Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह से शाम तक ठंडी हवाएं बह रही है, जिस कारण धूप में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। कई जिलों में कोहरा की स्थिति भी बनी हुई है। शनिवार सुबह कोहरे के बाद आसमान में बादल छाये रहे। दिन के समय में भी राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में कुहासा देखा गया। हालांकि, बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई है, जिससे लोगों को थोड़़ी राहत है। रांची मौसम विभाग के…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को फिर नया समन भेजा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने तेजस्वी यादव को 5 जनवरी को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ईडी ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए फिर समन जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने तेजस्वी को 5 जनवरी को नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पूछताछ…

Read More

गांधीनगर। अमेरिका में खालिस्तानी अलगाववादी ताकतों द्वारा एक मंदिर की दीवार पर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने की घटना पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि भारत के बाहर अलगाववादी ताकतों को जगह नहीं मिलनी चाहिए। हमारे दूतावास ने वहां की सरकार और पुलिस से इसकी शिकायत की है, जांच जारी है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर शनिवार को गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। विदेश मंत्री ने कहा कि यह भारतीय कूटनीति की उपलब्धि रही है कि हम कई प्रतिस्पर्धी शक्तियों के साथ संबंध बनाने में सफल…

Read More

रायपुर। रेलवे ने कोरबा से कोचुवेली, तिरुनेलवेली बिलासपुर, यशवंतपुर कोरबा, हैदराबाद रक्सौल, पटना सिकंदराबाद सहित 10 से अधिक ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। बिलासपुर रेलवे जोन के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण मध्य रेलवे में तीसरी रेल लाइन के कमीशनिंग के लिए नान इंटर लाकिंग का कार्य शुरू है । दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के हसनपार्थी पार्टी रोड स्टेशन और उप्पल स्टेशन के मध्य तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य तथा नान इंटरलाकिंग से पहले के कार्य को किया जाना है। ट्रैफिक एवं पावर ब्लाॅक की आवश्यकता के कारण इस…

Read More

सुकमा/रायपुर। सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर सशस्त्र बल के जवानों और नक्सलियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई है। जिसमें 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। नक्सली कमांडर जगदीश की मौजूदगी की सूचना पर सुकमा और दंतेवाड़ा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया था। जवान मौके पर ही मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार डीआरजी सुकमा व दंतेवाड़ा एवं सीआरपीएफ द्वितीय व 111वीं बटालियन की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दरभा डिविजन का नक्सली कमांडर जगदीश सरहद पर मौजूद है। जिसके बाद…

Read More

रांची। झारखंड शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि आठ जनवरी, 2024 निर्धारित की है। रांची ईडी की टीम ने 16 दिसंबर को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें ईडी ने शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के अलावा शराब का टेंडर मैनेज कर अवैध कमाई करने वाले लोगों की भी जानकारी दी है। साथ ही किस-किस को कितना हिस्सा मिलता था और किसकी क्या भूमिका थी, यह…

Read More

पलामू। व्हाट्सएप के माध्यम से एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उसका छह माह से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय युवक शादी का प्रलोभन देकर किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। मामले में जिले के तरहसी थाना में मामला दर्ज कराए जाने के 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके खिलाफ तरहसी थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी अभियुक्त की पहचान धीरज मेहता, उम्र 22 वर्ष, पिता सुदेश्वर मेहता, ग्राम बसु, थाना पड़वा,…

Read More

रांची। हेमंत सरकार अपने कार्यकाल के चार वर्ष 29 दिसंबर को पूरा कर रही है। इस मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार के आला अधिकारी जुट गए हैं। मुख्य सचिव एल खियांग्ते के निर्देश पर कार्यक्रम की सफलता के लिए भू-राजस्व सचिव अमिताभ कौशल, महिला बाल विकास विभाग के सचिव कृपानंद झा और पीआरडी के निदेशक राजीव लोचन बक्शी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के…

Read More

रांची। राज्य के लिए ऐसे तो कई मायनों में साल 2023 बेहद खास रहा लेकिन रेलवे यात्रियों के लिए अधिक सौगात लेकर आया। एक ओर रेलवे ने अलग-अलग समय में रांची हटिया से चलने वाली अलग-अलग ट्रेनों के परिचालन का अवधि विस्तार किया तो दूसरी ओर पटना, हावड़ा समेत अन्य स्थानों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की भी खुशी राज्यवासियों को मिली। हालांकि, समय-समय पर अलग-अलग स्थानों के ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से राज्यवासियों को कुछ परेशानी का भी सामना करना पड़ा लेकिन नयी ट्रेनों के परिचालन से लोगों को सहूलियत भी हुई। ये ट्रेनें मिली राज्य को सौगात…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका की जेलों में क्षमता से दोगुना अधिक कैदी बंद होने से स्थिति गंभीर हो गई है। हाल ही में ड्रग्स और अंडरवर्ल्ड गतिविधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई में पकड़े गए 10,000 से अधिक संदिग्धों को जेलों में ठूंसा गया है। अधिकारी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। श्रीलंका के प्रमुख अखबार डेली मिरर ने अपने ऑनलाइन संस्करण में जेलों की स्थिति पर रिपोर्ट में यह समस्या उठाई है। डेली मिरर के अनुसार, देशभर की 30 जेलों में 30,000 से अधिक कैदी बंद हैं। हालांकि इन जेलों में केवल 13,000 कैदियों को रखने की क्षमता है। जेल में बंद…

Read More