- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड विधानसभा के चौथे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही 11 बजकर 7 मिनट पर शुरू हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों का भी हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष के विधायक तकिया और गद्दे के साथ विधानसभा परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष की तरफ से नियोजन नीति और सत्ता पक्ष की तमाम योजनाओं का विरोध किया जा रहा है। विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने मंगलवार को विपक्ष के तीन विधायकों बिरंची नारायण, जेपी पटेल और भानूप्रताप शाही को पूरे सत्र से निलंबित कर दिया था, जिसके बाद विपक्ष का रुख और कड़ा हो गया…
नई दिल्ली। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल ने बुधवार को राज्यों के साथ समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट जे एन-1 से घबराने की नहीं बल्कि सजग रहने की आवश्यकता है। डॉ. पॉल ने बताया कि देश में कोरोना के लगभग 2300 सक्रिय मामले हैं। हाल ही में अचानक कोरोना के मामलों में आया उछाल जेएन.1 वैरिएंट के कारण है। उन्होंने कहा कि इस वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल ज्यादातर मामले केरल, तमिलनाडु, गोवा और कर्नाटक से आ रहे हैं। कोरोना से पिछले दो हफ्तों में…
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक बिना किसी संशोधन के बहुमत के साथ पारित हो गया। भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना संशोधन के बिल पारित करने का प्रस्ताव रखा। विधेयक पास होते ही सत्ता पक्ष ने जय झारखंड के नारे लगाए। इसके अलावा प्रज्ञान इंटरनेशनल विश्वविद्यालय (निरसन) विधेयक-2023 भी सदन से पास हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11 नवंबर, 2022 को विधानसभा के विशेष सत्र में पारित ‘झारखंड स्थानीय व्यक्तियों की परिभाषा और परिणामी सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य लाभों को…
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो शून्य काल चला। इस दौरान शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का झारखंड के लिए कोई योगदान नहीं रहा। फिर भी उनके नाम पर रांची यूनिवर्सिटी का नामकरण हुआ। सरकार वीर बुधू भगत के नाम पर इस यूनिवर्सिटी का नामकरण करे। पूर्णिमा नीरज सिंह ने धनबाद में बीसीसीएल द्वारा दामोदर नद को प्रदूषित किये जाने और एनजीटी के गाइडलाइन के उल्लंघन का मसला रखा। दीपिका पांडेय सिंह ने शिक्षा विभाग की सहमति के बावजूद पारा शिक्षकों को अबतक…
साहिबगंज। रांची सीबीआई की टीम बुधवार को अवैध खनन मामले की जांच करने नीबू पहाड़ पहुंची। सीबीआई की टीम 40 मिनट तक वहां रुकी और आवश्यक जानकारियां जुटाकर निकल गयी। इससे पूर्व मंगलवार को सीबीआई की टीम शोभनपुर भट्ठा स्थित दाहू यादव के घर और बथान पहुंचकर जांच की थी। सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम साहेबगंज पहुंची। टीम सोमवार से ही वहां जांच-पड़ताल कर रही है। सीबीआई टीम परिसदन में रुकी हुई है। इस मामले में सीबीआई जल्द और लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस कर सकती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते सात दिसंबर को सीबीआई की 40…
रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के चार साल पूरे होने पर 29 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में सरकारी समारोह का आयोजन किया जायेगा। राज्य सरकार स्तर से इसकी तैयारी प्रारंभ की गयी है। उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये हैं। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दिन राज्य के करीब 9000 युवाओं को नियुक्ति पत्र का भी वितरण करेंगे। परिसंपत्तियां का भी वितरण होगा। सड़कों व भवनों का उद्घाटन-शिलान्यास होगा। नई दिल्ली स्थित बने झारखंड भवन का भी उद्घाटन इसी दिन कराने की…
कोडरमा, अरुण सूद। विधायक डॉ. नीरा यादव ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन की नियमावली 147 के तहत महत्त्वपूर्ण सूचना विधानसभा में प्रस्तुत किया। उन्होंने सरकार को बताया कि साल 2011 में कोडरमा में तत्कालिन डीसी ने बिना किसी कारण, वैधानिक प्रतिवेदन के आधार और बिना किसी प्रकार की जांच के मनमाने ढंग से आदेश निकाल कर जिलांतर्गत लगभग 35 हजार एकड़ गैरमजरुआ खास जमीन की क्रय-विक्रय, मालगुजारी, रशीद निर्गत करने, किसी प्रकार की लीज अथवा बैंक में गिरवी रखने पर रोक लगा दी गई। इन कारणों से स्थानीय हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। रोक…
नई दिल्ली। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई पत्रकारों के ऊपर कार्रवाई हुई। जिसमें कई पत्रकारों को सालों तक जेल में रखा गया और कई पत्रकार आज भी जेल में है। कई पत्रकारों का कहना है कि उन्हें झूठे मुक़दमे में फसाकर उन्हें आवाज उठाने से दबाया जा रहा है। आरपीआई पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता व इसी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अभिषेक वर्मा ने रामदास आठवले जो आरपीआई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में हैं, उनको आवेदन देकर छत्तीसगढ़ में हुए पत्रकारों…
सुकमा /रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में सशस्त्र बल जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें करीब 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने की खबर है। जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी रहने की सूचना है। चिंतलनार पुलिस के अनुसार जवानों को ग्राम नागाराम एवं कोत्तापल्ली के जंगलों में नागाराम एलओएस के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं कोबरा 201 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम ने ग्राम…
लाहौर। पाकिस्तान की बदहाली, आर्थिक और नकदी संकट पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने देश के वर्तमान हालात के लिए भारत या अमेरिका को नहीं देश की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने देश के संकटों के लिए शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान पर परोक्ष निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि नकदी संकट से जूझ रहे देश की परेशानियों के लिए न तो भारत जिम्मेदार है और न ही अमेरिका, बल्कि ‘हमने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारी’ है। चौथी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के दावेदार 73 वर्षीय शरीफ…