- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज मुकुंदगंज, हजारीबाग में सोमवार को छह दिवसीय लेक्चर सीरीज (व्याख्यानमाला) शुरू हो गया। इसका विषय पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन रखा गया है। व्याख्यानमाला का शुभारंभ करते हुए सेवानिवृत्त सहायक संरक्षक, वन, वन्यजीव और जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड पंकज श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन का पाठ पढ़ाया। पर्यावरण ह्रास की वजह और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस कारण प्रदूषण वृद्धि, ओजोन परत का क्षरण, बारिश में कमी और जलवायु परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने जल, वायु और मृदा प्रदूषण की जानकारी दी। साथ ही…
आइजोल (मिजोरम)। मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के आज हो रही है। मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों, चर्च निकायों और सामाजिक संगठनों की अपील के बाद 01 दिसंबर को एक अधिसूचना के जरिए मतगणना को 3 दिसंबर से 4 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि यह ईसाइयों के लिए एक ”पवित्र दिन” है, जिसे स्थानीय लोग बेहद आस्था के साथ मनाते हैं। राज्य भर के सभी 13 मतगणना केंद्रों और 40 मतगणना हॉलों में सुबह 8 बजे गिनती शुरू होने की तयारी है। सबसे पहले…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता केके शर्मा ने आज कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारी जीत की ओर बढ़ रही है। रुझानों में तीनों राज्यों में पार्टी ने निर्णायक बढ़त ले ली है और सरकार बनाने जा रही है। यह जीत स्पष्ट तौर पर मोदी द्वारा दी गई गारंटी की जीत है। वह पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। केके शर्मा ने कहा कि देश की राजनीति अब मोदीमय होती जा रही है। देश के लोगों को मोदी की बात पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की जाति आधारित राजनीति…
कोरबा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के ताजा नतीजों ने बड़े चेहरों को चुनावी रण में भी बड़ी मात दे दी है। कोरबा जिले की रामपुर की सीट पर कांग्रेस के फूलसिंह राठिया से भाजपा के ननकीराम हारे तो कटघोरा में कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक पुरुषोत्तम कंवर को भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने हरा दिया है। रामपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक कद्दावर आदिवासी नेता ननकी राम कंवर 22862 वोटों से चुनाव हारे और कांग्रेस के फूल सिंह राठिया जीते हैं। इसी तरह से कटघोरा विधानसभा से मौजूदा विधायक पुरुषोत्तम कंवर को हराते हुए बीजेपी उम्मीदवार प्रेम चंद पटेल भी 17234 वोटों से…
रायपुर। मतगणना के पहले ढाई घंटे में छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। रुझान में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिलती दिख रही है। इस समय 90 सीटों में से 56 सीट में भाजपा और 32 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। 2 सीटों पर अन्य आगे चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मोहम्मद अकबर सहित कई मंत्री पीछे चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बीच बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, ”छत्तीसगढ़ की जनता बीजेपी को अपना आशीर्वाद देने जा रही है। पूरे राज्य…
जयपुर। प्रदेश के 199 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 33 जिला मुख्यालयों के 36 केन्द्रों पर आज सुबह 08 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना की जाएगी। इसके बाद ईवीएम मतों की गणना प्रारंभ होगी। इस बार विधानसभा चुनाव में 1863 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना के लिए 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। जयपुर, जोधपुर एवं नागौर में दो-दो केंद्रों पर और शेष 30 निर्वाचन जिलों में एक-एक केंद्र पर वोटों की गिनती की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को मतगणना केन्द्र में सुरक्षा मापदण्डों का कड़ाई से पालन करने…
नई दिल्ली। देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज (रविवार) सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। इसके फौरन बाद इन चारों राज्यों के विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर एक बजे तक काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 20 सीटों पर 7 नवंबर, दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर 17 नवंबर, मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए 17 नवंबर, राजस्थान में 200 सीटों के लिए 25 नवंबर और तेलंगाना में 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान…
रांची। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर से लाये गए पूजित अक्षत को झारखंड प्रांत के सभी जिला केंद्रों में भेजा जा रहा है। इस पूजित अक्षत को जिला केंद्र से प्रखंड और पंचायत केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। साहु शनिवार को रांची के हरमू रोड स्थित प्रांत कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद की झारखंड प्रांत कार्यकारिणी बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विहिप 30 लाख परिवार को श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण देगा। एक जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक झारखंड के 30 लाख परिवारों तक…
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अतिथियों को रजिस्टर्ड डाक से निमंत्रण पत्र प्रेषित करना शुरू कर दिया है। ट्रस्ट की तरफ से भेजे गए कुछ कार्ड के फोटो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहे हैं। निमंत्रण पत्र के लिफाफे पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह लिखा हुआ है। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय की तरफ से भेजे गए निमंत्रण पत्र में लिखा गया है कि आपको विदित ही है कि लंबे संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है। पौष, शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार,…
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को वायु सेना का विमान लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान हाई मास्क लाइट के पोल से टकरा गया। इससे विमान में माइनर डैमेज भी हुआ है। इसकी वजह से विमान आज टेक ऑफ नहीं कर पाएगा। इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रनवे संख्या-39 पर वायु सेना का विमान शनिवार दोपहर बाद पार्क हो रहा था। उसी वक्त एयरपोर्ट पर लगी हाई मास्क लाइट से विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया। इसकी वजह से विमान और हाई मास्क लाइट का पोल…