Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बालेश्वर। ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 50 से ज्यादा की मौत हो गई है, जबकि 350 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई। खड़गपुर डीआरएम ने इसकी पुष्टि की है। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी, जिससे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हुई। इस दुर्घटना…

Read More

रांची. झारखंड की राजधानी रांची के लोगों के लिए खुशखबरी है. सेलिब्रिटी सिंगर गुरु रंधावा जल्द ही यहां आएंगे और लोगों को अपनी धुनों पर नाचने-झूमने के लिए मजबूर कर देंगे. रांची के कांके रिजॉर्ट में गुरु रंधावा के शो को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. आयोजक ब्लूस्टोन के सदस्य आशीष ने बताया कि कांके रेज़ॉर्ट में आगामी 17 जून को भव्य स्टेज प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. इसमें बॉलीवुड के सिंगर गुरु रंधावा को बुलाया गया है. गुरु रंधावा यहां की शाम युवाओं के नाम करने आएंगे. यह कार्यक्रम पॉप बेस्ड होगा. गुरु रंधावा ने छोटे…

Read More

मुंबई, काली दास पाण्डेय: मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित आधुनिक रोमांस को परिभाषित करती ड्रामा सीरीज़ ‘जी करदा’ में अदाकारा तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ‘जी करदा’ बचपन के 7 दोस्तों की बड़ी रोचक कहानी है, जिन्होंने सोचा था कि जब तक वे 30 साल के होंगे, तब उनकी ज़िंदगी बेहद आसान और सपनों-सी सुंदर होगी। लेकिन 30 साल के होने पर, आखिरकार उन्हें एहसास होता है कि उनकी ज़िंदगी तो बड़े पैमाने पर परेशानियों उथल-पुथल से भरी है। वे साथ रहते हैं, प्यार करते हैं, हंसते हैं, गलतियां करते हैं, उनका दिल टूटता है, और वे…

Read More

हजारीबाग, ऑफबीट संवाददाता : रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का प्रभार ग्रहण किया. उन्होंने कहा कि यहां अनुशासन के साथ विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे. विनोबाभावे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्तर को ऊंचा करना उनकी प्राथमिकता होगी. प्रभारी कुलपति प्रोफेसर डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों से कहा कि वैश्विक महामारी कोविड के बाद अब तक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम की गतिविधियों को संचालित कर छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करने का लक्ष्य सभी के सहयोग से प्राप्त करना है.…

Read More

इंफाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद मणिपुर में उपद्रवियों ने 144 हथियार और 11 मैगजीन सरेंडर किए हैं। इनमें SLR 29, कार्बाइन, AK, इंसास राइफल, इंसास LMG, M16 राइफल जैसी हाईटेक राइफल्स और ग्रेनेड भी शामिल हैं। मणिपुर सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंफाल ईस्ट में 102 हथियार और गोलाबारूद मिले हैं। टेंग्नौपाल जिले में 35 हथियार सरेंडर किए गए हैं, जिसमें से 18 सिर्फ मोरे में हुए हैं। इंफाल वेस्ट से 2 हथियार, थौबल से 5 हथियार सरेंडर किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर जिलों में स्थिति सामान्य…

Read More

नई दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन शोषण के खिलाफ चले रहे प्रदर्शन के समर्थन में 1983 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ी उतर आए हैं। 28 मई को महिला पहलवानों के साथ ही हुई हाथापाई और दुर्व्यवहार के खिलाफ भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने आवाज उठाई है। खिलाड़ियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि चैंपियन पहलवानों के साथ मारपीट के दृश्यों से व्यथित और परेशान हैं। गौरतलब हो कि डब्ल्यूएफआई (WFI) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 18 जनवरी से बजरंग पुनिया,…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता। रामानुजगंज शासकीय स्नातक महाविद्यालय रामचंद्रपुर के दर्जनों छात्र छात्राएं महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएं पराम्भ किए जाने की मांग को लेकर विधायक बृहस्पत सिंह के निवास पर पहुंचे। छात्र-छात्राओं की मांग पर विधायक ने तत्काल उच्च शिक्षा सचिव से बात कर रामचंद्रपुर महाविद्यालय में स्नाकोत्तर की कक्षा प्रारंभ किए जाने को लेकर बात की। विधायक बृहस्पत सिंह को सौंपे ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने उल्लेख किया कि रामचंद्रपुर शासकीय महाविद्यालय में स्नातक की कक्षाएं प्रारंभ है वहीं स्नाकोत्तर की पढ़ाई के लिए छात्र छात्राओं को दूसरे शहरों तक जाना पड़ता है। ऐसे में कई ऐसे गरीब छात्र छात्राएं…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आह्वान पर मंडल प्रवास योजना अंतर्गत मंडल कार्यालय रामानुजगंज में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी संजय श्रीवास्तव के मुख्य उपस्थिति में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  बैठक सर्वप्रथम मां भारती डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रव्जलित कर शुभआरंभ की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संभागीय प्रभारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी है। संगठन के कार्यों को गति प्रदान करने…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता। सिचाई परियोजना ऊतरप्रदेश अमवार में बन रहे डैम के विस्थापित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व गृहमंत्री राम विचार नेताम। नेताम के साथ प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश जायसवाल, माहामंत्री दिनानाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य राम चरितर सोनवानि, पूर्व जिला मंत्री बलवंत सिंह, मुंशीराम, हृदय नारायण गुप्ता धिरेद्र शर्मा, चाणक्य यादव एवं भाजपा मंडल दुद्धी अध्यक्ष माहामंत्री सभी से मुलाकात किया। अमवार बांध से प्रभावित परिवार जिनकी मौजा राशि नहीं मिल पाई है उन सभी परिवार को तत्काल मौजा की राशि दिलाने का आश्वासन दिया।

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधु सुदन चंद्राकर ने हत्या के एक मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही साथ अर्थदंड से भी दंडित किया है। अर्थ दंड नहीं पटाने की दशा में अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। इस संबंध में अभियोजन का मामला इस प्रकार है कि अभियुक्त पूनाराम नगेसिया के विरुद्ध प्रार्थी समय नगेसिया ने दिनांक 16 जून 2021 को थाना शंकरगढ़ में यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उक्त दिनांक को अपने काम से पड़ी कला में मन कुंवर से मिलने दोपहर 12:30 गई थी। इसी दरमियान…

Read More