Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग। संत जेवियर विद्यालय हजारीबाग के प्रांगण में दो दिसंबर को जेवियर डे और क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य फादर रोसनर खलखो एस जे., पीआरओ संजीव कुमार तथा जेवियर हाउस के कुछ शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुईं। माल्यार्पण के बाद नृत्य और संगीत का आयोजन हुआ। इस मौके पर बच्चों ने दौड़ लगाई, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। जेवियर हाउस के कप्तान ने फादर संत फ्रांसिस जेवियर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाषण दिया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने अपने भाषण से बच्चों को प्रोत्साहित किया…

Read More

गिरिडीह। उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल में 17 दिनों तक फंसे रहने के बाद गिरिडीह-बिरनी के श्रमिक विश्वजीत वर्मा और सुबोध वर्मा शनिवार को घर पहुंचे। दोनों श्रमिकों का घरवालों के साथ गांव वालों ने भी ढोल-नगाड़े के साथ माला पहनाकर, बुके देकर, तिलक लगाकर, अंगवस्त्र देकर, आरती उतारकर एवं मुंह मीठा कराकर जिंदगी की जंग जीतने की खुशी का इजहार किया। विश्वजीत वर्मा की पत्नी चमेल देवी बच्चों के साथ आज बहुत खुश थी। वह भगवान का लाख-लाख शुक्रिया कर रही थी। साथ ही इस खुशी के मौके पर अपने हाथों से गांव घर के लोगों को लड्डू खिला रही…

Read More

खूंटी। कर्रा प्रखंड के डुमारी, गुमड़ू और मधुगामा गांव में शनिवार का नजारा ही कुछ और था। क्या बच्चे और क्या बुढ़े सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। आखिर हो भी क्यों नहीं, इन गांवों के तीन युवक उत्तरकाशी के टनल में 17 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़कर सकुशल घर जो लौटे हैं। शुक्रवार आधी रात के बाद घर लौटे इन युवकों के गांव में शनिवार को उत्सव का माहौल दिखा। सुबह से ही ग्रामीण इन युवकों के घरों में आकर उनके परिवारों के साथ अपनी खुशियां साझा कर रहे थे। 18 घंटे बाद टनल के बाहर से आवाज…

Read More

दंतेवाड़ा। जिले के बारसुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारसूर-पल्ली मार्ग पर बारसूर सातधार पुलिया के आगे नक्सलियों ने 02 दिसंबर से 08 दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह की 23वीं वर्षगांठ मनाने बड़ी तादात में बैनर पोस्टर के साथ जवानों को निशाना बनाने बैनर-पोस्टर के नीचे आइईडी लगा रखी थी, जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 195 बटालियन के दो जवान आरक्षक एच. मनीकंडन एवं आरक्षक अजय सलाम घायल हो गए हैं। दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर…

Read More

प्रभास पाटण (वेरावल)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार सुबह धर्मपत्नी के साथ प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव का दर्शन करने पहुंचे। महादेव का दर्शन कर शाह ने सोमेश्वर महापूजा, ध्वजा पूजा और पाद्य पूजा की। देवाधिदेव के श्रीचरणों में उन्होंने जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। सोमनाथ मंदिर में पुरोहितों और ऋषिकुमारों के श्लोकों के उच्चारण के बीच केन्द्रीय गृहमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने महादेव की पूजा अर्चना की। गृह मंत्री ने महादेव के समक्ष गंगाजल का अभिषेक किया। सोमनाथ मंदिर में उन्होंने ध्वजारोहण भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री ने हर महीने की मासिक शिवरात्रि को होमात्मक लघुरुद्र यज्ञ…

Read More

रांची। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की जमानत याचिका पर ईडी कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने योगेंद्र तिवारी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई छह दिसम्बर निर्धारित की है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ईडी ने योगेंद्र तिवारी को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद ईडी ने छह दिन और आठ दिन…

Read More

हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज मुकुंदगंज, हजारीबाग में शुक्रवार को वर्ल्ड एड्स दिवस मनाया गया। प्रशिक्षुओं ने रंगोली और पोस्टर बना कर एड्स से बचाव का संदेश दिया। इस मौके पर प्रशिक्षुओं के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रशिक्षु अनीशा कुमारी ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर मुकेश कुमार मंडल व मेहर रईस और तीसरे स्थान पर प्रशांत सागर हेम्ब्रम रहा। मौके पर प्राध्यापकों की ओर से बताया गया कि इस वर्ष का थीम इस साल की थीम लेट कम्युनिटीज लीड (‘समुदायों को नेतृत्व करने दें) रखा गया था। इसका उद्देश्य एड्स से प्रभावित समुदायों…

Read More

हजारीबाग। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज वे झारखंड में हैं। कल ही उन्होंने देशभर में वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर जो लड़ाई चल रही है उसकी समीक्षा की। वे देश की जनता को बताना चाहते हैं वह दिन दूर नहीं जब देश वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। गृह मंत्री शुक्रवार को हजारीबाग के मेरु स्थित सीमा सुरक्षा बल केंद्र में बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि आज वे विश्वास से कह रहे हैं कि विगत 10 वर्षों में भारत सरकार के प्रयास से…

Read More

पलामू। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को डालटनगंज के पुलिस स्टेडियम में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तीसरे चरण में 100 करोड़ 69 लाख 89 हजार रुपये की लागत से निर्मित 113 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही 104 करोड़ रुपये की लागत वाली 75 योजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 6 लाख 53 हजार 152 लाभुकों के बीच करीब 68 करोड़ 67 लाख रुपये की परिसंपत्तियां भी बांटी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों के दरवाजे…

Read More

रांची। राज्य के नगर निकायों में नक्शे स्वीकृति में पैसों के खेल मामले में कोर्ट के स्वतः संज्ञान की हाई कोर्ट के जस्टिस एस. चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में गुरुवार को सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने आरआरडीए और रांची नगर निगम को निर्देश देते हुए कहा कि वे हरमू नदी के उद्गम स्थल डीएवी हेहल के समीप स्थित सभी मकानों का स्वीकृत नक्शा से संबंधित रिकार्ड प्रस्तुत करें। मामले में अगली सुनवाई छह दिसम्बर को होगी। कोर्ट ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि अधिवक्ता लाल ज्ञान रंजन शाहदेव को जान से मारने की धमकी मिलने और…

Read More