Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के रातू रोड स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इस दौरान ईडी ने मिस्त्री बुलाकर लॉकर खुलवाया। इसके अलावा रांची के आर्किटेक्ट विनोद सिंह के पिस्का मोड़ स्थित नीचांचल कंपाउंड और रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल में कार्यरत जमादार अवधेश सिंह के घर भी ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की छापेमारी जारी है। डीसी से भी हो रही पूछताछ साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम बुधवार को डीसी रामनिवास यादव के आवासीय कार्यालय पहुंची है। आवासीय कार्यालय…

Read More

नई दिल्ली। हिट एंड रन मामले में नए कानून को लेकर ट्रक चालकों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल खत्म हो गई है। चालकों ने केंद्र सरकार के आश्वासन और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अपील के बाद अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया है। हालांकि, कई शहरों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के महासचिव नवीन कुमार गुप्ता ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एआईएमटीसी के साथ मंगलवार को बैठक की थी। गृह मंत्रालय ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हिट एंड रन मामलों के नए…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा चर्चा में रहती हैं। उर्वशी कभी अपनी खूबसूरत, कभी स्टनिंग, ग्लैमरस फोटो तो कभी अपने डांस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां की बर्थडे पार्टी में जबरदस्त डांस किया। इस डांस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे, जो वायरल हो गए हैं। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की बर्थडे पार्टी के तीन वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में वह शिमरी आउटफिट में नजर आ रही हैं और बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं। उर्वशी के इस जबरदस्त डांस को…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गई है। देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को बताया है। प्रदेश में 24 घंटे में 27 नए मरीज मिले है।सबसे ज्यादा रायगढ़ में 9 मरीज मिले हैं। दुर्ग में 5 और रायपुर में 4 केस सामने आए हैं। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव केस की संख्या 107 हो गई है। मंगलवार रात तक मिले 27 नए कोरोना मरीज के बाद प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.58 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा रायगढ़ में 9 मरीज…

Read More

पटना। बिहार में साल की शुरूआत से ही ठंड की शुरूआत हो चुकी है। इस बीच आने वाले 48 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। हालांकि बुधवार सुबह नौ बजे के बाद पटना में हल्की धूप निकली लेकिन ठंडी हवा चलने के कारण अधिक ठंड महसूस की जा रही है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के हिमालय की तलहटी से सटे जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा राज्य के दक्षिणी भाग के जिलों के अधिकतम तापमान में 2-3 सेंटीग्रेट की वृद्धि…

Read More

गोलाघाट (असम)। गोलाघाट जिला के देरगांव के बालीजान में बुधवार तड़के लगभग पांच बजे हुए सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत 12 लोगों की जान चली गई। पिकनिक मनाने जा रहे लोगों के एक समूह की बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से हुए इस हादसे में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक टिलिंगा मंदिर की ओर जा रही अल्ट्रा बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसा देरगांव के बालीजान में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर हुआ। गोलाघाट के भरलुआ गांव से लगभग 45 लोगों का एक समूह पिकनिक मनाने तिनसुकिया टिलिंगा मंदिर की ओर जा रहा था। इस दौरान मार्घेरिटा…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज अडानी-हिंडनबर्ग मामले की एसआईटी या सीबीआई से जांच कराने की मांग खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि सेबी की जांच को लेकर संदेह का कोई कारण नहीं है। कोर्ट नियामक संस्था सेबी के कामकाज में दखल नहीं दे सकता। कोर्ट ने सेबी से बाकी दो मामलों की जांच तीन महीने में करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में किसी तीसरे पक्ष की जांच को सत्यापित किए बिना उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। केंद्र सरकार भारतीय निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिए कोर्ट की ओर…

Read More

टोक्यो। जापान में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वाले की संख्या पल-पल बढ़ रही है। मृतकों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। सबसे ज्यादा तबाही इशिकावा प्रांत में हुई है। सोमवार को इशिकावा प्रांत और आसपास आए भूकंप के करीब 100 झटकों में सर्वाधिक 7.6 तीव्रता का भूकंप भी शामिल है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने 48 मौतों की पुष्टि की है लेकिन मरने वालों का आंकड़ा कहीं इससे अधिक है। तटवर्ती शहर कीचड़ में घिर गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों से आई सूचना के अनुसार भूकंप से अब तक कम से कम 57 लोगों…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव और विधायक पप्पू यादव के ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी के अधिकारियों ने इन लोगों के करीब 10 ठिकानों पर दबिश दी है। रांची में रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर पर सुबह दो गाड़ियों से पहुंची ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। ईडी विनोद सिंह और रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पर भी छापा मारा गया है। सभी के घरों को…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में अगले तीन दिन तक ठंड से कोई राहत नहीं है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने का अनुमान है और उसके बाद धीरे-धीरे कम…

Read More