Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। झारखंड के बड़े पान मसाला व्यापारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मंगलवार सुबह दो गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों की टीम राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित जय सिंघानिया के ठिकानों पर छानबीन कर रही है। इस कारोबारी के एक ठिकाने के बाहर आयकर विभाग की गाड़ी खड़ी है। साथ ही सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं। किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा । बताया गया है कि टीम सिंघानिया के कार्यालय की लोकेशन की जानकारी भी जुटा रही है। वहां की…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सरकार जल्द ही नयी नियोजन नीति लाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से सरकार लगातार नियुक्तियां कर रही है। खाली पदों के लिए विज्ञापन भी जारी हो रहा है। सरकार जनहित में कार्य भी कर रही है। सदन में भाजपा विधायकों द्वारा नियोजन नीति के लिए उठाए मसले पर भोक्ता ने कहा कि विपक्ष सरकार द्वारा दी गई नौकरियों को अपना ही बता रहा है। यदि ऐसा ही है तो अपने समय में…

Read More

साहिबगंज। साहिबगंज के मंडरो अंचल के सिमरिया मौजा (नींबू पहाड़) में हुए अवैध खनन मामले में सीबीआई की टीम एक बार फिर एक्शन में है। सीबीआई की टीम मंगलवार सुबह शोभनपुरभट्ठा स्थित दाहू यादव के घर और बथान पर पहुंच कर जांच की। अवैध खनन मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के घर पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। सीबीआई की टीम मंगलवार पूर्वाह्न 11:15 बजे दाहू यादव के आवास पहुंची और उसके आवास के निकट बने बथान में पहुंचकर जांच की। साथ ही कई से पूछताछ भी की। पूरा मामला 1000 करोड़ के अवैध खनन व मनी…

Read More

दुबई। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लगी जबर्दस्त बोली के बाद विश्व कप 2023 विजेता कप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। तेज गेंदबाज कमिंस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं। केकेआर ने उन्हें 2020 की नीलामी में 15.5 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि पर साइन किया। कमिंस को रिलीज़ कर दिया गया और दो सीज़न बाद फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें लगभग दस लाख डॉलर (7.25…

Read More

बीजिंग। चीन में सोमवार रात करीब 12 बजे आए शक्तिशाली भूकंप से कम से कम 111 लोगों की जान चली गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र का कहना है कि तेज झटके लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, भूकंप से अब तक उत्तर पश्चिम चाइना के गांसु प्रांत में 100 और किंघई प्रांत में 11 लोगों की मौत हो गई। देश की ब्लू स्काई रेस्क्यू टीम राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई है। अखबार के अनुसार, गांसु प्रांत के जिशिशान काउंटी…

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु के चार जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश ने दक्षिणी जिलों थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और कन्याकुमारी में भारी तबाही मचाई है। इन जिलों में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लाखों लोग घरों में फंसे हैं। सुरक्षाबलों की मदद से बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है। इन चार जिलों का संपर्क तमिलनाडु के बाकी हिस्सों से कट गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के लिए सोमवार रात नई दिल्ली पहुंचे। राज्यपाल आरएन रवि…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को विपक्ष ने एक बार फिर संसद की सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया। सदस्य इस दौरान प्लेकार्ड लेकर पहुंचे और सरकार पर मामले में जवाब देने को लेकर दवाब डालने लगे। दोनों सदनों में नारेबाजी के चलते कार्यवाही बाधित रही। इस दौरान विरोध कर रहे विपक्ष के सांसदों पर कार्रवाई की गई और कुल 78 सांसदों को दोनों सदनों से निलंबित किया गया। 14 सांसदों को पहले ही सदन से निलंबित किया जा चुका है, जिससे इनकी कुल संख्या 92 हो गई है। इस दौरान लोकसभा से डाकघर विधेयक, 2023 और राज्यसभा…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल सूचना नहीं मिली है। श्रीनगर, पुंछ, किश्तवाड़, कारगिल समेत दोनों प्रदेशों के कई हिस्सों में भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सबसे पहला झटका दोपहर तीन बजकर 48 मिनट पर लगा। इसके बाद दूसरा झटका तीन बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया। दूसरे झटके की तीव्रता 3.8 रही। इन दोनों झटकों का केंद्र लद्दाख का कारगिल क्षेत्र रहा। इसके बाद तीसरा झटका चार बजकर एक मिनट पर दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 4.8…

Read More

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना इलाके के वनपुरा गांव के अरदली नदी में निर्माणाधीन पुल में दर्जन भर से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल कर पुल के समीप रखे करीब 14 लाख के टीएमटी सरिया के छड़ को लूट कर ले गए। बताया जाता है कि अपराधियों ने सोमवार अहले सुबह निर्माणाधीन पुल के समीप बने एक कमरे में मौजूद दर्जन भर से अधिक मजदूरों की पिटाई कर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। अपराधी इस दौरान आधे घंटे तक वहीं रुके रहे और घटना को अंजाम दिया। कमरे में सारे मजदूरों को बंधक बनाकर अपराधी इस दौरान 14…

Read More

बलरामपुर। रविवार को नवाडीह महायज्ञ समिति के आमसभा की बैठक नवाडीह मोड़ पर सम्पन्न हुई। सितंबर माह में प्रस्तावित महायज्ञ के स्थगन के उपरांत यह महत्वपूर्ण संगोष्ठी आहूत की गई थी। 43 गांवों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समिति के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने प्रस्ताव रखा कि नवाडीह महायज्ञ के सकुशल संपादन के लिए किसी स्थानीय व्यक्ति को अध्यक्षता दी जानी चाहिए। समिति ने चर्चा के उपरांत उनका प्रस्ताव स्वीकार कर स्थानीय उपेन्द्र यादव को अध्यक्षता सौंप दिया। उपेन्द्र यादव ने समिति से सहयोग की अपील करते हुए यज्ञ जैसे पुनीत कार्य के सफल आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की। समिति…

Read More