Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

मुंबई। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों के बाहर उमड़ रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा और फिर दूसरे दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। ‘एनिमल’ ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में रणबीर के साथ-साथ बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी के काम की भी खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म की वजह…

Read More

नई दिल्ली। नई दिल्ली जिला स्थित संसद भवन के सामने एक महिला और पुरुष ने नारेबाजी करते हुए बुधवार को टियर स्मॉग (रंगीन धुआं छोड़ने का उपकरण) का इस्तेमाल कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनकी पहचान नीलम और अमोल शिंदे के रूप में हुई है। नीलम हरियाणा के हिसार की रहने वाली है जबकि अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी प्रणव तयाल ने बताया कि बुधवार सुबह संसद भवन के सामने एक महिला और एक पुरुष ने नारेबाजी करते…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ने बुधवार को सदन के सदस्यों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए जानकारी दी कि सदन के अंदर दो लोगों द्वारा फैलाया गया धुआं खतरनाक नहीं था। उन्होंने सदस्यों को यह भी आश्वासन दिया कि वे सबसे अलग से बातचीत कर उनके सुझाव लेंगे कि कैसे सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। लोकसभा में आज शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन के बीच में कूदकर हंगामा करने लगे। उन्होंने अपने जूतों से कुछ निकालकर सदन में पीले और हरे रंग का धुआं भी किया। वे तानाशाही नहीं चलेगी के नारे…

Read More

हजारीबाग। मेंहदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना, लेने तुझे ओ गोरी, आएंगे तेरे सजना…। हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल सिर्फ 25 जोड़ों की सामूहिक शादी नहीं करा रहे, बल्कि विवाह का रस्म उत्सव बन गया है। शादी के पहले गीत, संगीत और नृत्य दौर चला और मेंहदी की रस्म अदायगी भी हुई। अब तो बस विवाह मंडप में सात फेरे लेने और डोली उठने की देर है। डीपीएस शंकर का विशाल मैदान नयनाभिराम शादी मंडप में तब्दील हो चुका है। शहनाइयों की गूंज सदाएं दे रही हैं। चहुंओर उल्लास का वातावरण है। कहीं से यह प्रतीत नहीं…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार को संध्या चार बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। समाराेह के लिए आयोजन स्थल पर एक हजार जवान की तैनाती की गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन मंच बनाए गए हैं। पहला मंच जिसमें शपथ ग्रहण समारोह होगा, दूसरा अतिविशिष्ट आमंत्रित अतिथि होंगे। वहीं तीसरा मंच नवनिर्वाचित विधायकों के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए…

Read More

धमतरी। धमतरी जिलेवासियों के लिए फिर से बस का सफर आसान और सस्ता हो सकता है। प्रशासन की पहल पर धमतरी को फिर से 10 सिटी बस मिलने वाली है। हालांकि बसें नई नहीं होंगी। यह बताया जा रहा है जिन रूट पर अभी बस की सख्त आवश्यकता है वहां पर इसके संचालन से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिये तीसरी बार टेंडर जारी कर दिया गया है। दरअसल धमतरी शहर में महानगर जैसी सेवा देने के उद्देश्य से 2015 में तत्कालीन कलेक्टर भीम सिंह और महापौर अर्चना चौबे के कार्यकाल के दौरान सिटी बस शुरू की गई। 10…

Read More

खूंटी। एक समय था जब मड़ुवा, ज्वार बाजरा जैसे अनाज को गरीबों का भोजन कहा जाता था। एक तो यह पूरे झारखंड खासकर दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और इसकी फसल भी खूब होती है। साथ ही इसकी कीमत भी गेहूं जैसे अनाज से काफी कम होती थी, लेकिन जब से मोट अनाज की फायदे के बारे में लोगों को जानकारी मिली, मोटे अनाज की मांग काफी बढ़ गई है और इसकी कीमत में काफी उछाल आया है। स्थिति ऐसी हो गई है कि गरीब तो क्या बड़े-बड़े अधिकारी से लेकर व्यवसायी तक मड़ुव, बाजरा,…

Read More

नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज ऐप के दो मुख्य प्रमोटरों में एक रवि उप्पल को दुबई में स्थानीय पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया। उप्पल को जल्द ही भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। ईडी रवि उप्पल को भारत प्रत्यर्पित कराने के लिए यूएई के अधिकारियों के संपर्क में है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। दुबई पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर रवि उप्पल को हिरासत में लिया है। ईडी…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (बुधवार) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होंगे। राज्य की नई भाजपा सरकार उनकी उपस्थिति में शपथ लेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय छत्तीसगढ़ और भाजपा विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय के एक्स हैंडल पर साझा की गई सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार आज शाम चार बजे शपथ लेगी। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। आज शाम छत्तीसगढ़ की कमान संभालने जा रहे साय ने…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव आज (बुधवार) पूर्वाह्न 11:30 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य की कमान संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी प्रातः 11 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। डॉ. यादव उनकी अगवानी करेंगे। यहां से वो…

Read More