Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों पर गाज गिरी है। नीमडीह के तत्कालीन डेविड बलिहार पर मनरेगा में मानव दिवस जन की धीमी प्रगति, खर्च के प्रतिशत में कमी के साथ एमआईएस एंट्री व जॉब कार्डधारियों को रोजगार उपलब्ध कराने में भी कमी का आरोप है। इन आरोपों के कारण डेविड बलिहार को निंदन की सजा दी गई। जांच में यह बात सामने आयी कि लक्ष्य के विरुद्ध सिर्फ 31.31 प्रतिशत योजनाओं को पूर्ण किया गया है। इनके अलावा गोला के तत्कालीन बीडीओ पवन कुमार महतो पर सोलर लाइट, एलईडी स्ट्रीट लाइट व पानी टैंकर की खरीदारी में अनियमितता…

Read More

हजारीबाग, अमरनाथ पाठक, सीनियर एडिटर। डीएसई की तानाशाही नहीं चलेगी…., डीएसई की हिटलरशाही नहीं चलेगी…., सहायक अध्‍यापक एकता जिंदाबाद…., डीएसई संतोष गुप्‍ता मुर्दाबाद….हर जोर जुल्‍म के टक्‍कर में संघर्ष हमारा नारा है…. जैसे गगनभेदी नारे माइक पर गूंजते रहे। हजारीबाग नए समाहरणालय परिसर के चारों ओर 26 दिसंबर को भ्रष्‍टाचार के खिलाफ हजारों सहायक अध्‍यापकों का उलगुलान शुरू हुआ, तो पूरे छह घंटे तक चला। पहली बार समाहरणालय परिसर के भीतर ऐसा दृश्‍य दृष्टिगत था। मामला बिल्‍कुल मामूली, लेकिन तूल पकड़ा तो तिल का ताड़ बन गया। ….और बने भी क्‍यों नहीं, आखिर कब तक सहायक अध्‍यापक दोहन का शिकार…

Read More

हजारीबाग। नशे में धुत्‍त होकर हजारीबाग पुलिस लाइन में अपने सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग करने वाला सीसीआर में पदस्थापित एएसआई बृजमोहन यादव को एसपी मनोज रतन चोथे ने सस्‍पेंड कर दिया है। उसपर सरकारी नियम की अवहेलना और सरकारी कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार का लिया गया। जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर की देर शाम उसे न्यायिक हिरासत में जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया गया। इस बाबत सार्जेंट मेजर देवव्रत के आवेदन पर लोहसिंघना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना 25 दिसंबर की देर शाम करीब 7:30 बजे की है। बताया जाता है कि बृजमोहन…

Read More

रांची/चतरा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि चतरा जिला को नए वर्ष में बाईपास रोड की सौगात मिलेगी। इसके टेंडर निष्पादन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जनवरी में इस का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को चतरा के सिमरिया प्रखंड में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इस जिले में 650 करोड़ रुपये की लागत से 800 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें और करीब 225 करोड़ रुपये से 115 किलोमीटर उच्चस्तरीय सड़क बन रही है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर सरकार का विशेष फोकस है। क्योंकि, इसी के जरिए विकास का…

Read More

रांची। टेट पास सहायक अध्यापक वेतनमान की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष लगातार धरना दे रहे हैं। सहायक अध्यापक धरने के 127वें दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए राजभवन के समक्ष एकजुट हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें धरना स्थल पर ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया। मौके पर प्रदेश संरक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपनी मांगों को लेकर हम लोग मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जा रहे थे लेकिन हमें राजभवन के समक्ष रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत, एईपी और…

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सुतत्व ऋजु ने मंगलवार को 2000 किलोमीटर के बड़े लक्ष्य को पूरा कर गंगोत्री से लाए गंगा जल को देवघर शिव मंदिर में चढ़ा कर पूरे विश्व को प्रेम और शांति का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने सबसे कम उम्र में सबसे लंबी साइकिल यात्रा करने का नेशनल रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। रांची के एएसटीवीएस जिला स्कूल के कक्षा सात में पढ़ने वाले सुतत्व ऋजु ने यह यात्रा 12 दिसम्बर को गंगोत्री धाम, उत्तराखंड से शुरू की थी। यात्रा में उनके साथ औरंगाबाद, बिहार के इंटरनेशनल साइकिलिस्ट राकेश कुमार पवन, पूर्णिया बिहार के विजय कुमार…

Read More

खूंटी। तोरपा नगर भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर अपने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुुति देनेवाले बाल वीर जोरावर सिंह और फतेह सिंह के साथ अन्य वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तोरपा के विधायक कोचे मुंडा और मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बाल वीरों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मौके विधायक कोचे मुुंडा ने कहा कि अंतिम सिख गुरु गोविंद सिंह के चार छोटे बच्चों ने अपने धर्म और आस्था की रक्षा कें लिए अपने प्रगाण न्यौछावर कर दिये थे। उन्होंने…

Read More

रांची। सिक्खों के 10वें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के संतानों साहिबजादा जोरवार सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह की वीरता को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के सरकारी स्कूलों में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में कविता, पेंटिंग, स्लोगन मेकिंग जैसे रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों को साहिबजादा जोरवार सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह की वीरता की कहानियां भी सुनाई गयी। स्कूली बच्चों ने यूट्यूब पर राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में ‘वीर बाल दिवस’ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को भी ध्यान से सुना। स्कूली शिक्षा…

Read More

बोकारो। चास मंडल कारा में उपायुक्त कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के नेतृत्व में मंगलवार को छापेमारी की गई। यह छापेमारी सुरक्षा मानकों को लेकर हुई है। छापेमारी में सभी कैदी वार्डों की तलाशी ली गई। भोजन सहित कई अन्य मुद्दों पर कैदियों से डीसी और एसपी ने पूछताछ की। छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, इस बारे में अधिकारी मीडिया को कुछ बता नहीं रहे हैं। छापेमारी के दौरान चास एसडीएम, चास सीडीपीओ के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़िए…… https://offbeatnews.in/veer-bal-diwas-is-a-symbol-of-going-to-any-extent-to-protect-indianness-prime-minister/

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ”वीर बाल दिवस” भारतीयता की रक्षा और सुरक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बहादुरी की कोई उम्र नहीं होती है। प्रधानमंत्री दिल्ली के भारत मंडपम में ”वीर बाल दिवस” पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कोई देश अपनी विरासत पर गर्व करते हुए आगे बढ़ता है तो दुनिया उसका सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है, उनसे प्रेरणा…

Read More