Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

वाराणसी। रामनगरी अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इससे पहले बाबा विश्वनाथ की नगरी में पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। रविवार को काशी मध्य भाग के सभी 10 नगरों में कलश यात्रा विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ संतों और मातृशक्ति ने निकाली। श्री संकट मोचन मंदिर से महापौर अशोक तिवारी के नेतृत्व में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। अस्सी डुमरावबाग स्थित काशी सुमेरूपीठ के पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी नरेंद्र आनंद सरस्वती भी कलश यात्रा में शामिल हुए। कलशयात्रा में महापौर अशोक तिवारी ने श्री संकटमोचन दरबार, त्रिदेव मंदिर,काशी विश्वनाथ…

Read More

रायपुर। भाजपा के राज में अपराध में बढ़ोतरी के कांग्रेस के आरोप पर गृह मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 15 दिन की सरकार का ऐसा आंकलन नहीं किया जाता है। साय सरकार में संविधान के आधार पर सरकार चलेगी। कानून का राज हो, किसी व्यक्ति विशेष का राज न हो। कानून किसी की जेब में न हो, पहले ऐसा हुआ है। उन सबका उपचार किया जाएगा, निराकरण किया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में नशा बढ़ा है। 13,15 साल के बच्चे इंजेक्शन से नशा करते…

Read More

बिजनौर। राम मंदिर के निर्माण में विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय की अहम भूमिका है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित नगीना कस्बे के सरायमीर मोहल्ले के निवासी रामेश्वर प्रसाद बंसल और चंदौसी निवासी सावित्री देवी का विवाह हुआ। 18 नवंबर, 1946 में माता सावित्री देवी ने 10 संतानों में दूसरे नंबर पर चंपत राय को जन्म दिया। उनके पिता भी अपने शुरुआती दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे। वर्ष 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा थोपे गए आपातकाल के समय बिजनौर के धामपुर स्थित, आरएसएम डिग्री कॉलेज में एक युवा प्रोफेसर चंपत…

Read More

गाजियाबद। स्वॉट टीम ग्रामीण जोन व थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन कॉल पर जान से मारने की धमकी देकर 50 हजार की रंगदारी वसूलने के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 46 हजार 400 रुपये नगद, एक तमंचा व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि लोनी बोर्डर पर इन्दिरपुरी निवासी दीपेश कुमार शर्मा ने 20 दिसम्बर को तहरीर दी कि एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल नम्बर 9293949596 से कॉल कर 25 लाख रुपये की सुपारी लेकर मारने की धमकी दी है। थाना लोनी बोर्डर…

Read More

रांची। साल 2023 का आखिरी दिन और रविवार की छुट्टी का दिन होने से शहर के सभी पार्क, जलाशय, डैम और पर्यटक स्थल गुलजार रहे। रांची में ओल्ड जेल कॉम्प्लेक्स पार्क, कॉरपोरेशन पार्क, ऑक्सीजन पार्क, हिनू में श्रीकृष्ण पार्क, रातू में फन कैसल, रॉक गार्डन, सिदो कान्हो पार्क सहित आदि सभी पार्कों में बड़ी संख्या में लोगों ने साल 2023 के आखिरी दिन का लुत्फ उठाया। पार्कों में सुकून देने वाला दृश्य यह दिखा कि ज्यादातर परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ पार्क में पिकनिक मनाते दिखीं। बुजुर्ग और बच्चों के साथ ज्यादातर परिवार के लोग घर से ही पकवान…

Read More

पूर्णिया। जिले में इस वर्ष भी आलू किसानों को धोखा दे गया है। इसके उपज में तो कमी आई ही है, साथ ही इसकी कीमत भी गिरने से किसान मुंह के बल गिर पडे हैं। प्रायः देखा गया है कि उजला आलू 70 दिनों के बाद अच्छी उपज देना शुरू कर देता है। परंतु इस बार पिछले साल की तुलना में काफी कम उपज दे रहा है। किसी भी किसान का दस मन से ज्यादा प्रति कट्ठा नहीं हुआ । जबकि अन्य साल 70 दिनों में इसकी उपज 12 से 15 मन प्रति कट्ठा हो जाया करती थी। अगर 80…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। नए साल पर कोडरमा जिले के मनोरम स्थलों पर सैलानी जुटेंगे तो वहीं स्थानीय लोग भी पिकनिक मनाने पहुंचेंगे। कोडरमा के तिलैया डैम को झारखंड ध्वजाधारी पहाड़, झुमरीतिलैया का झरना कुंड, दोमुहानी धाम और मरकच्चो का पंचखेरो डैम, सतगावां का पेट्रो जलप्रपात और तिलैया से सटा वृन्दाहा जल प्रपात, कई ऐसी जगहें हैं जहां का दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इनमें तिलैया डैम में सबसे अधिक भीड़ जुटती है। झुमरीतिलैया स्थित झरना कुंड धाम जहां लोग बाबा भोले के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। साथ ही इन इलाकों में प्राकृतिक वादियों के…

Read More

रायपुर। रायपुर शहर में आज रविवार 31 दिसंबर की शाम-रात को नववर्ष के होने वाले आयोजनों तथा शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक जीआर ठाकुर ने बैठक ली। बैठक में चतुर्वेदी ने कहा कि आज राजधानी के भीतर और बाहरी इलाकों जैसे नया रायपुर, राम मंदिर रोड, मेरिन ड्राईव सहित सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किया जाए। देर रात चलने वाली पार्टियों पर कमान कसनी होगी। ऐसे रेस्टोरंेट एवं हॉटलों के आस-पास पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे से नजर रखी जाएगी। यदि कोई हुड़दंग…

Read More

देवघर। नये साल 2024 के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ पर्यटक स्थलों पर भ्रमण के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु सहित पर्यटक देवघर पहुंचेंगे। इसे देखते हुए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। इस संबंध में डीसी-एसपी द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है। नये साल के आगमन को लेकर काफी संख्या में पर्यटक व स्थानीय लोग 31 दिसंबर की रात को जश्न मनायेंगे। वहीं, एक जनवरी को पर्यटक स्थलों और पिकनिक स्पॉट तपोवन, नंदन पहाड़, पुनासी, त्रिकुट, चिल्ड्रेन पार्क आदि जगहों पर जुटेंगे। इन स्थानों पर उपद्रवियों व हुड़दंगियों पर विशेष नजर रहेगी। सुरक्षा…

Read More

मुंबई। फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर और रश्मिका के अभिनय के साथ एक और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी चर्चा में आ गई हैं। फिल्म में तृप्ति का रोल भले ही छोटा है, लेकिन उनकी एक्टिंग और उनके बोल्ड सीन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। रणबीर के साथ तृप्ति के बोल्ड सीन से इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स भी बढ़ गए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में तृप्ति ने फिल्म में अपनी और रणबीर की केमिस्ट्री पर कमेंट किया है। फिल्म में अपने किरदार की वजह से तृप्ति डिमरी भारत की नेशनल क्रश बन गई हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें भाभी-2…

Read More