Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। अयोध्या धाम के भव्य एवं दिव्य राम मंदिर में श्री रामलला विराजमान हो गए हैं। पूरे देश में उत्सव का माहौल है। रांची में भी जगह-जगह राम भक्त झूमते नजर आ रहे हैं। पूरा रांची राममय हो गया है। रांची के कोकर, लालपुर, बरियातू, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, मेन रोड का संकट मोचन मंदिर, डोरंडा, धुर्वा, हिनू, बूटी मोड़ और अन्य जगहों पर स्थित मंदिरों में लोग भगवान राम के भक्ति गानों पर झूम रहे हैं। सड़कों पर शोभा यात्रा निकाली जा रही है। कई जगहों पर लड्डू, पूरी, सब्जी, हलुआ, बुंदिया, खिचड़ी का वितरण किया जा रहा…

Read More

रांची। अयोध्या धाम में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी रांची राममय में हो चुकी है। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ ने एक विशेष गाड़ी सजाकर, रांची शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद ने कई शोभा यात्राओं पर पुष्प बरसाए। साथ ही कई मंदिरों में जाकर भगवान का पूजन, आरती और हवन में शामिल हुए। रांची शहर सहित नामकुम, टाटीसिलवे जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी सांसद ने भ्रमण किया। रामभक्तों को इस विशेष दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सोमवार का के दिन पूरी दुनिया राममय हो…

Read More

कोरबा। अयोध्या में आज रामलाल की मूर्ति की प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूर्ण हुआ जिसको लेकर देश भर में लोगों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।कोरबा जिले में भी अनेकों आयोजन किए गए।कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति के द्वारा भी इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ आज सोमवार से पंडित रवि शंकर शुक्ला नगर में भव्य श्री राम कथा महोत्सव की शुरुवात हुई, जो 28 जनवरी तक चलेगा। कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन करवाया जाता था। इस वर्ष श्री कपिलेश्वर नाथ…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज (सोमवार) अयोध्याधाम पहुंचने में अब कुछ घंटे का समय शेष है। दोपहर लगभग 12 बजे नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशेष अनुष्ठान शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी इसमें हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी को पिछले साल अक्टूबर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट से निमंत्रण मिला था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर जारी बयान में कहा कि ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के सभी प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधियों…

Read More

अयोध्याधाम। प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्याधाम और भक्तों का वर्षों से देखा जा रहा स्वप्न आज (सोमवार) पूरा हो जाएगा। अयोध्याधाम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सज-धजकर पूरी तरह तैयार है। नवनिर्मित बहुप्रतीक्षित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दिव्य और भव्य अनुष्ठान को शुरू होने में अब कुछ घंटे का समय शेष है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधि-विधान से होने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे। नवनिर्मित श्रीराम मंदिर को मंगलवार को आम जनता के दर्शानार्थ खोल दिया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12ः20 बजे शुरू होगा। इसके पूर्ण होने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयोजन…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को झामुमो प्रवक्ता के इस बयान पर जबरदस्त पलटवार किया है कि सीआरपीएफ का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री की पूछताछ के दौरान राज्य में बदहाल स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही थी। प्रतुल ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भ्रष्टाचार के आप पर चौतरफा घिरे मुख्यमंत्री ध्यान बंटाने के लिए सारी मर्यादा तोड़ रहे हैं। बीते शनिवार को ऐसा लग रहा था कि झामुमो का शीर्ष नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं से हिंसा तक करवा देंगे। प्रतुल ने कहा कि धारा 144 लगे होने के बावजूद…

Read More

बलरामपुर। अयोध्या कल भगवान राम के भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रामानुजगंज में कन्हर नदी के तट पर स्थित प्राचीन राम मंदिर में जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही है. रामानुजगंज का प्राचीन राम मंदिर पूरे क्षेत्र में प्रचलित है. मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है. कन्हर नदी के तट पर है प्राचीन राम मंदिर रामानुजगंज में कन्हर नदी के तट पर प्राचीन राम मंदिर स्थित है. यहां प्राचीन राम मंदिर में भगवान श्री राम माता सीता लक्ष्मण जी और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है. देश की आजादी से पहले साल 1933-34 में लगभग 90 वर्ष…

Read More

बलिया। अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब सिर्फ एक दिन शेष बचा है। ऐसे में चहुंओर उत्सव का माहौल है। चूंकि भगवान राम भृगु क्षेत्र यानी बलिया से विशेष कनेक्शन है। यही वजह है कि यहां भी अयोध्या से कम उत्साह नहीं है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के एक नहीं बल्कि दो बार आने का प्रसंग है। जिसका जिक्र पौराणिक ग्रंथों में भी है। बलिया के इतिहास पर काफी काम कर चुके इतिहासकार डा. शिवकुमार कौशिकेय बताते हैं कि प्रभु श्रीराम ने अपने जीवन काल में तीन ही यात्राएं किए थे। जिसमें दो बार बलिया आए।…

Read More

रांची। राजधानी रांची में रामोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट है। जगह-जगह पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही संवेदनशील स्थानों में पुलिस की खास नजर है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए पुलिस की खास टीम बनाई गई है। उत्सव के माहौल में कोई खलल ना पड़े और समाज में तनाव ना फैल सके इसे लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। राजधानी के वैसे इलाके जहां पूर्व में सांप्रदायिक तनाव के मामले सामने आ चुके हैं वैसे इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा है। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर…

Read More

सरायकेला खरसावां। अयोध्या में आयोजित होने वाले प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले कुकडू प्रखंड क्षेत्र के दुलमी गांव के रहने वाले संदीप दे ने मंदिरों और पथ की सफाई अभियान चलाई। आज रविवार को संदीप दे के द्वारा कुकडू प्रखंड के ओड़िया पंचायत के दुलमी चौक के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कुकडू प्रखंड क्षेत्र के दुलमी गांव के रहने वाले युवा समाजसेवी रोहित दे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर देश भर के मंदिरों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर हमने…

Read More