Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

जमशेदपुर, ऑफबीट संवाददाता। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ का जमशेदपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सम्मेलन में देश के सभी प्रांतों से शाकद्वीपीय ब्राह्मण शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के रामगढ़ जिलाध्यक्ष सह महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र ने बताया कि सम्मेलन में रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों से शाकद्वीपीय ब्राह्मण शामिल होने के लिए तैयारियां की हैं। इसके लिए जिला क्षेत्र के विभिन्न जगहों गोला, बारियातु, रामगढ़, भुरकुंडा, पतरातू, नावाडीह, बलसगरा, गिद्दी, रांची रोड आसपास स्थित शाकद्वीपीय ब्राह्मणों से सम्पर्क कर सम्मलेन में शामिल होने…

Read More

कोलकाता। करोड़ों रुपए के राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में संदेशखाली के एक तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर ईडी के एक अधिकारी ने हिन्दुस्थान समाचार को विस्तार से बताया है कि किस तरह से उन्हें घेर कर हमले किए गए। दूसरी ओर जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई जाएगी तब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होगी। केंद्रीय टीम पर हमले को लेकर स्वत: संज्ञान के बारे में पूछे जाने पर उक्त अधिकारी ने साफ कर…

Read More

धनबाद। जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार देर रात धनबाद जेल में छापेमारी की। सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एसडीएम उदय रजक और बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू छापेमारी में शामिल थे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी जेल के अंदर जांच में शामिल रही। इस दौरान कैदी भी जेल के अंदर भूख हड़ताल पर हैं। धनबाद जेल में छापेमारी के दौरान कैदियों के वार्ड की तलाशी ली गई। इसके साथ कई बंदियों से पूछताछ भी की गई। अमन सिंह की हत्या के बाद यहां से कई खूंखार कैदियों को शिफ्ट करने की भी बात कही…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में बरियातू स्थित सेना की भूमि की खरीद-बिक्री घोटाले मामले में आरोपित अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एसएन प्रसाद की कोर्ट ने अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता की ओर से समय में मांगे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने मौखिक कहा कि बहस जल्द पूरी करें अन्यथा कोर्ट अपना आदेश पारित करेगी। ईडी कोर्ट ने अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल…

Read More

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली से दरभंगा जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन से कूदकर भागने के प्रयास में एक कैदी की मौत हो गई। जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि ट्रेन से कूदकर भागने के प्रयास के दौरान कैदी की खंभे से टकराने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कैदी सोनू कुमारदास पुत्र स्वर्गीय लालो दास दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के पतोर के नवकी पोखर का निवासी है जो कि अपनी पत्नी की दहेज हत्या के आरोप में बेनीपुर अनुमंडल कारा…

Read More

रांची। झारखंड में जारी राजनीतिक उठापटक पर कांग्रेस आलाकमान की पैनी नजर है। यह बात नई दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होकर शुक्रवार को लौटने के बाद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि बैठक में राज्य के ताजा हालात पर चर्चा हुई। साथ ही राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को राज्य के सभी जिलों से गुजरने की मांग की गई। ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने राज्य को तीसरे स्थान पर रखा है और जिस तरह का अन्याय…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार के मंत्रियों को सरकारी बंगला आबंटित कर दिया गया है। इसी के साथ ही पूर्व सरकार के मंत्री बंगला खाली कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगले से कई सामान गायब होने का आरोप लगाया है। यह बंगला वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को आबंटित हुआ है। हाल ही में पूर्व मंत्री डहरिया ने बंगला खाली किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शिव डहरिया के जाने के साथ ही बंगले से कई सामान गायब हुआ है। बंगले…

Read More

अंबिकापुर। झारखण्ड से छत्तीसगढ़ की सीमा सरगुजा जिले में दाखिल हुए हाथियों के दल ने फिर एक बार खूनी उत्पात मचाया हैं। हाथियों ने एक पहाड़ी कोरवा समेत दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया हैं। पिछले 24 घंटों में दो-दो मौत से सरगुजा इलाके में हड़कंप है । इनमें एक मौत उदयपुर वन परिक्षेत्र जबकि दूसरी बतौली वन परिक्षेत्र में सामने आई हैं। ग्रामीण दहशत में घरों में दुबके हुए हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब 33 हाथियों का दल झारखंड से सरगुजा पहुंचा है।गुरुवार की शाम को जंगली हाथियों का दल उदयपुर वन परिक्षेत्र…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में छापा मारने पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस वजह से अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर पर छापा मारने पहुंची ईडी की टीम पर हमला हुआ है। संदेशखाली के विभिन्न स्थानों पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़कें घेर कर टायरों में आग लगा…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में आयोवा प्रांत के पेरी हाईस्कूल में गुरुवार सुबह एक बंदूकधारी ने जमकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में छठी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक घायलों में एक की हालत गंभीर है। द न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, विद्यार्थी अपनी शीतकालीन छुट्टियों के बाद वापस स्कूल आ रहे थे, तभी बंदूकधारी ने उन्हें निशाना बनाया। अखबार के अनुसार आयोवा डिवीजन ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन के सहायक निदेशक मिच मोर्टवेट ने घटना की पुष्टि की है। मोर्टवेट ने कहा कि घायलों में चार छात्र और एक प्रशासक शामिल हैं। प्रशासक…

Read More