- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रायपुर। अयोध्या में आयोजित किये जा रहे ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रत्येक जिला मुख्यालय और विकासखण्ड के कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, इसके साथ ही राम वनगमन पथ के स्थलों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शनिवार को चिप्स के सभाकक्ष में आयोजित वर्चुअल बैठक में सभी कलेक्टरों को आयोजन की रूप रेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी.ने बैठक में बताया कि…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड में केरुकोचा हाट में एक पटाखे की दुकान में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग की लपेट में आकर 13 बाइक, एक कार और ऑटो जलकर राख हो गए। हादसा जमुआ पंचायत के चाकुलिया प्रखंड के केरुकोचा साप्ताहिक बाजार में हुआ। घटना के बाद हाट में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझा दिया। बताया जाता है कि श्यामसुंदर थाना क्षेत्र के एनएच- 18 से समीप हर मंगलवार को साप्ताहिक हाट लगाया जाता है लेकिन…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आठवां समन जारी कर उन्हें रांची जमीन घोटाले मामले में पूछताछ के लिए एक सप्ताह के अंदर ईडी कार्यालय बुलाया है। इससे पहले मुख्यमंत्री को सात समन भेजे जा चुके हैं लेकिन वे पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे हैं लेकिन इस बार ईडी ने जवाब के साथ उपस्थित होने को कहा है। इससे पहले ईडी ने पांच जनवरी को जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए पत्र लिखा था। ईडी ने कहा था कि हेमंत सोरेन इस मामले में जांच अधिकारी को अपनी सुविधानुसार…
मुंबई। भारत रत्न पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे जबकि गण्यमान्य व्यक्तियों की सूची में उद्योगपति गौतम अडानी और रतन टाटा, क्रिकेटर विराट कोहली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव तथा अमिताभ बच्चन भी वीवीआईपी आमंत्रित लोगों में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा 3,000 वीवीआईपी सहित 7,000 लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। श्री राम…
रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे के नेतृत्व में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी ने पूर्व सीएम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ: रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों को प्रवेश पास जारी करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की गई। उल्लेखनीय है कि खबरों को तेजी से प्रसारित करने में सोशल मीडिया खास तौर पर वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकार लंबे समय से विधानसभा में प्रवेश…
हजारीबाग। हजारीबाग केसदर विधायक मनीष जायसवाल ने मटवारी गांधी मैदान में शुक्रवार की शाम द ग्रेट जेमिनी सर्कस का उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने इस दौरान कलाकारों के हैरतअंगेज करतबों का लुत्फ उठाया। एक लंबे अरसे के बाद सर्कस आने से शहरवासी काफी खुश थे। करीब 40 दिनों तक तीन शो अपराह्न 1.00 बजे, शाम 4.00 बजे और रात 7.00 बजे से चलने वाले सर्कस में देश-विदेश के कलाकार अपनी कला से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी देते हुए सर्कस के संचालक कम मैनेजर केरल के वेणुनायर ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए खास शो जल्द लेकर…
रांची। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है। इसकी तैयारी जोर-शोर से हो रही है। प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है। अब महज कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए राजनीति, खेल, शिक्षा, साहित्य जगत की कई हस्तियों, वैज्ञानिकों, साधु-संतों और भगवान श्रीराम में अनोखी आस्था रखने वालों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। कई श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पैदल निकल पड़े हैं। अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। ऐसे में से देशभर से करीब 500 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से…
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी के ऊपर से आठ साल पहले गायब हुए भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान का मलबा चेन्नई से लगभग 310 किमी दूर समुद्र तल से लगभग 3400 मीटर नीचे मिला है। इस मलबे को राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक उन्नत एयूवी का उपयोग करते हुए खोजा है। यह खोज एवं बचाव अभियान समुद्र में किसी लापता विमान की तलाश में भारत का अब तक का सबसे बड़ा खोज अभियान बन गया है। दरअसल, भारतीय वायु सेना के एंटोनोव एएन-32 ट्विन इंजन टर्बोप्रोप परिवहन विमान ने 22 जुलाई, 2016 को स्थानीय समयानुसार सुबह 08:30 बजे…
रांची। भाजपा के सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय से लवकुश रथ को रवाना किया। रथ कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में निकाला गया है। इसके माध्यम से पूरे प्रदेश में अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अक्षत निमंत्रण वितरण किया जाएगा। प्रकाश ने रथ को झंडा दिखाकर जय श्रीराम उद्घोष के बीच रवाना किया। प्रकाश ने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हो रही है। रामलला का भव्य दिव्य मंदिर सनातन की ध्वजा को विश्व में लहराया है। आज पूरा सनातन समाज रामलला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। गौरव का अनुभव कर…
रांची। राज्य के आईएएस अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार शुक्रवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची है। एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने प्रीति कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पूर्व बर्लिन अस्पताल मामले में ईडी ने प्रीति कुमार को 12 जनवरी को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया था। इसे लेकर 10 जनवरी को समन किया था। उल्लेखनीय है कि बीते पांच दिसंबर को ईडी ने बर्लिन अस्पताल का सर्वे किया था। ईडी के अधिकारियों ने बर्लिन अस्पताल की जमीन की मापी भी की थी। अस्पताल की जमीन प्रीति कुमार के नाम पर…