- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर खड़े गुलामी के प्रतीक विवादित ढांचे को छह दिसम्बर 1992 को कारसेवकों ने गिरा दिया। ढ़ांचा विध्वंस के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चार राज्यों की सरकारों से हाथ धोना पड़ा था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा दिया गया। देश का माहौल गर्म था। तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने हड़बड़ाहट में हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की भाजपा सरकार भंग कर दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने विवादित ढांचा विध्वंस की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वयं इस्तीफा दे दिया था। कल्याण सिंह…
धमतरी। गणित विषय की शिक्षिका मातृत्व अवकाश में चली गई है, ऐसे में यहां पढ़ाई पिछले चार महीनों से प्रभावित है। आक्रोशित विद्यार्थियों के पालक व ग्रामीण स्कूल में गणित विषय के शिक्षकों की तत्काल पदस्थापना की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। समय पर शिक्षक नहीं मिलने पर अपने बच्चों के टीसी निकालने पालकों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है। पालकों ने कहा कि बिना शिक्षक के उनके बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। जिला मुख्यालय धमतरी से कुछ ही किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत शंकरदाह के ग्रामीण व विद्यार्थियों के पालक मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर के नाम…
जयपुर। राजस्थान पुलिस ने श्री राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों की तलाश में पूरी ताकत झोंक दी है। हत्यारों की राजस्थान समेत चार अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में तलाश की जा रही है। राजपूत समाज ने हत्याकांड के विरोध में आज (बुधवार) राजस्थान बंद का आह्वान किया है। कई धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है। राज्य की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने पूर्वाह्न 11 बजे कानून-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर अहम बैठक बुलाई है। जयपुर में व्यापारिक संगठनों ने भी बंद का ऐलान किया…
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी में कार्यरत एक नेत्र सर्जन ने मंगलवार रात पत्नी और दो बच्चों को मारकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल की है। रेल कोच फैक्टरी में 2017 बैच के असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर (आई स्पेशलिस्ट) डॉ. अरुण सिंह परिवार के साथ रह रहे थे। वह मानसिक अवसाद की बीमारी से पीड़ित थे। पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चों को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश…
जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से राजस्थान की राजधानी में तनाव है। इस हत्याकांड से गुस्साए राजपूत समुदाय के संगठनों ने आज (बुधवार) जयपुर बंद का आह्वान किया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत पर शोक जताया है। अज्ञात हमलावरों ने गोगामेड़ी को मंगलवार को जयपुर के श्यामनगर इलाके में स्थित उनके घर में घुसकर गोली मारी थी। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड के तीन सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। पहले फुटेज में बदमाश हत्या करते दिख रहे हैं। दूसरे…
कोडरमा, अरुण सूद। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कोडरमा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार का तीसरा चरण का कार्यक्रम चल रहा है। शिविरों के माध्यम से गांव और दूर-दराज के इलाकों में किस तरह की समस्या है, इसका पता चलता है। पदाधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से इसका पता नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि पहले शिविर में 35 लाख और दूसरे में 55 लाख आवेदन मिले। जो शिकायतें देखने को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार के बदलते ही अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।रायपुर में अवैध रूप से चल रहे चौपाटी पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।रायपुर के मोतीबाग के पास गर्ल्स स्कूल की बाउंड्री से लगी चौपाटी पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं दूसरी ओर एनआईटी और साइंस कॉलेज स्थित अवैध चौपाटी पर भी निगम का बुलडोजर चला है। वहीं बिलासपुर में शराब दुकानों के पास संचालित अवैध चखना सेंटरों को तोड़ने के लिए भी मंगलवार को नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने आफिशियल अकाउंट एक्स पर बुलडोजर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरी ताकत का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के सभी 57 प्रत्याशियों की जमानत छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में जब्त हो गई है।प्रदेश की जनता ने केजरीवाल की 10 गारंटी के बजाये मोदी की गारंटी पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। आम आदमी पार्टी ने 2018 में उन्होंने 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि इस बार आम आदमी पार्टी के प्रदेश के 90 में से 57 पर उम्मीदवार खड़े किये थे। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने साथी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत के मान के साथ छत्तीसगढ़…
रांची। राजधानी रांची के मोहराबादी मैदान में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में आयोजन प्रतिदिन हो रहा है। शाम ढलते ही रांची शहर और उसके आस-पास के क्षेत्रों कडरू, अशोक नगर, हरमु, रेलवे स्टेशन, सहजानन्द चौक, अरगोड़ा किशोरगंज, डोरंडा, हिनू, बिरसा चौक, डिबडीह , मेकान काॅलोनी, फिरायालाल चैक, अपर चुटिया, लोवर चुटिया, सुजाता टाॅकिज, हिन्दपीढ़ी इत्यादि क्षेत्र की भीड़ भारी मात्रा में मेला परिसर में जुटती है, जहां पर एक ओर पुरूष और युवा वर्ग विभिन्न प्रदेशो से आये हुये खादी की वस्तुओं की खरीदारी में रूची दिखला रहे थे। वहीं पर दूसरी ओर महिलायें…
अबुजा। उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में ड्रोन हमले में 85 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए। सेना ने इसे हमले को चूक का परिणाम माना है। राष्ट्रपति बोला टिनुबु ने मंगलवार को कहा कि देश के संघर्ष वाले क्षेत्र में सेना की गलती से हुई इस घटना बताई और इस हमले के सभी पहलुओं की गहन जांच करने का आदेश दिया है। नाइजीरिया राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के अनुसार इस हमले में मारे गए लोगों के 85 शव दफनाए जा चुके हैं। तलाशी अभियान जारी है। मारे गए लोगों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग थे।…