Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ छत्तीसगढ़़ में 16 दिसम्बर से हुआ है। इस यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं का पूरे राज्य में व्यापक प्रचार-प्रसार तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। इसी के तहत पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव डॉ. के. चन्द्रशेखर ने सोमवार की देर शाम को नवा रायपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि एवं पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की। डॉ. के. चन्द्रशेखर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती विधायक डा. नीरा यादव के आवासीय कार्यालय में भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी टुन्नू गोप और मंडल प्रभारी के तौर पर महामंत्री अनूप जोशी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए डा. नीरा यादव ने कहा कि अटल बिहारी राजनीति की काल-कोठरी में वे चुनिदा शख्सियतों…

Read More

नई दिल्ली। लाल सागर में ड्रोन हमले के शिकार व्यापारी जहाज एमवी केम प्लूटो के मुंबई तट पर लौटने के बाद कई एजेंसियों ने एक साथ जांच शुरू की है। भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना, खुफिया एजेंसियों और अन्य संबंधित अधिकारियों की संयुक्त जांच में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जहाज पर हमला करने के लिए मिसाइल या ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। इसी के साथ भारतीय तटरक्षक बल ने लाल सागर से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा देने के लिए गश्त बढ़ा दी है। भारतीय तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम की निगरानी में हमले…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ‘वीर बालक दिवस’ पर राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीयमंत्री (द्वय) अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी भी मौजूद रहे। वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह के शहादत के सम्मान में मनाया जाता है। इस मौके पर शबद कीर्तन के साथ दोनों साहिबजादा के शौर्य और पराक्रम की वीरगाथा की प्रस्तुति की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल जनवरी में दोनों साहिबजादों की पुण्य स्मृति में प्रति वर्ष वीर बालक दिवस…

Read More

लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटिया गांव के पास निर्माणाधीन पुल के साइडिंग पर सोमवार की रात भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने हमला किया। इस दौरान नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे कंप्रेशन मशीन को जला दिया। वहीं कई मजदूरों के साथ मारपीट भी की गई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मजदूरों से जानकारी ली। पुलिस के द्वारा इलाके में छापामारी अभियान भी तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार माओवादी कमांडर छोटू खरवार के नेतृत्व में हथियारबंद नक्सली पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। माओवादियों ने…

Read More

पटना। बिहार में एक 10 वर्षीय लड़की की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह बच्ची रोहताश जिले की रहने वाली है। इसके साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इनमें से दो पटना के हैं। एक व्यक्ति असम और दूसरा कर्नाटक से आया था। तीसरा गोपालगंज का है। वह ओमिक्रोन के सब वैरिएंट का मरीज है। उसे होम आइसोलेशन पर रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि बुखार और खांसी की शिकायत के बाद बच्ची का कोरोना टेस्ट कराया गया था। बच्ची का इलाज चल रहा है उसकी तबीयत अब ठीक है।…

Read More

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में धामनोद थाना क्षेत्र के राऊ खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे ब्रेक फेल होने बेकाबू ट्राला ने एक के बाद एक छह वाहनों को टक्कर मार दी। इससे सभी वाहनों में आग लग गई। हादसे में इंदौर के एक होटल व्यवसायी समेत तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस दौरान तीन लोग झुलस गए। बताया गया है कि इंदौर की तरफ से आ रहा यह ट्राला ब्रेक फेल हो जाने की वजह से घाट उतरने के दौरान दूसरी लाइन में इंदौर की ओर जा…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में खुलना के दिघलिया उप जिला में स्थित जामन जूट मिल में सोमवार रात करीब पौने 10 बजे आग लग गई। इससे नागरघाट इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां पहुंचीं। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार खुलना अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के सहायक निदेशक फारूक हुसैन शिकदर ने इसकी पुष्टि की है। शिकदर ने कहा है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग उस कमरे में लगी जहां मिल में निर्मित कुछ सामान और कच्चा जूट…

Read More

मुंबई। फ्रांस में मानव तस्करी के संदेह पर रोका गया विमान आज सुबह लगभग चार बजे मुंबई पहुंच गया। इस विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास के वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। यह चार्टर विमान (एयरबस ए340) 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान कई दिन से फ्रांस में फंसा था। दो नाबालिग समेत 25 लोग फ्रांस में ही रुक गए हैं। इन लोगों ने फ्रांस से शरण मांगी थी। विमान के वैट्री से मुंबई के लिए उड़ान भरने पर…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता जिले के विजयनगर गांव में आज बाकी नदी के किनारे कराह पूजा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में यादव समाज के वरिष्ठ जन सहित आसपास क्षेत्रों के ग्रामीण बड़ी संख्या में कराह पूजा देखने पहुंचे. कराह पूजा में खौलते हुए गर्म दूध से स्नान किया गया जिसे देखने के बाद मौके पर मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए. ऐसी मान्यता है कि कराह पूजा से प्रकृति और पर्यावरण शुद्ध हो जाती है साथ आपदा विपदा भी टल जाती है. गोविन्द भगत यादव ने खौलते हुए दूध से स्नान किया. ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/6-people-arrested-including-accused-couple-who-stole-child-and-sold-it-for-rs-2-95-lakh/

Read More