णु पाण्डेय। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोमवार को रोमांच से भरे आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात दी। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता। यह खिताब एमएस धोनी के लिए विशेष रहा, जिन्होंने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। एमएस धोनी टी20 और आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। धोनी ने 41 साल 326 दिन की उम्र में आईपीएल खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक के रिकॉर्ड को तोड़ा। मिस्बाह उल हक ने 41 साल…
जामताड़ा। एक ही आंगन में रहने वाले दो परिवारों के बीच नोक-झोंक इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के बच्चों को घर के चूल्हे में झोंक दिया। आग से दोनों बच्चे झुलस गए और अब दोनों का इलाज चल रहा है। घटना रविवार देर शाम नारायणुपर थाना क्षेत्र के कठडाबर गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों ही परिवार एक आंगन में ही रहते हैं और पिछले दिनों बच्चों में खेलने के दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। परिवार के लोगाें का आरोप है कि इसी घटना के बाद आक्रोशित दोनों…
रामानुजगंज। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला आज सोमवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. रामानुजगंज के युवा क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी फाइनल मुकाबले को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. शहर के गांधी मैदान में प्रोजेक्टर लगाकर बड़े स्क्रीन पर फाइनल के महा मुकाबले का लुत्फ उठा रहे हैं. IPL फाइनल को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह आज सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को लेकर रामानुजगंज शहर के युवा क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. फाइनल के महा…
नई दिल्ली: आज पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फर्स्ट डेथ एनिवर्सरी है। पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा में कुछ लोगों ने दिन दहाड़े सिद्धू पर 2 मिनट में 30 गोलियां चलाकर उनकी ह्त्या कर दी थी। इसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पुराना वीडियो हो रहा वायरल इस बीच सिद्धू का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धू पंजाबी में ये कह…