Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर। कोयला घोटाला मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद सोमवार को हाई कोर्ट ने बहस के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा लिया। प्रवर्तन निदेशालय ने रानू साहू को बीते साल 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। हिरासत में लिए जाने के बाद से ही वो जेल में बंद हैं। सोमवार को हाई कोर्ट में जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ने सभी पक्षकारों की ओर से दी गई दलीलों को सुना जिसके बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इससे पहले गुरुवार…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। सोमवार को कोडरमा की लोकप्रिय विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव अपने कार्यकर्ताओं एवं विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के साथ कोडरमा नगर में भ्रमण कर अयोध्या नगरी से आये पूजित अक्षत का सम्मान के साथ लोगों में वितरण किया। उन्होंने लोगों के साथ भगवान श्री राम का भजन गाते एवं जय श्री राम का जयघोष करते हुए एक एक दुकान एवं घरों में जाकर महिला एवं पुरुषों को अक्षत सह नवनिर्मित रामलला मंदिर से सम्बन्धित विशेष जानकारी हेतू पत्रक भी दिया और लोगों से आग्रह किया कि श्री राम लला का प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या…

Read More

हजारीबाग, ऑफबीट संवाददाता। हजारीबाग के शैक्षणिक प्रखंड चौपारण-1 के बीइइओ के प्रतिवेदन पर डीएसई हजारीबाग ने राजकीय मध्य विद्यालय सिंहपुर के सहायक शिक्षक राजकुमार प्रजापति पर प्राथमिकी दर्ज कराई। उस पर एक छात्रा से छेड़खानी का आरोप है। प्रतिवेदन के आलोक में आरोपित शिक्षक को जेल भेज दिया गया है। वहीं विभाग से भी उसे सस्पेंड करते हुए मामले को विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया है। बेल मिलने की स्थिति में शिक्षक का मुख्यालय बड़कागांव बीइइओ कार्यालय निर्धारित किया गया है। ये भी पढ़िए……. https://offbeatnews.in/famous-bengali-novelist-ashapurna-remembered-on-her-birthday/

Read More

रांची, विष्णु पांडेय। रांची विश्वविद्यालय के बांग्ला विभाग में सोमवार को बांग्ला भाषा की कवियत्री आशापूर्णा देवी की जन्मदिन मनाई गई। इस आयोजन पर विभाग के एचओडी डा. निवेदिता सेन ने कहा कि झारखंड, बिहार और बंगाल में बहुत से ऐसे कवि और उपन्यासकार हुए जिनके बारे में लोगों को कम ही पता होगा। अपनी रचनाओं की बदौलत इन्होंने अलग मुकाम हासिल किया। बांग्ला भाषा की ऐसी ही एक कवियत्री थी आशापूर्णा देवी। जिन्होंने मात्र 13 वर्ष की उम्र में लिखना शुरू किया और आजीवन साहित्य रचना से जुड़ी रहीं। आशापूर्णा देवी का जन्म आठ जनवरी 1909 को बंगाल प्रांत…

Read More

अखौरी ब्रजेश सहाय, (सलाहकार संपादक), हजारीबाग। हजारीबाग छठ तालाब स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण कार्य छत की ढलाई आठ जनवरी को किया गया। इसकी शुरुआत पूजा व नारियल फोड़ कर की गई। पूर्व डीआईजी दीपक वर्मा, प्रोफेसर प्रदीप कुमार प्रधान और कांग्रेस नेता सह समाजसेवी आशीष सहाय ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर ढलाई का शुभारंभ कराया। मौके पर बताया गया कि छठ तलाब श्री चित्रगुप्त मंदिर की नींव वर्ष 1988 में स्व. सुधीर कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अजय कुमार सिन्हा, स्व. अरविंद कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, अखौरी गुप्तेश्वर नाथ सहाय आदि…

Read More

रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव आया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निरंतर प्रयास का नतीजा है कि राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों, विज्ञान से लेकर कला कौशल तक हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। बच्चे अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से लगातार नयी बुलंदियों को हासिल कर रहे हैं। हर बच्चे की प्रतिभा अब प्रतिस्पर्धा का आकार लेती जा रही है, जहां हर बच्चा अपने कौशल और ज्ञान से एक नया कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार है। अंकिता राय बनी ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए सपा को अति-पिछड़ों के साथ-साथ दलित-विरोधी पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि लोग ‘गेस्ट हाउस कांड’ को भूले नहीं है। मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा कि पिछली लोकसभा चुनाव में बसपा ने सपा से गठबंधन करके इनके दलित-विरोधी चाल, चरित्र व चेहरे को थोड़ा बदलने का प्रयास किया। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ही सपा पुनः अपने दलित-विरोधी जातिवादी एजेण्डे पर आ गई। सपा मुखिया अब जिससे भी गंठबंधन की बात करते हैं उनकी पहली शर्त बसपा से…

Read More

अयोध्या। दिग्विजयी सम्राट राजा दशरथ की जन्म-जन्मांतर से अधूरी इच्छा रामलला की किलकारियों से कुछ इस तरह पूरी हुई कि न केवल अवधपुरी, बल्कि 14 भुवन समेत समूचा ब्रह्मांड भी मंगलगान से गुंजायमान हो उठा। जिस प्रकार वर्षों से बंजर रही भूमि को वर्षा के जल ने सींचा हो, उसी कृतज्ञता के भाव के साथ राजा दशरथ ने गुरु श्रेष्ठ, प्रजाजन, सेवक-सेविकाओं, नाऊ और दाई के लिए हर्षित मन से नाना रत्न अलंकार से शोभित भेंट देने का निश्चय किया। अब संकट सामने यह था रघुकुल की परंपरा है ‘प्राण जाय पर वचन न जाए’ मगर प्रभु के प्राकट्य से…

Read More

रांची। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने स्थित राम जानकी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान की चार प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई, जब मंदिर पुजारी रामदेव पांडे पूजा करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने बरियातू डीएवी पब्लिक स्कूल के पास घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान केवल एंबुलेंस को आने जाने का रास्ता दिया जा रहा था। अन्य गाड़ियों को आने-जाने नहीं दिया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता, डीएसपी सदर प्रभात रंजन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का आज (सोमवार) सुबह निधन हो गया। भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है. अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है।मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा। एक्स पर पोस्ट के साथ शेयर…

Read More