- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पटना। बिहार में जातीय गणना पूरी होगी। बिहार सरकार को पटना हाईकोर्ट से राहत मिली है।हाईकोर्ट ने रोक की मांग से जुड़ी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के. विनोद चंद्रन ने यह फैसला सुनाया। याचिकाकर्ता के वकील दीनू कुमार ने बताया कि एक लाइन में हाईकोर्ट का फैसला आया है। जिसमें कहा गया कि रिट याचिका खारिज की जाती है। यानी जातीय गणना कराई जा सकती है। हाईकोर्ट के जजमेंट के आधार पर गणना होगी। हम लोग फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हाईकोर्ट के फैसले के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि…
रांची। झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावनाएं है। राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश का अनुमान है। इन दो जिलों में विभाग ने मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जगहों में हुई भारी बारिश झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। कल भी रांची सहित कई इलाकों में बारिश हुई। जून जुलाई में राज्य में हुई कम बारिश की वजह से अब सुखाड़…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। नगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. रमेशचन्द्र गुप्ता की धर्मपत्नी कांति देवी का बीते सोमवार को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है. उनके निधन से परिजनों सहित नगर में शोक का माहौल व्याप्त है. निधन की जानकारी मिलने पर रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने रामानुजगंज में शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं. इस दौरान जगन्नाथ गुप्ता, जगदंबा गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, अजय राज गुप्ता, अनिल गुप्ता,…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। मुहर्रम के दिन ग्राम विजयनगर के मिलानी महुआ में मुहर्रम जुलूस के दौरान पहुंचे विधायक बृहस्पत सिंह के विरोध में कुछ युवकों के द्वारा नारेबाजी करने के बाद हो रहे वाद विवादों के बीच सोमवार को ग्राम गमहरिया, विजयनगर, महावीरगंज, चुमरा, भाला के मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उपद्रव फैलाने वाले युवकों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा बिल्कुल अनदेखा किया जा रहा है। मुख्य सचिव के द्वारा लोक निर्माण विभाग के सभी सड़कों के खतरनाक हो चुके बड़े गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश दिए थे परंतु लोक निर्माण विभाग की ऐसी लापरवाही की 48 करोड़ का सड़क तो बनवा दिया परंतु जानलेवा गड्ढे नहीं भर पा रही है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। वहीं जिला पंचायत के सभापति ने कहा कि यदि भविष्य में गड्ढों के कारण कोई भी दुर्घटना होती…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। जिले के जनपद पंचायत कुसमी के राजेंद्रपुर में आदिवासियों के जमीन का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है जहां पर गांव के ही 2 लोगों ने आदिवासियों की 52 एकड़ जमीन का रजिस्ट्री करा लिया है, जिसके एवज में ग्रामीणों को ना कोई पैसा दिया गया है और दलालों ने नौकरी देने का लालच देकर यह बड़ा घोटाला किया है। गांव के ही 2 दलालों ने लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों की 52 एकड़ जमीन साल 2014-15 में यह कहकर रजिस्ट्री करा लिया था कि जिंदल नाम की कंपनी 10 साल के लिए यह जमीन अनुबंध कर रही…
गढ़वा : झारखंड के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रियों एवं महिलाओं के विरुद्ध अमर्यादित एवं विद्वेषपूर्ण भाषा का प्रयोग करते हुए यूट्यूब एवं फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर प्रसारित करने के आरोप एक युवक को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार टीपू सुल्तान खान उर्फ समर पिता जसमुद्दीन शेख गढ़वा थाना क्षेत्र के दरमी गांव का रहनेवाला है। इसकी जानकारी गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने गढ़वा थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गिरफ्तार युवक भौकाल टीवी न्यूज़ चैनल का संचालक है। वह यूट्यूब, फेसबुक एवं इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल…
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। अब नूंह में हिंसा की आंच गुरुग्राम के सोहना में भी पहुंच गई है। जहां हालात बेकाबू हो रहे हैं। नूंह में कई जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची है। नूंह के बाद हिंसा जिले के अन्य हिस्सों में भी फैलती जा रही है। नगीना के बडकली चौक पर विशेष समुदाय के युवकों ने दुकानों पर पथराव किया है। वाहनों में तोड़फोड़ की है। फिरोजपुर झिरका में आंबेडकर चौक पर एक बाइक को…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। रामानुजगंज पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नशीली कफ सिरप के साथ-साथ दो मोटरसाइकिल मोबाइल को जब्त किया है। रामानुजगंज पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा कंचन नगर गांव में नशीली कफ सिरप के लिए ग्राहक की तलाश की जा रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए आरोपियों को धर दबोचा गया और उनके पास से 106 नग अवैध नशेड़ी कफ सिरप जब्त किया गया है, जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल…
रामनुजगंज, अनिल गुप्ता। विधायक के कुशासन एवम् कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में आयोजित विशाल प्रदर्शन बलरामपुर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान आयोजित महती सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल एवम् विधानसभा संयोजक बलवंत सिंह के करकमलों से बबलानंद सिंह पुनः भाजपा में प्रवेश हुए। सनावल क्षेत्र के बबलानंद सिंह पूर्व में भाजपा मण्डल के अध्यक्ष रहे, कुछ कारणों से इन्होंने दूसरी पार्टी का दामन थामा था, किंतु क्षेत्र के प्रभावशाली नेता रामविचार नेताम एवम् बलवंत सिंह के कार्यों से एवं भाजपा के रीति-नीति से प्रभावित होकर पुनः भारतीय जनता पार्टी…