Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। शहर को जाममुक्त बनाने के लिए शनिवार को रांची पुलिस ने दुकानदारों से अपील की है कि वे दुकान का सामान सड़क और फुटपाथ पर ना लगाएं। इससे निगम क्षेत्र में जाम लगता है। शहर में फ्लाईओवर के निर्माण के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर बोझ बढ़ा है। ऐसे में आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने कहा है कि ठेले, खोमचे या अन्य स्ट्रीट वेंडर आवागमन को बाधित नहीं करें। एंबुलेंस की आवाज सुनने पर उसे आगे जाने का रास्ता दें। ऐसा करने पर कई लोगों की जान बच सकती है। पुलिस ने लोगों…

Read More

रांची। प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को 11 बजे पूर्वाह्न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के करोड़ों कामगारों के लिए विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर…

Read More

खूंटी। हेल्प ए चाइल्ड वीमेन संस्था रनिया के तत्वावधान में शनिवार को रनिया में ह्यूमन ट्रैफिकिंग, डायन बिसाही कुप्रथा और सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए रनिया के थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक सत्यजीत कुमार ने कहा कि डायन बिसाही कुप्रथा सिर्फ अंधविश्वास के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को डायन कहहकर प्रताड़ित करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि ऐसे अंधविश्वासों पर विश्वास ने करें और बीमार पड़ने पर ओझा-गुणी के चक्कर में न पड़कर डॉक्टर से इलाज करायें। ये भी पढ़िए…. https://offbeatnews.in/one-dengue-patient-found-in-palamu-and-garhwa-alert/

Read More

पलामू। जिले में डेंगू का मरीज मिला है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद मरीज को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है और उसे घर पर ही रखा गया है। मामला जिले के चैनपुर प्रखंड के कंकारी से जुड़ा हुआ है। यहां के मदन विश्वकर्मा डेंगू से पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके घर के आसपास के लोगों का सैंपल लिया गया है। हालांकि किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। संबंधित क्षेत्र में फागिंग की गई है और कई तरह के एहतियात बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को एमआरएमसीएच अधीक्षक कार्यालय में…

Read More

पलामू। हरिहरगंज के शहर के हीरो शोरूम के समीप एनएच-98 पर शनिवार की देर शाम एक ट्रेलर की चपेट में आकर अधेड़ बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान सीमावर्ती बिहार के अंबा थाना क्षेत्र के विराज बिगहा गांव निवासी सरोज पांडेय (45) के रूप में हुयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार ढाब से अपने घर लौट रहा था। एक ही दिशा में जा रहे ट्रेलर एनएल 01जी 4537 के चालक ने अधेड़ को ठोकर मार दी। ट्रेलर की ठोकर से अधेड़ सड़क में गिर गया और टेलर के पिछले चक्के में दब…

Read More

रांची। लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमटोली अहीर टोली में शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, तलवार, कुदाली से प्राणघातक हमला किया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया दो पक्षों में मारपीट हुई है। छह लोग घायल हैं। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। ये भी पढ़िए….…

Read More

रुड़की, 16 सितंबर (हि.स.) । सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी गांव में आज सुबह सौरभ नाम के एक युवक का शव स्कूल की दीवार से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने जब शव को देखा गया तो क्षेत्र में हड़कंप बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सौरभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। बेलड़ी गांव निवासी सौरभ नाम का युवक शुक्रवार से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया था। इसके बाद सौरभ का शव आज बेलडी गांव के स्कूल की दीवार से लटका…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॅाल) टैक्स बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति टन कर दिया है। वहीं, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क घटा दिया है। पेट्रोल पर लगने वाला विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क फिलहाल शून्य रहेगा। नई दरें 16 सितंबर, शनिवार से लागू हो गई हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक देश में उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 6,700 रुपये प्रति टन से बढ़कर 10,000 रुपये प्रति टन हो गया है। डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क…

Read More

अनंतनाग, 16 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के कोकरनाग के जंगल में छुपे आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने बड़ा प्रहार शुरू कर दिया है। पहाड़ी पर घने पेड़ों की ओट में बनी प्राकृतिक गुफा में आतंकियों और उनके ठिकाने पर राकेट लांचर और हेक्साकॉप्टर ड्रोन से बम दागे जा रहे हैं। इस दौरान दहशतगर्दों पर नजर रखने के लिए हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। शनिवार को अनंतनाग मुठभेड़ का चौथा दिन है। इस बीच एक वीडियो क्लिपिंग सामने आई है। इसमें ड्रोन से बमबारी की जा रही है। घबराये कुछ आतंकी ठिकाने से निकलकर…

Read More

लखनऊ, 16 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित पुरानी रेलवे कॉलोनी में शनिवार को एक जर्जर मकान की छत ढह गई। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने राहत बचाव कार्य करते हुए सभी को मलवे से बाहर निकाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में हुई जनहानि का शोक जताते हुए अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली रेलवे कॉलोनी में तकरीबन दो सौ परिवार रहते हैं। कॉलोनी के अधिकांश मकान…

Read More