Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर पर ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा या अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कामगारों के लिए पारंपरिक कौशल के परिवार आधारित प्रथा को सुदृढ़ बनाना और पोषित करना है। रविवार को आईआईसीसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने योजना से जुड़े प्रतीक चिन्ह, टैग लाइन और पोर्टल लाॅन्च किया। उन्होंने कस्टमाइज 18 डॉक टिकट का डिजिटल उदघाटन किया। यह डॉक टिकट 18 विश्वकर्मा व्यवसायों से जुड़ी हैं,…

Read More

सिलीगुड़ी। एसओजी ने प्रधान नगर थाने की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 30 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ छह आरोपितों को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम परिमल राय, बाबर अली, गफर अली, सलीम शेख, तजिबुर रहमान और करीबुल इस्लाम है। आरोपितों में बाबर, गफर, सलीम, तजिबुर और करीबुल मुर्शिदाबाद का और परिमल नक्सलबाड़ी का निवास है। बताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद से बाबर और गफर दोनों करोड़ों रूपये की ब्राउन शुगर लेकर शनिवार को सिलीगुड़ी डेलीवरी करने पहुंचा था। दार्जिलिंग मोड़ के पास ब्राउन शुगर कि डेलीवरी के लिए घूम रहे थे।…

Read More

फतेहपुर। जिले में रविवार को भैंस के चारा खा लेने पर हुए विवाद में दबंग पिता-पुत्रों ने एक गरीब परिवार पर लाठी-डंडो व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पिता, पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर मौके में पहुँची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चांदपुर थाना क्षेत्र के देवचली गांव में नत्थू पुत्र भगत के पड़ोसी किशोरी पुत्र घसीटे की भैंस छूटकर आ गई थी और नत्थू भगत की चरही में चारा खाने लगी थी जिस पर नत्थू की पुत्री…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा (75) का देहांत हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाजरत थे। उन्होंने शनिवार रात दो बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। अनिल कुमार सिन्हा वर्ष 2002 में पहली बार झारखंड के महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त हुए थे। वर्ष 2008 में एक बार फिर उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया। वह अब तक सबसे लम्बे समय तक महाधिवक्ता रहे हैं। अनिल सिन्हा ने वर्ष 1976 में वकालत के पेशे को अपनाया था। वे शुरुआत के दिनों में पटना हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते…

Read More

धनबाद। जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी बौआ पंचायत में रविवार को तीन महिलाएं जमींदोज हो गईं। तीनों को निकालने के लिए जमीन की खुदाई हो रही है। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। बताया जाता है कि दोपहर समय तीन महिला शौच करने के लिए गई हुई थीं। यकायक भू-धसान होने से ढांडीया देवी, मानव देवी और परला देवी जमीन के अंदर समा गयी। जब घरवालों ने महिलाओं की खोजबीन की तो देखा कि तीनों जमीन के अंदर समा गई हैं। आनन-फानन में इसकी सूचना बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर…

Read More

अशोकनगर, 16 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक देश-प्रदेश में राज किया लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ जनता को छला है। कांग्रेस शासनकाल में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था। 2003 में भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने के बाद गरीब कल्याण की दिशा में अतुलनीय काम हुआ है। यह सब आपके वोट की ताकत की वजह से हुआ है। आपका वोट और सपोर्ट इसी…

Read More

नई दिल्ली, 16 सितंबर (हि.स.)। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि दुनिया की बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करना चाहती हैं। वह अवसरों की तलाश में हैं। बिरला ने शनिवार को नई दिल्ली में निर्यात में उत्कृष्टता के लिए केपेक्सिल की ओर से आयोजित और भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से प्रायोजित एक पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक निर्यात क्षेत्र में भारत ने प्रगति की है। विश्व में भारत की ओर से किए जा रहे निर्यात के संदर्भ में बिरला ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया भर के…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी का महाधिवेशन पूरे राज्य का अधिवेशन होगा । इसमें राज्य के प्रत्येक गांव का प्रतिनिधित्व होगा। प्रदेश के सभी युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों की समस्याओं, विचारों और सुझावों पर मंथन होगा। यह अधिवेशन आजसू पार्टी के एक लाख पदाधिकारियों का नहीं, बल्कि झारखंड के सभी सवा तीन करोड़ लोगों का अधिवेशन होगा। महतो शनिवार को केंद्रीय एवं प्रदेश स्तरीय जिला, विधानसभा और प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक में रांची स्थित मोराबादी मैदान में 29, 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में…

Read More

खूंटी। तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के जोगी सोसो गांव में शनिवार को 100 केवी ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से खराब था। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना विधायक कोचे मुंडा का दी गई। विधायक ने विभाग के विद्युत अभियंता को अविलंब ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश दिया। मौके पर गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य की हमेत सरकार लूट खसोट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।…

Read More

गिरिडीह, 16 सितंबर (हि.स.)। बेंगाबाद थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) विजयकांत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पिछले दिनों विजयकांत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बेंगाबाद थाना परिसर के स्वागत कक्ष में पुलिस वर्दी में बैठा हुआ है और किसी व्यक्ति से पैसे ले रहा है। वह व्यक्ति उक्त पुलिस अधिकारी के बगल में बैठा हुआ है, जो काले बैग से निकाल कर पैसे दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही एसपी दीपक शर्मा ने एक्शन लिया और सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) विजयकांत यादव को सस्पेंड कर दिया। एसपी दीपक शर्मा…

Read More