- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नयी दिल्ली (वार्ता)। सिक्किम के उत्तरी क्षेत्र में ल्होनक झील के उपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में स्थित तीस्ता नदी में आये उफान के कारण आस पास के क्षेत्र जलमग्न हो गये जिसकी चपेट में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान आने से 23 सैनिकों के लापता होने की खबर है। सेना के अनुसार चंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण भी जलस्तर 15 से 20 फुट बढ गया । इसके कारण निकट के सैन्य प्रतिष्ठानों में खड़े सैन्य वाहन पानी और कीचड़ की चपेट में आ गये। इन प्रतिष्ठानों में तैनात 23 सैन्यकर्मियों के लापता होने की खबर है।…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयनगर यादव पारा बस्ती में छोटे बच्चे उफनते हुए नाले को पार करते हुए स्कूल जा रहे हैं. यह मार्ग विजयनगर को पिपरौल होते हुए जिला मुख्यालय बलरामपुर से जोड़ता है. बारिश के मौसम में दिक्कतों का सामना बलरामपुर में बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयनगर के लोग बारिश के दिनों में आवागमन के साधन न होने से परेशान हैं. यहां पुलिया न होने के कारण बारिश के दिनों में…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता।। जिले में लगातार हो रही बारिश से रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर महावीरगंज गांव में आज मंगलवार की सुबह सड़क बह गई. यह सड़क के नीचे से उडो नदी बहती है बगल में एक पूल भी है. बारिश का पानी यहां जमा होने से सड़क बीच से धंस गई और बड़ा गड्ढा निर्मित हो गया जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है. वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए रूट डायवर्ट किया गया है. दो राज्यों को जोड़ती है सड़क यह सड़क रामानुजगंज को उत्तरप्रदेश से और वाड्रफनगर को झारखंड से जोड़ती है. इस सड़क के बहने से लोगों को…
मुंबई, (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली पुलिस महासंचालक नियुक्त किया गया है। रश्मी ने वर्तमान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश शेठ के वीआरएस लेने के बाद उनकी जगह ली है। रजनीश को महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रश्मी शुक्ला 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। रश्मि शुक्ला पर पिछली सरकार के कार्यकाल में अवैध फोन टेपिंग का मामला दर्ज किया गया था लेकिन इस मामले में रश्मी शुक्ला को कोर्ट ने निर्दोष करार दिया था। इसके बाद वर्तमान सरकार ने इस मामले में कोर्ट के आदेश के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की…
साहिबगंज, (हि.स.)। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में प्रेमी ने कथित प्रेमिका समेत उसके दो भाइयों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले लड़की की मौत हो गयीं जबकि उसके दोनों भाईयों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को भागलपुर रेफर किया गया है। घटना सोमवार देर रात की है। इस संबंध में एसपी नौशाद आलम ने मंगलवार को बताया कि पड़ोस में रहने वाले बासुदेव को इंदू कुमारी उर्फ बुधिया से प्यार हो गया था। वह इंदु पर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन लड़की ने…
रांची, (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले मामले में ईडी ने समन भेजकर बुधवार को तलब किया है लेकिन वे ईडी दफ्तर जाने के बजाए पलामू में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ईडी ने हेमंत सोरेन को आरसी 25/23 केस ईसीआईआर में समन किया है। इससे पूर्व ईडी के नोटिस के खिलाफ मुख्यमंत्री हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर रद्द करने का आग्रह कर चुके हैं। हालांकि, अब तक इस मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया जा सका है। रांची जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी अब तक पांच बार समन भेज चुका है।…
रांची, (हि. स.)। रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण का निर्माण हो रहा है। रांची के अलबर्ट एक्का चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से सप्तमी को आरती और डमरू के धुन से मां भगवती की आराधना की जाएगी। यह आराधना बनारस के विद्वान पंडितों की ओर से किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि कई महीनों से चल रहे पंडाल के निर्माण कार्य को कारीगर मूर्त रूप देने में लगे हुए हैं। पंडाल के अंदर प्रवेश करते ही मां के भक्तों को देवलोक की…
रांची, (हि. स.)। धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर महाविद्यालय (जेएन कॉलेज) के मुख्य गेट में मंगलवार को छात्रों ने तालाबंदी की। आक्रोशित छात्र कॉलेज के एंथ्रोपॉलजी के एचओडी प्रोफेसर रवि भूषण साहू पर कार्रवाई की मांग को लेकर तालाबंदी की है। साहू पर आरोप है कि वह कॉलेज के महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ लंबे समय से लगातार दुर्व्यवहार और शारीरिक शोषण कर रहे हैं। इस संबंध में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने महिला थाना ,राजभवन, रांची यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, वीसी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन प्रोफेसर रवि भूषण साहू के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों…
बोकारो, (हि.स.)। हटिया-पटना एक्सप्रेस से सफर कर रही एक महिला यात्री का प्रसव सोमवार की रात को बोकारो रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम के सहयोग से कराया गया। महिला ओर बच्चे दोनों सुरक्षित हैं। इसके बाद उन्हें बोकारो सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि पूजा कुमारी अपने पति वीरेन्द्र कुमार के साथ हटिया-पटना एक्सप्रेस पर रांची से सवार हुई। मुरी स्टेशन पर उसने प्रसव पीड़ा महसूस किया। इसके बाद सहयोगी यात्रियों की मदद से यह बात ट्रेन के कोच अटेंडेंट को दिया गया। वहां से गाड़ी खुल चुकी थी। फिर इसकी सूचना बाेकारो स्टेशन…
रांची, (हि.स.)। साहिबगंज में हुए अवैध खनन मामले के आरोपित पंकज मिश्रा की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। इसके बाद अदालत ने पंकज की जमानत पर अगली सुनवाई की तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की है। इससे पहले भी पंकज मिश्रा इसी केस में रांची ईडी कोर्ट से जमानत के लिए याचिका दायर कर चुके हैं लेकिन अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था…