Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

पाकुड़। मालदा से बेंगलुरू जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर भी होगा। 14 जनवरी से यह ट्रेन यहां रुकेगी। इस मौके आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राव साहिब पाटिल दानवे भी शामिल होंगे। इस संबंध में क्षेत्रीय पदाधिकारी दिलीप कुमार चौहान एवं विश्वजीत मंडल ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के दौरान रेल राज्यमंत्री के अलावा कई रेल एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के लिए मंच, सुरक्षा को लेकर मुआयना किया गया एवं स्थानीय रेल अधिकारियो को कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पाकुड़ में रेल…

Read More

रांची। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने स्थित राम जानकी मंदिर की चार मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को भी आक्रोशित लोगों ने बरियातू रोड पर जाम लगा दिया। लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर दो घंटे बाद जाम हटवाया। डीएसपी सदर प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि सड़क जाम किया गया था। लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गत आठ जनवरी को बरियातू थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने…

Read More

खूंटी। खूंटी थाना के एसआई श्रीकांत कुमार को एसीबी की टीम ने मंगलवार को एक व्यक्ति से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ कर अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार माइनिंग एक्ट के एक मामले में उक्त पुलिस अधिकारी ने एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। बताया गया कि उक्त व्यक्ति ने इसकी जानकारी एसीबी को दे दी। मंगलवार दोपहर जब वह व्यक्ति घूस के रूप में पुलिस अधिकारी को 10 हजार रुपए सौंपा तो पहले से जाल बिछाए एसीबी की टीम ने घूस के रूपयों के साथ पुलिस अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।…

Read More

गुमला। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों ने सोमवार देर रात करीब एक बजे गुमला जिले के घाघरा-सेरेंगदाग पथ पर सतकोनवा गांव में बीकेबी, एमटू एवं डॉल्फिन कंपनी के आवासीय परिसर में खड़े आठ वाहनों को जला दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुमला के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, अभियान एसपी मनीष कुमार, सीआरपीएफ के कमांडेंट राहुल कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 6-7 नक्सली सतकोनवा पहुंचे और करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाया। इन्होंने रह रहे कंपनी के कर्मचारियों को घरों से…

Read More

पलामू। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के समीप से मंगलवार को एक महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। आशंका है कि उसकी मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगा। महिला की पहचान 30 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई है। वह मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली की रहने वाले बतायी गयी है। सूचना मिलने पर टीओपी टू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। टीओपी टू के प्रभारी नबी अंसारी ने बताया कि महिला रेलवे ट्रैक और उससे सटे इलाके में कोयला चुनती थी। कोयला…

Read More

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी (सपा) तेजी से जुट गई है। संगठन को मजबूत करने से लेकर बूथ स्तर तक नेता,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार रणनीति और जीत का मंत्र दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ मुख्यालय पर संगठन और पदाधिकारियों संग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंगलवार को बैठकों का दौर जारी रहा। बैठक के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष ने चुनावी जीत का मंत्र उपस्थित पदाधिकारियों को दिए। इस संबंध में अखिलेश के पत्रकारों को बताया कि आज अपने साथियों से यह कहा है कि पदाधिकारियों से जीत के लिए…

Read More

मुंबई। इस वक्त बॉलीवुड में शादियों की हलचल मची हुई है। कुछ दिनों पहले अभिनेता आमिर खान की लाडली बेटी आयरा ने नुपुर शिखर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की। अब उनकी शाही शादी का समारोह उदयपुर में चल रहा है। आयरा और नुपुर के बाद अब एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की खबरें आ रही हैं। शादी की तारीख से लेकर शादी की थीम तक की जानकारी सामने आ गई है। चर्चाएं चल रही हैं कि रकुल और जैकी 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। ये शादी समारोह करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लैंड फॉर जॉब मामले में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। कोर्ट इस पर 16 जनवरी को विचार करेगा। ईडी ने चार्जशीट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अलावा मीसा भारती, हिमा यादव, ह्रदयानंद चौधरी और अमित कात्याल को आरोपित बनाया है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को चार्जशीट की ई-कॉपी भी दाखिल करने का निर्देश दिया है। ईडी हाल ही में अमित कात्याल को गिरफ्तार कर चुकी है। लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी से पहले सीबीआई ने केस दर्ज किया था। सीबीआई का मामला भी इसी कोर्ट…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य टेक्सास प्रांत के फोर्ट वर्थ शहर के सैंडमैन सिग्नेचर होटल में सोमवार दोपहर हुए विस्फोट में कम से कम 21 लोग घायल हो गए। माना जा रहा है कि यह विस्फोट गैस रिसाव की वजह से हुआ। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट के कारण सैंडमैन सिग्नेचर होटल को काफी नुकसान हुआ है। फोर्ट वर्थ अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता क्रेग ट्रोजसेक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, एक व्यक्ति की हालत ज्याद गंभीर है। ये बभी पढ़िए………. https://offbeatnews.in/abvp-burnt-effigy-in-all-seven-colleges-of-ru/

Read More

रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रांची महानगर ने रांची विश्वविद्यालय के खिलाफ सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया। आंदोलन के प्रथम दिन रांची विश्वविद्यालय के सातों महाविद्यालय में कुलपति का पुतला दहन किया गया। इसके बाद रांची विश्वविद्यालय के कुलपति ने एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर एक पत्र कुलपति को सौंपा। मांगों में आउटसोर्सिंग एजेंसी (एनसीसीएफ) को पूर्णतः रांची विश्वविद्यालय से बाहर करने, पीएचडी की बची हुई सीटों को अविलंब भरने, मांडर कॉलेज के प्राचार्य को अविलंब हटाने, रिटायर्ड शिक्षक कर्मचारियों को अविलंब हटाने, शिक्षकों एवं कर्मचारियों…

Read More