- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
कोडरमा, अरुण सूद : झुमरी तिलैया के माहुरी धर्मशाला में भाजपा द्वारा विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी एवं संचालन महामंत्री अनूप जोशी ने किया। इस अवसर पर अन्य अतिथियों में भाजपा के वरीय नेता रमेश सिंह एवं रामचंद्र सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के…
नई दिल्ली। छेड़छाड़, वेश्या और गृहिणी जैसे शब्द जल्द ही कानूनी शब्दावली से बाहर हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने लैंगिक भेदभाव या असमानता दर्शाने वाले शब्दों के इस्तेमाल करने से बचने के लिए एक हैंडबुक लॉन्च किया है। शब्दावली से बाहर हो जाएंगे यह शब्द कानून शब्दावली में यौन उत्पीड़न, यौनकर्मी और गृहिणी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बहस सुनने के लिए एकत्रित हुए। इसी बीच मुख्य न्यायाधीश ने हैंडबुक को लॉन्च किया।…
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बुधवार को पति-पत्नी की लाश संदिग्ध हालत में मिली। महिला की लाश पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला, वहीं पति की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा के शिकारपुर गांव में मोहिंदर रजक अपनी पत्नी प्रीति और 7 साल के बेटे के साथ रहता था। प्रीति रजक और पति मोहिंदर रजक दोनों सरकारी छात्रावास में दैनिक कर्मचारी का काम करते थे। उसके घर के बगल में ही उसके बड़े भाई का परिवार रहता है। मंगलवार रात पति-पत्नी के…
कोडरमा, अरुण सूद। 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन कोडरमा के सौजन्य से श्रम कल्याण केंद्र झुमरी तिलैया में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सरकारी व गैर सरकारी कुल 12 स्कूलों के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों के मन को खूब मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान हाय रे मोरा झारखंड, म्यूजिक गाना, मां तुम सलाम, एकल…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची और रामगढ में आने वाले अगले एक से तीन घंटे में बारिश होने की आसार है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी रांची में सुबह से धूप था. जिस वजह से मौसम में गर्मी थी. दोपहर बाद से मौसम में बदलाव आया. बादल गरजने के साथ हवा भी चल रही है. आशंका जतायी जा रही है कि कुछ घंटों के भीतर बारिश हो सकती है. मौसम उमस भरा हो गया है. मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना में आमजन को अलर्ट रहने को कहा गया है. मौसम विभाग…
कोडरमा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोडरमा के होटल एसोसिएशन ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया. होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत कुमार ने कहा होटल एसोसिएशन के गठन के लगभग 10 वर्षों के इतिहास में पहली बार हमने राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर सलामी दी. आगे कहा सभी सदस्य बधाई के पात्र है. जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय इस पवित्र कार्य के लिए अर्पित किया. अगले गणतंत्र दिवस पर हम इस कार्यक्रम को अपने संख्या बल से और भी आकर्षित बनाए. मौके पर अध्यक्ष नवनीत कुमार, सचिव मनीष सूद, अमरजीत छाबड़ा, विनय सिंह, राकेश जैन, दिवेश कुमार, पंकज बरनवाल, सुधीर सिंह, अभिषेक…
कोडरमा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना समेत जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप स्थित बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर एवं कोडरमा बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ये भी पढ़िए… https://offbeatnews.in/koderma-rpf-jawans-honoredkoderma-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ab-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/
कोडरमा, अरुण सूद: कोडरमा में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर जिला प्रशासन ने कोडरमा के आरपीएफ के जवान को सम्मानित किया गया. यह सम्मान आरपीएफ के द्वारा की गए सेवा भाव को देखते दिया गया. साथ ही मुर्शिद आलम खान सहायक उपनिरीक्षक को प्रशस्ति पत्र दिया गया. ये भी पढ़िए… https://offbeatnews.in/iit-graduate-simi-karan-cleared-upsc-exam-in-first-attempt-became-ias-in-just-22-years/
नई दिल्ली। हर दिन हम यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने वाले उम्मीदवारों की कहानियां सक्सेस स्टोरी कॉलम में बताते हैं। इसी कड़ी में आज, हम आपको एक ऐसी शख्सियत से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के साथ ही देश की सबसे मुश्किल यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। इसके साथ ही, उन्होंने पहले ही प्रयास में यह एग्जाम क्रैक भी कर लिया। इस शख्सियत का नाम है सिमी करन। सिमी ने फर्स्ट अटेम्प्ट में कैसे क्रैक किया यह एग्जाम और क्या थी उनकी रणनीति। आइए जानते हैं विस्तार से। आईएएस सिमी करन ओडिशा से…
बालूमाथ। राजधानी में इलाज के दौरान भाजपा नेता सह काेयला व्यवसायी की सोमवार को मौत हो गई। 12 अगस्त को राजेंद्र साहू बालूमाथ के झरिवा टोला स्थित दफ्तर से अपने घर तेली टोला लौट रहे थे कि रास्ते में रोककर अपराधियों ने गोली मार दी थी। उन्हें रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांसें ली। उनकी मौत की सूचना मिलते ही लातेहार में उनके समर्थकों ने लातेहार-चतरा मार्ग को सुबह 4 बजे से जाम कर दिया। बारियातू, हेरहंज, लातेहार, चतरा समेत कई स्थानों से उनके समर्थक बालूमाथ पहुंचे…