Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

मेरठ। बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट के तहत याकूब कुरैशी की 31 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की संपत्ति जब्त की गई है। आंग्ल नव वर्ष पर पहले ही दिन बसपा के पूर्व मंत्री और मीट कारोबारी याकूब कुरैशी पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने याकूब कुरैशी, उनके परिजनों और कर्मचारियों के नाम खरीदी गई 31 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर लिया। अलफहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड को गैरकानूनी से रूप से संचालित करने के…

Read More

आजमगढ। जनपद के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार समाजवादी पार्टी और पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर किए जा रहे राजनैतिक हमले के बाद अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार को सपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि एक कहावत है कि जब दीपक बुझने वाला होता है तो भभकता बहुत तेज है। कमोवेश वही स्थिति यहां के सांसद दिनेश लाल ‘निरहुआ’ की भी है। चर्चा यह है कि उनका टिकट कटने वाला है इसलिए अपने आप को चर्चा…

Read More

कांकेर। जिले के पखांजुर सिविल अस्पताल के डॉ. पीयूष सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान एक 18 वर्षीय युवती का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जिसे गृह पृथक्करण में रखा गया है। डॉ. पीयूष सिंह ने बताया कि युवती की स्थिति सामान्य है, उन्होंने क्षेत्र के लोगों को सावधानी बरतने कहा है। उल्लेखनीय है कि पखांजुर कोरोना वायरस (जेएन-1) के देश में दस्तक देते ही कांकेर जिले के कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में 28 दिसंबर को कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रबंधन हेतु शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के…

Read More

कानपुर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी तीन दिनों तक कानपुर मंडल सहित उत्तर भारत में धुंध एवं घना कोहरा बना रहेगा। जो दृश्यता और परिवहन को बाधित करता रहेगा। यह जानकारी सोमवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस.एन.सुनील पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि कम से कम अगले तीन दिनों तक ऐसे बने रहने की उम्मीद है, हालांकि इसकी तीव्रता कम हो सकती है। कोहरे की स्थिति की यह विस्तारित अवधि ठंडे दिन की स्थिति को बढ़ा सकती है, जिससे असुविधा और संभावित स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक…

Read More

बेगूसराय। कैलेंडर नववर्ष को लेकर हर ओर जश्न का माहौल है। लोग अपने-अपने तरीकों से 2024 के पहले दिन को इंजॉय कर रहे हैं। कोई मंदिर में पूजा कर रहा है तो कोई कंपकंपाती ठंड के बावजूद सैर-सपाटा कर रहा है। लेकिन इन सब के बावजूद एक बाल कलाकार अलग तरीके से नव वर्ष को सेलिब्रेट कर रहा है। सोमवार की सुबह को जब लोग बीहट स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर पहुंचे तो मंदिर के बाहर अजीब किस्म का मास्क लगाए पोस्टर लेकर खड़े लड़के को देखकर चौंक उठे। कार्ड पर लिखा था ”जिंदगी गुजारने लगी है अब तो किश्तों पर,…

Read More

पूर्वी चंपारण। केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन के मामले में बने पुराने कानून में संशोधन कर लाये गये नये कानून के विरोध में सोमवार को ट्रांसपोर्टरों व चालकों द्वारा बुलाए गए बंद का पूर्वी चंपारण जिले में भी व्यापक असर देखने को मिला। ट्रकों के साथ बस का परिचालन भी ठप्प रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके साथ ही चालकों के समूह ने कई जगह सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर नए कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। मौके पर चालकों ने कहा कि अगर सरकार…

Read More

अंबिकापुर। जिले के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर बस के स्लीपर सीट पर सोमवार सुबह एक मृत यात्री मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रायगढ़ से ठीक-ठाक हालत में बस में चढ़ा था। जिसके बाद अंबिकापुर पहुंचने के बाद सभी सवारी अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर उतर गए। लेकिन कुछ देर बाद भी युवक नहीं उतरा तो बस के क्लीनर ने जाकर उठाने का प्रयास किया तो पता चला कि युवक की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद बस स्टैंड में मौजूद लोगों…

Read More

सरायकेला। नए साल का पहला दिन सरायकेला-खरसावां जिला के तहत आदित्यपुर के बाबाकुटी आश्रम के लोगों के लिए मातम भरा रहा। सोमवार को तड़के बिष्टुपुर थाना के साई मंदिर गोल चक्कर के समीप सड़क दुर्घटना में आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र के तहत बाबाकुटी के छह युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नव वर्ष पर एक इंडिगो कार पर सवार आठ युवक पिकनिक मनाने मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार की पोल से टक्कर हो गई, जिससे कार में सवार आठों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि…

Read More

जयपुर। राजस्थान में नव वर्ष की की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कई जिलों में सोमवार अलसुबह घना कोहरा छाया रहा। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, करौली, धौलपुर में दिन-रात में सर्दी एक जैसी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राजस्थान के सात जिलों में तेज कोल्ड डे (शीतदिन) का अलर्ट दिया है। जबकि, 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट दिया गया है। जयपुर में रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन और सबसे ठंडी रात रही। कल यहां दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री…

Read More

अयोध्या। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। गोरक्षपीठ के लिए एक सपने के साकार होने जैसा होगा। राम की जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण 100 साल से गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों का यह सपना रहा है। अपने-अपने समय में इस दौरान राम मंदिर को लेकर होने वाले संघर्ष की, पीठ के तत्कालीन पीठाधीश्वरों ने अगुवाई की। पीढ़ियों का यह संघर्ष अब मंदिर के रूप में हर्ष का प्रतिरूप सा दिखेगा। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री अम्बरीष ने बताया कि100 वर्षों में मंदिर…

Read More