- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एवं पार्टी उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को साइफर मामले में जमानत दे दी। दोनों को 10-10 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत को मंजूरी दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े फैसले की जानकारी जिओ न्यूज चैनल ने अपनी वेबसाइट पर साझा की है। अंतरिम मुख्य न्यायाधीश सरदार तारिक मसूद की तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई के बाद जमानत को मंजूरी दी है। पीठ के दो सदस्यों में न्यायमूर्ति मंसूर अली शाह और न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह हैं। इससे पहले इस्लामाबाद…
रांची। भाजपा के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने दामोदर रोपवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, कोलकाता कंपनी के खिलाफ शिकायत की है। यह कंपनी देवघर के त्रिकुट में रोपवे चलाने का काम करती है। इसे ब्लैकलिस्ट कर उस पर नौ करोड़ जुर्माने लगाने की मांग भी की है। सांसद ने पत्र में कहा है कि 10 अप्रैल, 2022 को कंपनी की लापरवाही के कारण घटित हादसा एवं उस हादसे में तीन व्यक्तियों की मृत्यु तथा कई लोगों के घायल होने के मामले की जांच के लिए गठित एक्सपर्ट कमेटी ने रोपवे संचालक…
हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में शुक्रवार को दो दिवसीय नेशनल सेमिनार शुरू हो गया। सेमिनार के मुख्य विषय ‘भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्द्धन में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका’ पर प्रकाश डालते हुए बतौर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय सेंट्रल यूनिवर्सिटी वर्धा महाराष्ट्र के डीन सह प्रोफेसर गोपाल कृष्ण ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से आचरण में सकारात्मक परिवर्तन आना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने देश की पौराणिक विशिष्टताओं को पहचानें। फिर उच्च शिक्षण संस्थानों में प्राचीन भारतीय ज्ञान का शोध करें। विदेशी आक्रमणों में खो चुके भारत के समृद्ध अतिप्राचीन…
गांधीनगर। गीता जयंती के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने अहम फैसला लेते हुए राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में श्रीमद्भागवत गीता शामिल करने का निर्णय किया है। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 में गीता पढ़ाई जाएगी। गीता जयंती पर राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री कुबेरभाई डिंडोर और राज्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने इस संबंध में जानकारी दी। दोनों मंत्रियों ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता के सिद्धांत और मूल्यों को बालकों के जीवन में उतारने के लिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय किया गया है। नए शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 6…
नई दिल्ली। विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में आईएनडीआईए घटक दलों के नेताओं ने शुक्रवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी और राजद सांसद मनोज झा सहित अन्य विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का बीड़ा उठाया है। ये लोग दलितों, मजदूरों, महिलाओं और किसानों को कुचलने का काम कर…
नई दिल्ली। साइबर सुरक्षा समाधान प्रदान करने वाली कंपनी क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की एंटरप्राइज यूनिट ‘सेक्राइट’ ने डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (डीएससीआई) के साथ नैस्कॉम-डीएससीआई एनुअल इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी समिट-2023 में इंडिया साइबर थ्रेट रिपोर्ट-2023 जारी की। यह भविष्य के खतरों से आगाह करती है। यह रिपोर्ट विशेष रूप से भारतीय साइबर सुरक्षा इको सिस्टम के लिए तैयार की गई अपनी तरह की पहली पहल है। भारतीय परिदृश्य में यह रिपोर्ट भविष्य के खतरों से आगाह करती है। थ्रेट रिपोर्ट देश की सबसे बड़ी मैलवेयर विश्लेषण लैब (सेक्राइट लैब्स) की सूचनाओं पर आधारित है। इसका अध्ययन सेक्राइट और डीएससीआई…
नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 23 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह ऐसी तारीख है जिसने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। यह तारीख साल 1912 की 23 दिसंबर है। दरअसल क्रांतिकारी रास बिहारी बोस गवर्नर जनरल लार्ड चार्ल्स हार्डिंग की हत्या करने का मन बना चुके थे। इस दिन लार्ड चार्ल्स हार्डिंग पहली बार कोलकाता आने वाले थे। बंगाल के युवा क्रांतिकारी बसंत कुमार विश्वास को बम फेंकने की जिम्मेदारी दी गई। योजना थी कि लार्ड हार्डिंग हाथी पर बैठकर आएंगे और इतनी ऊंचाई पर सिर्फ बसंत कुमार विश्वास ही बम फेंक सकते…
खूंटी। वैसे तो प्रकृति प्रेमियों और पिकनिक मनाने के शौकीन लोगों के लिए खूंटी जिले में दर्जनों पर्यटन स्थल हैं, पर आये दिन इन सैलानियों के कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं। पेरवांघाघ, पांडूपुड़िंग, रिमिक्स जल प्रपात जैसे पर्यटन स्थलों पर तो कई सैलानियों की जान तक जा चुकी है, पर तोरपा प्रखंड मुख्यालय से महज छह किलोमीटर की दूरी पर निचितपुर गांव के नजदीक स्थित सातधारा पर्यटन स्थल जिले का सबसे सुरक्षित माना जाता है। यहां न गहरे पानी में डूबने का खतरा है और न ही थका देनेवाली चढ़ाइयां और न ही खतरनाक चट्टान। यही कारण है…
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 328 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले केरल की स्थिति गंभीर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह साफ हुआ है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में अकेले केरल में 265 नए मरीज सामने आए हैं। राष्ट्रीयस्तर पर नए मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है। कल 358 नए मरीज सामने आए थे। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 2997 है। कोरोना का प्रकोप दक्षिण के राज्यों से ज्यादा है।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार आज होने जा रहा है। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज सुबह 11.45 बजे राजभवन में होगा। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राज्य के नौ नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है ।अभी सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके हैं। मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम,…